Author: admin
15 जून तक सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी होंगे देहरादून। मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम इवैल्यूएशन एंड रिव्यू टेक्निक (पी.ई.आर.टी.) चार्ट तैयार किया जाए। बिजली, पेयजल, वनाग्नि, मानव-वन्यजीव संघर्ष तथा सड़क से संबंधित समस्याओं का विभागों द्वारा यथाशीघ्र समाधान किया जाए। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। विधायकगणों द्वारा अपने क्षेत्रों की जिन समस्याओं को उठाया जा रहा है, अधिकारी उन्हें गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करें। जिन घोषणाओं के अभी तक शासनादेश जारी नहीं हुए हैं, उन्हें 15 जून…
कानपुर- उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक युवक की हत्या कर शव को उन्नाव के शुक्लागंज क्षेत्र में फेंकने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक मोनू और आरोपी एक ही काम से जुड़े हुए थे। आरोपियों के मुताबिक, मोनू अक्सर उनके साथ गाली-गलौज करता था, मारपीट करता था और धमकाकर उनसे अपना काम पहले करवाता था। इतना ही नहीं, वह कमाई में भी ज्यादा हिस्सा ले लेता था, जिससे दोनों आरोपी उससे नाराज थे।…
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने कथित रूप से अपनी पत्नी की हत्या कर दी और शव को घर के अंदर छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, रसीदगंज चौकी अंतर्गत ग्राम रानीपुर के मिल्कीपट्टी गांव निवासी अर्जुन बनवासी पर आरोप है कि उसने अपनी 22 वर्षीय पत्नी चिंता देवी की बीती रात बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को चारपाई पर कंबल से…
दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय कार चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 31 लग्जरी गाड़ियां बरामद
नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 31 लग्जरी गाड़ियां बरामद की गई हैं। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह खासतौर पर महंगी गाड़ियों को निशाना बनाता था और मांग के अनुसार चोरी करता था। चोरी के बाद वाहनों के चेसिस नंबर में बदलाव कर दिए जाते थे और फर्जी दस्तावेजों के जरिए उन्हें दोबारा रजिस्टर कर पूरे देश में बेच दिया जाता था। क्राइम ब्रांच के डीसीपी आदित्य गौतम ने बताया…
केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती पर विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना से ठीक पहले सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस को राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने चुनाव आयोग के उस फैसले में हस्तक्षेप करने से मना कर दिया, जिसमें मतगणना के लिए केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सुनवाई के दौरान भारत निर्वाचन आयोग ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि 13 अप्रैल के जारी सर्कुलर का पूरी तरह पालन किया जाएगा। इसके बाद अदालत ने स्पष्ट किया कि इस मामले में किसी नए…
जालंधर- पंजाब के जालंधर में महिला सुरक्षा से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां 66 फुटी रोड स्थित एक रिसोर्ट के मालिक को जिम में महिला ट्रेनर के साथ कथित छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान हनी रंधावा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 8 बजे की है जब आरोपी जिम पहुंचा। आरोप है कि उसने अचानक पीछे से महिला ट्रेनर को पकड़ लिया। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर भी आरोपी नहीं रुका और उसके साथ अशोभनीय हरकतें कीं। इस दौरान जिम में मौजूद अन्य लोगों में हड़कंप…
यह मुकाबला चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए जीत जरूरी हो गई है। पिछले मैच में चेन्नई ने मुंबई को एकतरफा अंदाज में हराया था, ऐसे में इस बार हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई बदला लेने के इरादे से उतरेगी। दोनों टीमों का इस सीजन प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, जिससे यह मुकाबला अब प्रतिष्ठा से ज्यादा अस्तित्व की…
मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य और स्वराज्य की गाथा को बड़े पर्दे पर उतारने वाली फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है। फिल्म को लेकर पहले से बने उत्साह का असर ओपनिंग डे कलेक्शन में साफ देखने को मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रितेश देशमुख स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन करीब 11.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसमें मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं का कलेक्शन शामिल है। मराठी वर्जन ने लगभग 8 करोड़ रुपये कमाए, जबकि हिंदी वर्जन ने 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म की…
रोहतक – रोहतक के सोनीपत रोड पर हुमायूंपुर गांव के पास दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक टेंपो चालक को निशाना बनाते हुए उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर करीब 4.39 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। श्याम कॉलोनी निवासी चालक आकाश नाथ ने आईएमटी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वह हिसार रोड स्थित लक्ष्मी सेल्स कॉरपोरेशन में ड्राइवर के तौर पर काम करता है। शुक्रवार को वह टेंपो में करियाना का सामान लेकर सोनीपत गया था और वहां विभिन्न स्थानों पर माल सप्लाई किया।…
ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें- गणेश जोशी
नुकसान का आकलन कर शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों का शीघ्र आंकलन कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दूरभाष के माध्यम से निदेशक कृषि से वार्ता करते हुए कहा कि ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का वास्तविक आकलन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि किसानों को…
