Author: admin
अमृतसर- पंजाब के अमृतसर जिले के जंडियाला गुरु क्षेत्र के गांव तनेल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले चुन्नी से गला घोंटा और फिर किसी भारी वस्तु से सिर पर कई वार किए, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जंडियाला गुरु थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पैसों को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद सामने…
खन्ना- पंजाब के खन्ना में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। डीटी रोड स्थित एक ढाबे के पास दो अज्ञात युवकों ने अचानक गोलियां चला दीं और मौके से फरार हो गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर दो युवक थे। एक युवक कुछ दूरी पर खड़ा रहा, जबकि दूसरे ने बंद पड़े “प्रेम ढाबा” को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायरिंग की। गोलियां ढाबे के शटर और आसपास के…
बिहार। बिहार के वैशाली जिले में मामूली कहासुनी ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद हत्या में बदल गया। घटना के बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विवाद ने लिया हिंसक रूप भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिजलीपुर गांव में एक छोटी सी बात पर शुरू हुआ झगड़ा अचानक हिंसक हो गया। जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति अपने घर के बाहर खड़े होकर अपशब्द कह रहा था। इस पर आपत्ति जताने पहुंचे पड़ोसी से उसकी कहासुनी हो गई, जो देखते ही…
दिल्ली- दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले में चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए शालीमार बाग थाना पुलिस ने एक घरेलू सहायिका को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला, जिसकी पहचान सोना उर्फ सोनिया (45) के रूप में हुई है, पर करोड़ों रुपये के जेवरात चोरी करने का आरोप है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि महिला ने अपने घर में कई खतरनाक विदेशी नस्ल के कुत्ते पाल रखे थे। पुलिस टीम जैसे ही रोहिणी स्थित उसके घर पहुंची, पिटबुल और अमेरिकन बुली समेत पांच कुत्तों ने उन पर हमला करने की कोशिश की। किसी तरह…
मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह-2026 में किया प्रतिभाग राज्य में 6 लाख से अधिक वरिष्ठजनों को मिल रहा पेंशन का लाभ जेरियाट्रिक केयर गिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम को दिया जा रहा बढ़ावा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी स्थित डॉ सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रेक्षागृह में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह-2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में बुजुर्गों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनका सम्मान ही किसी भी सभ्य समाज की पहचान है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजन समाज और राष्ट्र…
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने खेल विभाग में कार्यरत कॉन्ट्रैक्ट खेल प्रशिक्षकों की सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने के संबंध में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस संबंध में विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, जनपदों में तैनात कॉन्ट्रैक्ट खेल प्रशिक्षकों को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निरंतरता प्रदान किए जाने तथा उनके कार्यों को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन ने इस विषय में पूर्व में जारी आदेशों और संशोधनों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया है कि प्रशिक्षकों की नियुक्ति…
मजदूर दिवस: उत्तराखंड में श्रम कानूनों में बड़ा बदलाव: एक समान न्यूनतम वेतन और डिजिटल भुगतान
उत्तराखंड में श्रमिकों के लिए बड़ी राहत की तैयारी है। राज्य में केंद्र की चारों श्रम संहिताओं को लागू करने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। श्रम विभाग अब इन संहिताओं की नियमावली तैयार कर रहा है, जिससे लाखों मजदूरों को सीधे लाभ मिलेगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब श्रमिकों को ग्रेच्युटी पाने के लिए पांच साल इंतजार नहीं करना पड़ेगा। खासकर अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर काम करने वाले मजदूरों को केवल एक साल की सेवा के बाद ही यह सुविधा मिल सकेगी। इसके साथ ही असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और गिग वर्कर्स—जैसे डिलीवरी बॉय और…
धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, उत्तराखंड मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी
उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में आज 18 प्रस्ताव आए, जिनमें से उत्तराखंड मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी मिली। देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 18 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली ने कैबिनेट ब्रीफिंग में फैसलों की जानकारी दी। मुख्य फैसले एक नजर में परिवहन विभाग उत्तराखंड मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 को मंजूरी प्रवर्तन अधिकारी भी अब वर्दी में नजर आएंगे 100 की जगह अब 109 बसों की खरीद को मंजूरी (GST घटने के बाद फैसला) कुंभ मेला प्रबंधन 1 करोड़ तक के…
चकराता तहसील के खरासी गांव में इन दिनों एक अनोखा विवाह समारोह चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यहां एक ही परिवार के पांच भाइयों ने एक साथ, एक ही दिन और एक ही मंडप में विवाह रचाकर पूरे क्षेत्र को आकर्षित कर लिया। यह नज़ारा न केवल दुर्लभ था बल्कि पारंपरिक संस्कृति की खूबसूरत झलक भी पेश करता है। परिवार के नरेंद्र, प्रदीप, प्रीतम, अमित और राहुल का विवाह जौनसारी परंपरा ‘जोझोड़े’ के अनुसार संपन्न हुआ। नरेंद्र ने अन्नू, प्रदीप ने निक्की, प्रीतम ने पुनीता, अमित ने निर्मला और राहुल ने आंचल के साथ सात फेरे लिए। खास बात…
उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में महिलाओं की भागीदारी को लेकर एक अहम घोषणा की गई। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि अब छात्र संघ चुनावों में छात्राओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। यह घोषणा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा के दौरान की गई, जिसे राज्य में महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यदि महिलाओं को अवसर मिले तो वे नेतृत्व के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करती हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि आधी आबादी को उनका अधिकार मिले और वे हर क्षेत्र…
