Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»भर्ती घोटाला: जिन अभ्यर्थियों ने पूरी ईमानदारी से परीक्षा पास की है उन्हें निराश नहीं करेंगे: सीएम धामी
    उत्तराखंड

    भर्ती घोटाला: जिन अभ्यर्थियों ने पूरी ईमानदारी से परीक्षा पास की है उन्हें निराश नहीं करेंगे: सीएम धामी

    adminBy adminAugust 31, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    भर्ती घोटाला: जिन अभ्यर्थियों ने पूरी ईमानदारी से परीक्षा पास की है उन्हें निराश नहीं करेंगे: सीएम धामी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से स्नातक स्तरीय परीक्षा में चयनित कुछ अभ्यर्थियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने पूरी ईमानदारी और अपनी मेहनत से परीक्षा पास की है, उन्हें निराश नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि UKSSSC की भर्तियों में जहां भी गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त हो रही है वहां सख्त जांच के आदेश दिये गए हैं। कुछ मामले एसटीएफ को दिये गये हैं एवं कुछ पर विजिलेंस को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि भर्ती घोटालों में किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा।

    वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र जुगराण के नेतृत्व में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा में चयनित युवाओं ने मुलाकात की। युवाओं ने इस दौरान मुख्यमंत्री से अनुरोध किया जल्द से जल्द उन्हें नियुक्ति दी जाए।  उन्होंने कहा कि वह शपथ पत्र देने को भी तैयार हैं कि यदि भर्ती गड़बड़ी में उनकी कहीं संलिप्तता पाई जाती है तो उन्हें तत्काल बर्खास्त कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि उन्होंने कई सालों की मेहनत के बाद इस परीक्षा को पास किया था। लेकिन कुछ लोगों की वजह से अब उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र जुगराण ने भी इस दौरान अपनी मेहनत के बल पर चयनित युवाओं का पक्ष रखा।

    आपको बता दें उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा में परीक्षा पेपर लीक मामले में अब तक 30 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।  साथ ही सेकड़ों नक़ल करने वाले छात्रों की पहचान भी एसटीएफ कर चुकी है।  इसके बाद ही इस परीक्षा को निरस्त करके फिर से परीक्षा करने की मांग की जा रही है।  वहीँ चयनित अभियर्थी नियुक्ति देने की मांग कर रहे हैं।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar UKSSSC परीक्षा uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version