Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    नैनीताल घूमने आई 16 वर्षीय किशोरी के साथ टैक्सी चालक ने की शर्मनाक हरकत, पीड़िता ने कूदकर बचाई जान

    July 19, 2026

    रानीखेत में मल्टीलेवल पार्किंग परियोजनाओं को मिली गति, शासन ने मांगी संशोधित रिपोर्ट

    July 18, 2026

    आपदा प्रबंधन में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी- मुख्यमंत्री धामी

    July 18, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, July 19
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»क्राइम»रोहतक में दिनदहाड़े लूट, टेंपो चालक की आंखों में मिर्ची डालकर 4.39 लाख रुपये छीने
    क्राइम

    रोहतक में दिनदहाड़े लूट, टेंपो चालक की आंखों में मिर्ची डालकर 4.39 लाख रुपये छीने

    adminBy adminMay 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    रोहतक में दिनदहाड़े लूट, टेंपो चालक की आंखों में मिर्ची डालकर 4.39 लाख रुपये छीने
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    रोहतक – रोहतक के सोनीपत रोड पर हुमायूंपुर गांव के पास दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक टेंपो चालक को निशाना बनाते हुए उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर करीब 4.39 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए।

    श्याम कॉलोनी निवासी चालक आकाश नाथ ने आईएमटी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वह हिसार रोड स्थित लक्ष्मी सेल्स कॉरपोरेशन में ड्राइवर के तौर पर काम करता है। शुक्रवार को वह टेंपो में करियाना का सामान लेकर सोनीपत गया था और वहां विभिन्न स्थानों पर माल सप्लाई किया।

    बैंकों की छुट्टी होने के चलते उसने ग्राहकों से भुगतान नकद में लिया था। अलग-अलग दुकानों से मिले पैसों को मिलाकर उसके पास कुल 4,39,285 रुपये थे। दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे वह टेंपो लेकर रोहतक के लिए रवाना हुआ।

    रास्ते में हुमायूंपुर गांव के पास काले रंग की बाइक पर आए तीन युवकों ने उसे ओवरटेक कर टेंपो रुकवा लिया। इसके बाद बदमाशों ने चालक की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया और उसे नीचे उतारकर मारपीट की। एक आरोपी ने टेंपो की चाबी छीन ली, जबकि दूसरे ने डैशबोर्ड में रखी नकदी निकाल ली। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल व साइबर टीम की मदद से जांच शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    ऊधम सिंह नगर में बुजुर्ग महिला पर हमला, कुंडल लूटकर फरार हुए बदमाश

    July 17, 2026

    निजी मकान में चल रहे जुए तथा ऑनलाइन सट्टे के खेल का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

    July 17, 2026

    नीट में लगातार असफलता से टूटी 20 वर्षीय छात्रा, फांसी लगाकर दी जान

    July 17, 2026

    पानी के छींटों से शुरू हुआ विवाद, 38 वर्षीय युवक की तेजधार हथियारों से हत्या

    July 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version