Author: admin

भाजपा की मानसिकता गरीब व मजदूर विरोधी कांग्रेस सरकार बनने पर प्रदेश में किसी गरीब की झोपड़ी नहीं टूटने देंगे- सूर्यकांत धस्माना देहरादून। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर देहरादून के घंटाघर में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ द्वारा श्रमिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लिया, जहां उन्हें सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महिला श्रमिकों को सूट भेंट किए, जबकि पुरुष श्रमिकों को गमछा पहनाकर सम्मानित किया। अपने…

Read More

डोल आश्रम आध्यात्मिक साधना व सांस्कृतिक चेतना का प्रमुख केंद्र- सीएम धामी अल्मोड़ा। जनपद के डोल स्थित आश्रम में आयोजित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 1100 कन्याओं का पूजन कर माँ राजेश्वरी का अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। डोल आश्रम में आगमन पर मुख्यमंत्री द्वारा आश्रम परिसर में स्थापित श्रीयंत्र एवं यहां संचालित आध्यात्मिक गतिविधियों का अवलोकन किया गया। उन्होंने कहा कि यहाँ स्थापित दुनिया के सबसे बड़े श्रीयंत्र को देखकर एक विशेष…

Read More

यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में एक ओर जहां दिल्ली अपनी लय तलाशने उतरेगी, वहीं आत्मविश्वास से भरी राजस्थान की टीम जीत का सिलसिला जारी रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी। दिल्ली की टीम इस सीजन में लगातार उतार-चढ़ाव से जूझती नजर आई है। अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम ने एक मैच में 250 से ज्यादा रन बनाकर दम दिखाया, लेकिन अगले ही मुकाबले में महज 75 रन पर सिमट गई। ऐसे में टीम…

Read More

 गाजियाबाद- सोसाइटी के बाहर एक 22 वर्षीय युवती के अपहरण की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद परिवार और स्थानीय लोग तुरंत सक्रिय हो गए और पीछा कर अपहरण में शामिल दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने दोनों आरोपियों की पिटाई कर दी, जिसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि इस वारदात में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक, युवती सोसाइटी के बाहर मौजूद थी, तभी कुछ बदमाशों ने…

Read More

देहरादून: बसंत विहार थाना क्षेत्र में कथित धर्म प्रचार और प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोपों को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्थानीय निवासियों और एक सामाजिक संगठन की ओर से पुलिस को शिकायत सौंपी गई है। शिकायत के मुताबिक, कांवली माड़ी इलाके में दो महिलाएं घर-घर जाकर ईसाई धर्म का प्रचार कर रही थीं। आरोप है कि वे कुछ महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए कथित तौर पर लालच भी दे रही थीं। इस गतिविधि की जानकारी स्थानीय निवासी द्वारा संगठन के सदस्यों को दी गई, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। बताया गया…

Read More

 नई दिल्ली – दिल्ली के मयूर विहार इलाके में देर रात चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। दो अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर अचानक चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत को देखते हुए बाद में एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार, घटना 30 अप्रैल की रात करीब 10 बजे की है, जब मयूर विहार थाना पुलिस को वारदात की सूचना मिली। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। प्रारंभिक जांच में सामने…

Read More

हरिद्वार। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। हर की पौड़ी समेत गंगा के प्रमुख घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ विदेशों से आए श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर सुख-समृद्धि और मानसिक शांति की कामना की। घाटों पर “हर-हर गंगे” के जयघोष से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। घाटों पर अतिरिक्त पुलिस…

Read More

जालंधर- पंजाब के कपूरथला में गैंगवार की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसमें कुख्यात गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी माने जाने वाले गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उस समय हमला किया जब गोपी अपनी कार में बैठा हुआ था। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले में गोपी को संभलने का मौका नहीं मिला और वह कार की सीट पर ही दम तोड़ गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी…

Read More

सैफ अली खान एक बार फिर खाकी वर्दी में दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी पुलिस-ड्रामा फिल्म ‘कर्तव्य’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है, जिसके बाद फैंस का इंतजार और भी बढ़ गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस फिल्म को शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले तैयार किया गया है। मेकर्स के मुताबिक, ‘कर्तव्य’ 15 मई से दर्शकों के लिए स्ट्रीमिंग पर उपलब्ध होगी। हाल ही में जारी पोस्टर में सैफ अली खान पुलिस अधिकारी के रूप में गंभीर और चिंतित नजर आ रहे…

Read More

मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान गौतम बुद्ध की जयंती के पावन अवसर बुद्ध पूर्णिमा पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन करुणा, अहिंसा, सत्य, शांति और मानवता का प्रतीक है। उनके उपदेश आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का संदेश समाज में प्रेम, सद्भाव और सहअस्तित्व को बढ़ावा देता है। उनका जीवन लोगों को आत्मचिंतन और आत्मविकास के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

Read More