Author: admin

उत्तराखंड में धामी सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है. सरकार अब रिटायरमेंट के बाद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को पेंशन देने की तैयारी कर रही है. इसी मसले पर बुधवार आठ जनवरी को उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें जल्द से जल्द इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए. प्रदेश में फिलहाल 40 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी और सहायिका कार्यरत है, जबकि कुछ पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है. उत्तराखंड सरकार पहले से ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को बढ़ा…

Read More

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए अधिकारियों के साथ बैठक में आंगनबाड़ी भर्ती, महिला सारथी आदि योजनाओं की समीक्षा की देहरादून। जल्द प्रदेश में कार्यरत हजारों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को पेंशन तोहफा मिल सकता है। सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को रिटायरमेंट के बाद पेंशन देने की तैयारी कर रही है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को जल्द से जल्द इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। प्रदेश में अभी लगभग 40000 आंगनबाड़ी और सहायिका कार्य कर रही है, जबकि कुछ…

Read More

ऐतिहासिक प्रतिक्रिया से इस मुख्य आयोजन के लिए युवाओं का अभूतपूर्व समर्थन देहरादून। उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल, 2025 में स्वयंसेवक कार्यक्रम के आधिकारिक पंजीयन प्रक्रिया के अवधि में 30000+ पंजीकरणों के साथ समाप्त होगा। पंजीकरण अवधि 9 नवंबर, 2024 को प्रारम्भ किया गया था जिसे 8 जनवरी, 2025 शाम 05 बजे समाप्त किया जाएगा । पंजीयन के दौरान उत्तराखंड के युवाओं द्वारा इस प्रमुख आयोजन की सफलता में योगदान हेतु उल्लेखनीय उत्सर्ग देखा गया। स्वयंसेवक किसी भी प्रमुख खेल आयोजन के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आवेदकों की यह संख्या उत्तराखंड में आयोजित होने वाले पहले राष्ट्रीय खेलों…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीतकालीन यात्रा पर उत्तराखंड आ रहे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम से शीतकालीन प्रवास के लिए आमंत्रित किया था। प्रधानमंत्री ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की और अपनी सहमति जताई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से 38वें राष्ट्रीय खेल, राज्य के विकास और शीतकालीन यात्रा समेत कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा की। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री से पूछा, राष्ट्रीय खेलों की तैयारी कैसी चल रही है। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों से युवाओं को मिलने वाले लाभ के बारे में चर्चा की। दिल्ली दौरे से लौटने के बाद सीएम धामी ने प्रधानमंत्री…

Read More

चीन में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है. यह वायरस अब धीरे-धीरे भारत में भी पैर पसारने लगा है. भारत में अब तक इस वायरस के पांच केस सामने आ चुके हैं. बेंगलुरु में दो मामलों के बाद गुजरात के अहमदाबाद में भी 2 महीने के एक बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. साथ ही तमिलनाडु में भी दो बच्चों में एचएमपीवी वायरस की पुष्टि हुई है. इसमें से एक चेन्नई का मामला है तो दूसरा सलेम जिले का. सरकार ने बताया कि दोनों की स्थिति स्थिर है और दोनों पर निगरानी रखी जा रही है.…

Read More

राजधानी देहरादून में डालनवाला थाना क्षेत्र के रहने वाले एक होटल कारोबारी की शिकायत पर महाराष्ट्र के रायगढ़ निवासी करनदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वेब सीरिज बनाने का झांसा देकर एक शातिर ठग ने दून निवासी होटल कारोबारी से 50 लाख रुपये ठग लिए। इतना ही नहीं उसने कारोबारी की पत्नी को भी अपने झांसे में लिया और उसे भी अपने साथ ले गया। अब पीड़ित कारोबारी पत्नी से भी तलाक चाह रहे हैं। मामले में पीड़ित की शिकायत पर महाराष्ट्र के रहने वाले ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। डालनवाला थाना क्षेत्र के रहने…

Read More

राजधानी देहरादून में दून अस्पताल से इन्फ्लुएंजा-ए वायरस से पीड़ित पहला मरीज सामने आया है। आरटीपीसीआर जांच के बाद मरीज में एन्फ्लुएंजा-ए वायरस की प्रमाणिक पुष्टि हुई है। चिकित्सकों के मुताबिक हालत गंभीर होने की वजह से मरीज अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटरी सपोर्ट पर है।  जानकारी के मुताबिक शुरूआत में मरीज इन्फ्लुएंजा-ए संक्रमण के प्राथमिक लक्षणों से जूझ रहा था। उसे तेज बुखार के साथ ही जुकाम, खांसी और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। चूंकि मरीज की हालत काफी गंभीर थी, ऐसे में चिकित्सक की ओर से आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी। रिपोर्ट सामने आने के बाद…

Read More

31 दिसंबर की रात पूरी दुनिया ने नए साल का जश्न में डूबी रही. इस दौरान उत्तराखंड में जमकर जाम छलकाये गये. उत्तराखंड में सरकार की तमाम रियायतों के बाद नए साल की रात आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार 14 करोड़ 26 लाख रुपए की शराब बिक्री हुई है. देर रात पूरी दुनिया में नए साल का जश्न मनाया गया. दुबई से लेकर के दुनिया के सभी बड़े शहरों में नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया गया. पर्यटन राज्य उत्तराखंड के पोटेंशियल की बात करें तो उत्तराखंड में भी लाखों की संख्या में पर्यटकों ने नए साल का…

Read More

उत्तराखंड सरकार प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है. इसके लिए उत्तराखंड के प्रवासियों को राज्य में निवेश के लिए प्रोत्साहित कर रही है. ताकि उत्तराखंड के प्रवासी राज्य के विकास में अपना सहयोग दे सके. इसको देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने 7 नवंबर 2024 को देहरादून में उत्तराखंडी प्रवासी सम्मेलन का आयोजन किया था. जिस सम्मेलन में देश के तमाम हिस्सों में रह रहे प्रवासियों को आमंत्रित किया गया था. ऐसे में अब उत्तराखंड सरकार देहरादून में अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजन करने जा रही है. जिसकी तैयारियां शासन स्तर पर तेज हो गई है.…

Read More

उत्तराखंड में पिछले दिनों हुई बर्फबारी ने नए साल के स्वागत का उत्साह और बढ़ा दिया है. राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है. नैनीताल, मसूरी, धनौल्टी, चकराता, चोपता, कौसानी और औली जैसे लोकप्रिय स्थानों पर होटल और होमस्टे पहले ही पैक हो चुके हैं. शीतकालीन पर्यटन का यह दौर न केवल राज्य के पर्यटन उद्योग के लिए वरदान साबित हो रहा है, बल्कि स्थानीय व्यवसायों को भी नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है. बर्फबारी के कारण राज्य का पर्यटन उद्योग नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है. होटल और होमस्टे संचालक इस व्यस्त मौसम…

Read More