Author: admin
ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विजन को साकार करने के लिये *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में एसएसपी देहरादून द्वारा आगामी नव वर्ष व नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत दिये गये निर्देशो पर दिनांक 29-12-2024 को थानाध्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में राजपुर पुलिस द्वारा होटल /रेस्टोरेंट/ बार /वाहन तथा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी, तभी दौराने चेकिंग मुखबिर के माध्यम से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कोबरा गैंग के 02 मुख्य पैडलर मसूरी में आयोजित होने वाली एक…
उत्तराखण्ड में मौसम के बदले मिजाज ने तापमान में खासी गिरावट ला दी है। इस दौरान जहां पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश हो रही है, वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इधर मौसम विभाग ने कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई है। इस बीच बर्फबारी और बारिश के चलते पूरा उत्तराखण्ड शीतलहर की चपेट में आ गया है, जिसके चलते शासन प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। मौसम के मिजाज को देखते हुए नैनीताल जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर नैनीताल जिले में हिमपात, शीतलहर…
उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ने प्रत्या शियों की पहली लिस्टा जारी कर दी है. बीजेपी ने नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत में उम्मी दवारों के नाम पर मुहर लगा दी है. पहली लिस्टी में नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के उम्मी दवारों के नाम घोषित किए गए हैं. हालांकि, बीजेपी ने अभी नगर निगम में मेयर उम्मीादवारों के नामों का ऐलान नहीं की है. बीजेपी की पहली लिस्टा में नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यगक्ष पद के लिए 39 उम्मीादवारों के नाम शामिल हैं. भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने पत्र जारी…
भारत के पूर्व वित्त मंत्री और दो बार प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। डा० मनमोहन सिंह, मा० भूतपूर्व प्रधानमंत्री, भारत सरकार के निधन पर दिनांक 26.12.2024 से दिनांक 01.01.2025 (दोनों दिवसों को जोड़कर) सात दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा। इस अवधि के दौरान उत्तराखण्ड राज्य में जहाँ राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराये जाते हैं, वहाँ राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगें। राष्ट्रीय शोक के दिवसों में कोई भी शासकीय मनोरंजन के कार्यकम आयोजित नहीं किये जायेंगे। भारत के पूर्व वित्त मंत्री और दो बार प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह का 92…
गणतंत्र दिवस की परेड में दिखेगी उत्तराखंड की ‘साहसिक खेल’ की झांकी, सरकार ने किया फाइनल सेलेक्शन
गणतंत्र दिवस परेड-2025 के लिए नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित की जाने वाली झांकी में उत्तराखण्ड राज्य ‘‘साहसिक खेल‘‘ (एडवेन्चर स्पोटर्स) का भारत सरकार द्वारा अन्तिम चयन कर लिया गया है। यह जानकारी देते हुए महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने बताया कि अक्टूबर 2024 में रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के अधीन गठित विशेषज्ञ समिति को कुल 34 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों ने अपने-अपने प्रस्ताव भेजे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार झांकी में उत्तराखंड की पहचान, प्राकृतिक सौंदर्य और एडवेंचर स्पोर्ट्स की संभावनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इस संबंध में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…
भीमताल से आगे आमडाली के पास रोडवेज की बस पैराफिट से टकराकर जैसे ही खाई में गिरी तो यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस की छत अलग होते ही यात्री इधर-उधर छिटक कर गिरने लगे। कुछ लोग गाड़ी की सीटों के बीच में फंस गए। मंजर इतना दर्दनाक था कि मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग स्थिति को देखकर सहम गए। वहीं, हादसे का शिकार हुए कुछ यात्री खाई में बेसुध पड़े हुए थे और जिन्हें थोड़ी होश थी वे दर्द से कराहते हुए मदद की गुहार लगा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी हल्द्वानी के कठघरिया निवासी संजय भट्ट ने घटना का…
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक और सनसनीखेज वारदात सामने आयी है. यहां एक छोटे भाई ने चाकू मारकर बड़े भाई की हत्या कर दी है. रुद्रप्रयाग कोतवाली में हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार की है. ग्राम पंचायत जवाड़ी के मरुड़ी सारी (उत्यासू) में दोपहर करीब 12 बजे नितिन नेगी की अपने बड़े भाई श्रीकांत सिंह नेगी से किसी बात पर कहासुनी हो गई. कहासुनी…
मसूरी, चकराता, हर्सिल में सीजन की दूसरी बर्फबारी, पर्यटक रोमांचित…बर्फ की आगोश में देवभूमि
उत्तराखंड के मसूरी, चकराता, हर्सिल में सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई, जिसे देख पर्यटक रोमांचित हुए। क्रिसमस और नए साल से पहले उत्तराखंड में ठंड बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई थी। सोमवार दोपहर 12 बजे चकराता के ऊंचाई वाले क्षेत्र लोहारी, लोखंडी, मोईला, देवबन, कोटी कनासर क्षेत्र में बर्फबारी शुरू हुई। बर्फबारी रुक- रुक कर लगातार जारी है। फिलहाल एक इंच बर्फ जमी है। वहीं यमुनोत्री धाम सहित आसपास बर्फबारी तो निचले इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई है। धाम सहित आसपास के क्षेत्र में एक…
राजीव गांधी स्टेडियम से तीन सजे-धजे प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी सभी 13 जिलों के डीएम के साथ तैयारियों की समीक्षा की देहरादून । राष्ट्रीय खेलों का काउंटडाउन सोमवार से उस वक्त शुरू हो गया जब खेल मंत्री रेखा आर्या ने राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम से प्रचार टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इसके अलावा खेल मंत्री ने सभी 13 जनपदों के जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर तैयारियों की समीक्षा की। 26 दिसंबर से हल्द्वानी के गोलापार में राष्ट्रीय खेलों की औपचारिक मशाल यात्रा शुरू होनी है, इसके लिए तीन सजेधजे कैंटर व अन्य…
