Author: admin

उत्तराखंड का पहला आधुनिक मदरसा बनकर तैयार हो चुका है। जहां सामान्य स्कूलों की तरह सभी विषयों की पढ़ाई के साथ ही छात्रों को अरबी के अलावा वैकल्पिक भाषा के रूप में संस्कृत पढ़ने का भी मौका मिलेगा। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने बताया कि मार्च में आगामी शैक्षणिक सत्र से वहां पढ़ाई शुरू हो जाएगी। शम्स ने बताया कि देहरादून में रेलवे स्टेशन के निकट मुस्लिम कॉलोनी में करीब 50 लाख रुपए से विकसित किए गए। इस आधुनिक मदरसे का नाम ‘डॉ एपीजे अब्दुल कलाम मॉडर्न मदरसा’ रखा गया है। उन्होंने बताया कि मुस्लिम कॉलोनी के…

Read More

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल से एक बड़ी हृदय विदारक खबर सामने आ रही है जहां अंगीठी के धुंए से दम घुटने के कारण पति-पत्नी की मौत हो गई है। जिससे अब पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार टिहरी गढ़वाल के घनसाली क्षेत्र निवासी 52वर्षीय मदन मोहन सेमवाल और 45 वर्षीय पत्नी जशोदी देवी बीते बृहस्पतिवार की रात्रि को अपने चचेरे भाई के लड़के की शादी समारोह में शामिल होने अपने ही पड़ोसी गांव भिलंगना ब्लाक ग्राम द्वारी थापला गए थे। खाना खाने के बाद दोनों सोने के लिए वापस अपने घर आ गए।…

Read More

हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में देर रात एक बड़ी घटना सामने आई। पुलिस और स्मैक तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक तस्कर को पुलिस ने गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। घायल तस्कर को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। घटना उस समय हुई जब पुलिस को जानकारी मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति एक बिना नंबर की बाइक पर हरिद्वार की ओर बढ़ रहे हैं। पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस की कोशिशों के बावजूद, बाइक सवार संदिग्धों…

Read More

मेहंदीपुर राजस्थान में बालाजी के दर्शन के लिए गए देहरादून के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत का राज अभी तक नहीं खुल पाया है। मृतकों के स्वजन समय पर न पहुंचने के चलते बुधवार को पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। गुरुवार को चारों का पोस्टमार्टम चिकित्सकों का पैनल करेगा। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकता है। दून पुलिस लगातार राजस्थान पुलिस के संपर्क में है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में दून के परिवार की मृत्यु के संबंध में थाना टोडाभीम जिला करौली की ओर से की…

Read More

पौड़ी जिला अस्पताल अव्यवस्थाओं के चलते एख बार फिर से चर्चा में है। पौड़ी बस हादसे के बाद घायलों के उपचार के दौरान कई अव्यवस्थाएं सामने आई थी जिसके बाद व्यापार संघ ने सोमवार को पौड़ी बंद का ऐलान किया था। अब इन अव्यवस्थाओं का सीएम धामी ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने डीएम पौड़ी और स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल में तत्काल सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पौड़ी बस हादसे के मृतकों के परिजनों को 3-3 लाख रुपए के अतिरिक्त मुआवजे का ऐलान किया है। बता दें कि बस हादसे के बाद जिला अस्पताल…

Read More

उत्तराखंड में सरकार ने 23 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। दरअसल, उत्तराखंड में 23 जनवरी को नगर निकाय चुनावों के लिए मतदान होना है। राज्य के सभी निकायों में चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। गली- मोहल्लों में चुनाव प्रचार जोरों पर चल रहा है। प्रत्याशी एक-एक वोट पाने के लिए जोर लगा रहे हैं। शासन स्तर से भी चुनावों को लेकर खास तैयारियां की जा रही हैं। निर्वाचन विभाग भी शत-प्रतिशत मतदान की कोशिशों में जुटा हुआ है। इसके लिए मतदाता जागरुकता से संबंधित कई कार्यक्रम भी चलाए गए। ताकि अधिकतम लोग अपने मताधिकार…

Read More

14 जनवरी यानी कल मकर संक्रांति के अवसर पर आदि बद्री मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। मंदिर के कपाट खोलने के अवसर पर एक सप्ताह तक यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि साल में एक महीने पौष माह के लिए आदि बद्री मंदिर के कपाट बंद रहते हैं। बीते 15 दिसंबर को मंदिर के कपाट बंद हुए थे। जिसके बाद अब ये 14 जनवरी को खोले जाएंगे। बता दें कि कपाट उदघाटन की शुभ बेला पर और भगवान आदिबदरी के माघ मास के पहले श्रृंगार के दर्शन करने के लिए भारी संख्या…

Read More

उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए महज 16 दिन का वक्त बचा है। ऐसे में तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राज्य में देहरादून समेत आठ जिलों में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन होने हैं। राष्ट्रीय खेलों के तहत प्रदेश भर में कुल 44 इवेंट होंगे। इसमें सबसे ज्यादा खेल प्रतियोगिताएं देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में होनी है। खेलों का शुभारंभ भी यहीं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उत्तराखंड में पहली बार 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हो रहा है। इसलिए खेलों को भव्य और दिव्य रूप दिया जा सके उसके लिए तैयारियां अंतिम चरण…

Read More

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने जारी किया नोटिस देहरादून। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने स्थानीय निकाय चुनाव की आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के दौरान तबादले एवं नियुक्ति प्रक्रिया जारी रखने पर पुलिस एवं वन विभाग से स्पष्टीकरण तलब किया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पुलिस विभाग को 46 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले एवं वन विभाग को 159 वन आरक्षी प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों नियुक्ति आदेश जारी होने संबंधी समाचार पत्रों में छपी खबरों का स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस एवं वन विभाग दोनों से स्पष्टीकरण तलब किया है। गौरतलब है कि हाल ही में इन दोनों विभागों ने नियुक्ति व…

Read More

उत्तराखंड में  निजी नाप भूमि पर रिजॉर्ट निर्माण के लिए संरक्षित प्रजाति के पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आ रहा है। अब मामले में वन विभाग ने कैबिनेट मंत्री के बेटे पीयूष अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उत्तराखंड वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नीलकंठ मार्ग पर खैरखाल में 26 पेड़ काटे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि 24 पेड़ छूट प्रजाति के हैं, जबकि दो पेड़ संरक्षित प्रजाति के हैं। जांच में दो खैर के पेड़ काटे जाने पर लालढांग रेंज द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है। डीएफओ कोटद्वार आकाश गंगवार ने इस मामले…

Read More