Author: admin
उत्तराखंड: PM मोदी आज करेंगे राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ, देश भर के 11758 खिलाड़ी लेंगे भाग
उत्तराखंड में मंगलवार यानी 28 जनवरी से 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज हो रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे. जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय खेलों का मुख्य उद्घाटन समारोह मंगलवार शाम छह बजे से आठ बजे के बीच आयोजित किया जाएगा. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय खेलों का विधिवत आगाज करेंगे. प्रधानमंत्री इससे पहले दोपहर 3:20 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर 3:45 बजे वह राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंचेंगे. प्रधानमंत्री स्टेडियम के पास बने राष्ट्रीय खेल सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व राज्य के खेल अधिकारियो के साथ बैठक भी…
उत्तराखंड के रुड़की में खानपुर से विधायक उमेश शर्मा के दफ्तर पर फायरिंग और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। आरोप है कि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपने समर्थकों के साथ खानपुर विधायक के दफ्तर पहुंचे और कई राउंड फायरिंग की। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि वर्तमान विधायक उमेश शर्मा और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग चल रही थी। खानपुर में विधायक उमेश कुमार के घर पर गोलिबारी करने वाले पूर्व विधायक कुंवर चैंपियन को देहरादून पुलिस ने…
उत्तराखंड निकाय चुनावों में 11 में से 9 सीटें बीजेपी ने जीती…. देहरादून में अब भी हैं इन्तेजार
उत्तराखंड में 100 नगर निकायों के चुनाव के लिए निकाय प्रमुख, पार्षद व सभासद-सदस्य के 1382 पदों पर किस्मत आजमा रहे 5405 प्रत्याशियों के मतपेटियों में बंद भाग्य का शनिवार को खुल गया। 23 जनवरी को मतदान हुआ था और शनिवार को मतगणना शुरू हुई, कई जगहों के परिणाम देर शाम तक आ गए, लेकिन कई सीटों के परिमाण की प्रतीक्षा अभी तक जारी है। मतगणना के लिए कुल 54 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 986 टेबल पर मतों की गिनती हो रही है। अब तक जारी नतीजों में ये बने मेयर अल्मोड़ा में भाजपा के अजय वर्मा हल्द्वानी से…
उत्तराखंड शासन व पुलिस महानिदेशक की ओर से गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेवा के आधार पर एवं विशिष्ट कार्य के लिए पुलिस अधिकारियों व /कर्मचारियों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, पुलिस महानिदेशक का प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’ एवं पुलिस महानिदेशक का प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। आठ अधिकारियों व कर्मचारियों को राज्यपाल का उत्कृष्ट सेवा पदक (विशिष्ट कार्य), 15 को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’ (सेवा के आधार पर), 20 को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’सिल्वर’ (सेवा के आधार पर) और 10 अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’सिल्वर’ (विशिष्ट कार्य के…
उत्तराखंड के 100 नगर निकायों के चुनाव में बृहस्पतिवार को जमकर वोट बरसे। खबर लिखे जाने तक कई निकायों में मतदान चल रहा था। शाम चार बजे तक 56.81 फीसदी मतदान हो चुका था। देर रात तक 65.03 फीसदी मतदान (अनंतिम) रिकॉर्ड किया गया। मतगणना कल यानी 25 जनवरी को होगी। राज्य के 11 नगर निगमों में मेयर के सापेक्ष 72 प्रत्याशियों, 89 नगर पालिका व नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 89 पदों के सापेक्ष 445 और सभी 100 निकायों में पार्षद-वार्ड सदस्य के 1282 पदों के सापेक्ष 4888 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में कैद हो गई। सुबह आठ बजे…
उत्तराखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भाजपा की त्रिवेंद्र सरकार में वन मंत्री रहे (अब कांग्रेस में शामिल) हरक सिंह रावत पर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने हरक सिंह की सहसपुर स्थित 70 करोड़ रुपए की करीब 101 बीघा भूमि को प्रारंभिक रूप से अटैच कर लिया है। इस भूमि पर दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस का संचालन किया जाता है। जिसके प्रबंधन हरक सिंह के पुत्र तुषित संभालते हैं। दिसंबर 2024 में जब ईडी ने दोनों प्रकरण में जांच और पूछताछ तेज की थी, तभी से माना जा रहा था कि ईडी कुछ बड़ा करने वाली है। यह…
उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में आज छोटी सरकार चुनने के लिए मतदान शुरू हो गया है। करीब 30 लाख 29 हजार मतदाता मतदान करेंगे। पहाड़ से मैदान तक सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई। पिछले निकाय चुनावों में लगातार मतदान प्रतिशत बढ़ता जा रहा है। इस बार राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान प्रतिशत और बढ़ाने पर जोर दिया है। 2008 में राज्य में 60 प्रतिशत, 2013 में 61 प्रतिशत और 2018 में 69.79 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार मतदान 70 से 75 प्रतिशत रहने का अनुमान है। 5,405 प्रत्याशियों का भाग्य…
जिला मुख्यालय उत्तरकाशी के उजेली से अतुल्य गंगा अभियान के तहत प्लास्टिक मुक्त गंगा के उद्देश्य से उत्तरकाशी से प्रयागराज के लिए रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों का 10 सदस्यीय दल रवाना हुआ. दल को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अंशुमान भदौरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह दल 11 दिन में साइकिल से देवप्रयाग, ऋषिकेश, नरौरा, कानपुर होते हुए प्रयागराज तक 1150 किमी की दूरी तय करेगा. यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगा. इसके तहत महाकुंभ तक गंगा को प्लास्टिक मुक्त करने का संदेश दिया जाएगा. इसके तहत महाकुंभ तक गंगा को प्लास्टिक मुक्त करने का संदेश दिया जाएगा।…
चमोली के वाइब्रेंट विलेज की 10 महिलाएं दिल्ली में परेड में होंगी शामिल, पीएमओ से मिला ख़ास न्योता
उत्तराखंड में चमोली जिले के वाइब्रेंट विलेज में स्वरोजगार से जुड़ी 10 महिलाएं दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगी। ये महिलाएं आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के जवानों के साथ 23 जनवरी को दिल्ली के लिए रवाना होंगी। ज्योतिर्मठ के खंड विकास अधिकारी मोहन प्रसाद जोशी ने बताया कि माणा गांव की दमयंती देवी, गमशाली की ललिता देवी, कैलाशपुर की मंजू, बांपा गांव की मंजू देवी, हनुमानचट्टी की नंदी देवी व विनीता देवी, फरकिया की कमला देवी, झेलम की मनीषा देवी व पार्वती देवी और नीती गमशाली की रुकमणि देवी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल…
अब तेलंगाना में बन रहे पंच केदार और बदरीनाथ मंदिर निर्माण पर बीकेटीसी ने भेजा नोटिस… माँगा जवाब
तेलंगाना राज्य में पंच केदार मंदिर और बदरीनाथ धाम मंदिर निर्माण पर बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) से संज्ञान लिया है। बदरी-केदार के बीकेटीसी की ओर से श्री दक्षिणेश्वर केदारनाथ मंदिर ट्रस्ट और उत्तराखंड कल्याणकारी संस्था को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है। बदरी-केदार के नाम और दोनों धामों के फोटो के इस्तेमाल करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल की ओर से नोटिस जारी किया गया है। कहा गया कि श्री दक्षिणेश्वर केदारनाथ मंदिर ट्रस्ट की ओर से तेलंगाना में पंच केदार मंदिर का निर्माण किया जा रहा है।…
