Author: admin

सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम की होगी जांच, मोबाइल पर आएगा परीक्षण संदेश देहरादून। राज्य में आज आपातकालीन सूचना प्रसारण प्रणाली की कार्यक्षमता जांचने के लिए सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के जरिए एक परीक्षण अलर्ट जारी किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक टेस्ट मैसेज होगा, जिसे लेकर लोगों को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आपदा की स्थिति में चेतावनी संदेश समय पर और व्यापक स्तर पर आम जनता तक पहुंच सकें। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अलर्ट…

Read More

हलवारा- पंजाब के अकालगढ़ कलां गांव में एक 35 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अमरजीत सिंह उर्फ दीपू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सुधार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लुधियाना के सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था और पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में चल रहा था। मृतक की…

Read More

गाजियाबाद – तीर्थ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं पर शुक्रवार शाम कैलाभट्ठा इलाके में हमला हो गया। आरोप है कि कुछ युवकों ने पहले रास्ते को लेकर विवाद किया और फिर अचानक पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान महिलाओं के साथ अभद्रता भी की गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमले में करीब 10 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से छह लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि चार का इलाज जारी है। घटना के बारे में पीड़ित टिंकू…

Read More

विकासनगर (देहरादून)। आज के समय में जब समाज को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और विश्व में युद्ध के हालात बने हुए हैं ऐसे समय में भगवान बुद्ध के विचार और भी प्रासांगिक हो जाते हैं। हमें उनके बताये मार्ग पर चलकर आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने बौद्ध उत्सव मेला समिति, कालसी द्वारा विकास नगर स्थित हैरिटेज डी.एस. में आयोजित बैसाखी बुद्ध पूर्णिमा समरोह में बतौर मुख्य अतिथि अपने सम्बोधन में कहीं। उन्होंने कार्यक्रम आयोजकों को…

Read More

​पिथौरागढ़ नृशंस हत्याकांड पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल ने लिया स्वतः संज्ञान पुलिस क्षेत्राधिकारी धारचूला से आयोग अध्यक्ष ने की वार्ता; आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश ​देहरादून। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने पिथौरागढ़ जनपद के अस्कोट क्षेत्र में पति द्वारा अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर की गई निर्मम हत्या के प्रकरण का अत्यंत गंभीरता से स्वतः संज्ञान लिया है। कंडवाल ने इस जघन्य अपराध के संदर्भ में पुलिस क्षेत्राधिकारी धारचूला से दूरभाष पर वार्ता कर घटना की वस्तुस्थिति और अब तक की गई पुलिसिया कार्रवाई की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।…

Read More

खेल मंत्री रेखा आर्या रहीं मुख्य अतिथि हरिद्वार। उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ प्रदेश की खेल मंत्री के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, कोच, अभिभावक और खेल प्रेमी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची खेल मंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को निखारने का मजबूत मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन प्रदेश में खेल संस्कृति को नई दिशा देते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार खेल…

Read More

 नई दिल्ली – पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां 17 वर्षीय किशोर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अयान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अयान अपने एक दोस्त के साथ 28 ब्लॉक स्थित पार्क में मौजूद था, तभी करीब छह युवकों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने पहले उसे जमीन पर गिराया और फिर उस पर लगातार चाकू से हमला कर दिया। हमले की क्रूरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरोपियों…

Read More

देहरादून में कथित रूप से गुप्त धार्मिक गतिविधियों को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। कांवली गांव में कुछ महिलाओं पर आरोप लगा है कि वे घर-घर जाकर हिंदू परिवारों से संपर्क कर उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रही थीं। बताया जा रहा है कि ये महिलाएं सामान्य बातचीत के बहाने घरों में प्रवेश करती थीं और धीरे-धीरे धार्मिक विचार साझा करने का प्रयास करती थीं। स्थानीय लोगों का दावा है कि ये महिलाएं बाहरी तौर पर अपनी धार्मिक पहचान स्पष्ट नहीं करती थीं, जिसके चलते उन्हें “क्रिप्टो-क्रिश्चियन” कहा जा रहा है। यह शब्द उन…

Read More

यूथ फाउंडेशन ने आज लगाए दो कैंप, 41 अभ्यर्थियों का चयन देहरादून के कुंआवाला में दी जाएगी लिखित परीक्षा की ट्रेनिंग देहरादून- कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल की प्रदेश के युवाओं को देशसेवा और देश रक्षा के लिए सेना में जाने की मुहिम रंग ला रही है। कर्नल कोठियाल की दूरदर्शिता और महत्वकांक्षी योजना के तहत यूथ फाउंडेशन सेना में अग्निवीर लिखित भर्ती परीक्षा के लिए आज से युवाओं का चयन कर रहा है। चयनित अभ्यर्थियों को यूथ फाउंडेशन निशुल्क प्रशिक्षण दे रहा है। यह प्रशिक्षण कुंआवाला में अनुभवी प्रशिक्षिकों के द्वारा दिया जाएगा। यूथ फाउंडेशन ने आज दूधली और मियांवाला…

Read More

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान नगर पालिका सभागार, पौड़ी में सफाई कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, अधिकारों, सुविधाओं एवं कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों से संबंधित किसी भी प्रकार का भुगतान या देयक एक दिन भी लंबित न रखा जाए तथा भुगतान प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाए। उपाध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार सफाई कर्मचारियों के सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। इसी क्रम…

Read More