Author: admin

विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक विवाद में घिरे उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव संतोष बडोनी को शासन ने निलंबित कर दिया है। सचिव प्रभारी, सचिवालय प्रशासन विनोद कुमार सुमन ने बृहस्पतिवार देर रात उनके निलंबन के आदेश जारी किए। पिछले माह स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक होने के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एसटीएफ ने जांच शुरू की थी। पेपर लीक विवाद के बीच पहले अध्यक्ष एस राजू ने नैतिकता के तहत अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 13 अगस्त को सरकार ने आयोग के सचिव पद से…

Read More

गंगा की लहरों में रोमांच के सफर के शौकीन पर्यटकों को अभी राफ्टिंग का आनंद उठाने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। एक सितंबर से राफ्टिंग के नए सत्र की शुरुआत होती है। मगर अभी गंगा में हालात अनुकूल न होने के कारण फिलहाल राफ्टिंग शुरू नही हो पाएगी। जिला तकनीकी समिति ने निरीक्षण के बाद पाया कि गंगा में राफ्टिंग के लिए हालात अभी अनुकूल नहीं है। समिति एक सप्ताह बाद फिर से निरीक्षण करेगी। मुनिकीरेती-कौड़ियाला इको टूरिज्म जोन साहसिक गतिविधियों के लिए अपनी अलग पहचान रखता है। राफ्टिंग के लिए पर्यटक आते हैं यहां यहां मानसून में जुलाई और…

Read More

वर्ष 2016 में विधानसभा में हुई तदर्थ नियुक्तियों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विधानसभा अध्यक्ष रहे गोविंद सिंह कुंजवाल का एक बार फिर बचाव किया है। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि कुंजवाल को आगाह करते हुए वे कहे थे कि आप आग से खेल रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने विधानसभा का सत्र गैरसैंण में कराने का निर्णय लिया था। मुख्यमंत्री रहते हुए वह खुद चाहते थे कि विधानसभा सचिवालय गैरसैंण से संचालित हो। बकौल हरीश रावत, मैंने अपनी यह मंसा विस अध्यक्ष रहे गोविंद सिंह कुंजवाल के सामने…

Read More

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से स्नातक स्तरीय परीक्षा में चयनित कुछ अभ्यर्थियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने पूरी ईमानदारी और अपनी मेहनत से परीक्षा पास की है, उन्हें निराश नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि UKSSSC की भर्तियों में जहां भी गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त हो रही है वहां सख्त जांच के आदेश दिये गए हैं। कुछ मामले एसटीएफ को दिये गये हैं एवं कुछ पर विजिलेंस को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि भर्ती घोटालों में किसी को भी बख्शा नहीं…

Read More

सियासी हलकों में सोमवार को दिनभर पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं गरमाती रहीं। भाजपा के प्रदेश अध्यभ महेंद्र प्रसाद भट्ट से धनै की मुलाकात ने इन चर्चाओं को हवा दी।धनै भाजपा अध्यक्ष से उनके ऋषिकेश स्थित आवास पर मिले। इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच लंबी मंत्रणा हुई। सोशल मीडिया पर इस मुलाकात के फोटो भी वायरल हुए। फोटो वायरल होते ही धनै के भाजपा ने जाने की अटकलों का बाजार गरमाने लगा। शाम होते-होते भाजपा के हलकों में धनै के आने की चर्चाएं होने लगी। पार्टी सूत्रों ने भी धनै के…

Read More

भारत-चीन सीमा पर बारिश के बीच 180 फीट लंबा वैली ब्रिज टूट गया है। पुल टूटने से माइग्रेशन गांवों के लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक एक खाली टिप्पर वाहन पुल से गुजर रहा था। जैसे ही ये वाहन पुल के बीचोंबीच पहुंचा, पुल अचानक नहल गाड़ में समा गया। भारत के अंतिम गांव कुटी और अग्रिम चौकियों से सड़क संपर्क कट गया है। सीमांत में लगातार बारिश हो रही है। चीन सीमा को जोड़ने वाले आदि कैलास मोटर मार्ग में गुंजी, नाबी से कुटी के बीच रविवार देर रात नहल गाड़ में…

Read More

रुड़की के झबरेड़ा में तीन दिन पहले पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद सोमवार देर शाम बवाल हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर पथराव कर दिया। ढाबा, दुकान और जिम में भी तोड़फोड़ की गई। दोनों पक्षों में काफी देर तक पथराव होता रहा। इसमें राहगीर समेत 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच लाठियां फटकारकर भीड़ को तितर बितर किया। तनाव के मद्देनजर झबरेड़ा समेत पांच थानों की पुलिस व पीएसी मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला। झबरेड़ा स्थित शिव चौक के पास एक मेडिकल…

Read More

राजधानी देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में एक साथ एक ही परिवार के पांच सदस्‍यों की हत्‍या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने अपनी मां, पत्‍नी और तीन बच्‍चों को गला काटकर मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद से डोईवाला के साथ ही पूरी राजधानी में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर और एसपी देहात कमलेश उपाध्याय मौके पर पहुंचीं। आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पूजा पाठ करने के बाद आरोपित ने…

Read More

रुड़की के तांशीपुर गांव निवासी बुजुर्ग महिला की हत्या में पोता शामिल था। बताया गया है कि शराब के पैसे नहीं देने पर नाराज पोते ने दादी की गर्दन पर गंडासे से हमला कर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गंडासा बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। यहाँ पूरा मामला 24 अगस्त को तांशीपुर गांव में लीलावती उर्फ बुद्बो (80) की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। बुजुर्ग महिला की पुत्री कमलेश ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस…

Read More

उत्तराखंड में रुद्रपुर सिडकुल की ब्रिटानिया कंपनी में अज्ञात कारणों के चलते शनिवार देर रात भीषण आग लगने से करोड़ों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां आग बुझाने में लगी रहीं, लेकिन रविवार देर शाम तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। गोदाम के काफी भीतर तक आग पहुंचने की वजह से सरकारी और निजी फायर कर्मियों को आग बुझाने की जगह नहीं मिल पा रही है। गनीमत बस इतनी है कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। अनुमानित तौर पर कंपनी को करीब 10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।…

Read More