Author: admin

नोएडा- नोएडा के सेक्टर-66 स्थित मामूरा इलाके में एक पीजी में किशोर के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। तीन युवकों ने एक नाबालिग को कमरे में बंद कर डंडों और गैस पाइप से बेरहमी से पीटा और इस दौरान वीडियो भी बनाते रहे। जानकारी के अनुसार, पीड़ित किशोर आठवीं कक्षा का छात्र है और पास के एक पीजी में देखभाल का काम करता है। शनिवार रात वह अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने के बाद कमरे में सो रहा था। देर रात जब उसके दोस्त बाहर चले गए, तभी तीन युवक कमरे में घुस आए। बताया जा रहा…

Read More

देहरादून। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल, देहरादून में राज्य के 7 राजकीय मेडिकल कॉलेजों एवं हल्द्वानी स्थित राज्य कैंसर संस्थान के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य एवं निदेशक उपस्थित रहे। चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. अजय आर्या भी बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान राज्य कैंसर संस्थान, हल्द्वानी के निदेशक डॉ. पांडे द्वारा संस्थान की प्रगति पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। मंत्री ने चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़, सुलभ एवं प्रभावी बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश एवं निर्णय लिए। बैठक के प्रमुख निर्णय एवं निर्देश निम्नानुसार हैं:…

Read More

 नई दिल्ली – दक्षिणी दिल्ली में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन चोरी निरोधक दस्ते (AATS) ने मध्य प्रदेश के कुख्यात पारदी गैंग के छह सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई चिराग दिल्ली के पास जहांपनाह फॉरेस्ट इलाके में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गैंग के सदस्य इलाके में छिपे हुए हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दी और बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा। लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी,…

Read More

दामाद की शिकायत पर बहू के खिलाफ केस दर्ज मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद ने ऐसा खतरनाक रूप ले लिया कि एक बहू पर अपनी सास की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। यह मामला कलुआही थाना क्षेत्र के मलमल दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर 5 का है, जहां आशा देवी नामक महिला का शव संदिग्ध हालत में उनके घर से बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में उनके सिर पर गहरी चोट के निशान…

Read More

केंद्र सरकार ने रामनगर और देहरादून के बीच नई रेल सेवा को हरी झंडी दे दी है। इस फैसले से गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्रों के बीच आवागमन पहले से अधिक आसान और तेज़ होने की उम्मीद है। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने इस रेल सेवा को शुरू करने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से आग्रह किया था। उनके अनुरोध पर रेल मंत्रालय ने मंजूरी देते हुए पत्र के माध्यम से जानकारी दी। बलूनी ने कहा कि अभी तक रामनगर और देहरादून के बीच सीधा रेल संपर्क नहीं था, जिसके कारण यात्रियों को लंबा और असुविधाजनक सफर तय करना…

Read More

भूमि फर्जीवाडे़ पर बडी कार्रवाई, आयुक्त ने 24 मामलों में एफआईआर दर्ज कराने के दिए निर्देश खसरा हेरफेर कर दोहरी बिक्री, सुनवाई में भूमाफियों का बड़ा खेल उजागर बडे भू-प्रकरणों में देरी पर आयुक्त सख्त, 15 दिन में प्रगति के निर्देश आयुक्त का स्पष्ट संदेश- लंबित न रहे मामले, तुरंत करें कार्रवाई देहरादून। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में सर्वे चौक स्थित कैंप कार्यालय में लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में प्राप्त आख्या की समीक्षा की गई। इस दौरान समिति द्वारा लैंड फ्रॉड से संबंधित 20…

Read More

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। एक तरफ केकेआर इस सीजन में लगातार संघर्ष करती नजर आई है, तो वहीं हैदराबाद ने खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी कर प्लेऑफ की दौड़ में खुद को मजबूती से बनाए रखा है। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद इस समय बेहतरीन फॉर्म में है और टीम लगातार जीत दर्ज कर रही है। उसकी बल्लेबाजी इस सीजन में सबसे मजबूत कड़ी साबित हुई है। अभिषेक शर्मा और हेनरिख क्लासेन ने लगातार रन बनाए…

Read More

अंबेडकरनगर- उत्तर प्रदेश के अकबरपुर क्षेत्र के मीरानपुर मोहल्ले में शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक घर के अंदर चार बच्चों के खून से सने शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के समय घर का दरवाजा अंदर से बंद था, जबकि बच्चों की मां मौके से गायब पाई गई। जानकारी के मुताबिक, महरुआ निवासी नियाज की पत्नी अपने चार बच्चों—शफीक, सउद, उमर और बेटी बयान—के साथ मीरानपुर में रह रही थी। नियाज पिछले कई वर्षों से सऊदी अरब में नौकरी कर रहा है और वहीं दूसरी शादी करने की बात भी सामने आई…

Read More

रेस्टोरेंट बुलाकर रची साजिश? युवक की हत्या से मचा हड़कंप बिहार। दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध से जुड़ा एक चौंकाने वाला हत्याकांड सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। निजी अस्पताल में कार्यरत युवक मो. अरमान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती, उसके पिता और भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अरमान की मुलाकात एक युवती से अस्पताल में हुई थी, जहां वह अपनी कैंसर पीड़ित मां का इलाज कराने आती थी। इलाज के दौरान दोनों…

Read More

सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग करने वालों को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ देहरादून। देहरादून में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जनपद में लगातार चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत कोतवाली नगर क्षेत्र के खुडबुड़ा मंडी के पास दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची,…

Read More