Author: admin
देखें, निकाय चुनाव कार्यक्रम देहरादून। उत्तराखंड नगर निकाय चुनावों की आरक्षण की फाइलन लिस्ट जारी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावों की तारीख का ऐलान किया है। 27 से 30 दिसंबर के बीच नामांकन किया जाएगा। 31 जनवरी की नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 2 जनवरी को नाम वापसी की अंतिम तारीख रखी गई है। 23 जनवरी को निकाय चुनाव के लिए वोटिंग होगी। 25 जनवरी को रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
श्री गुरु मण्डल आश्रम देवपुरा में विशाल कैम्प आयोजित हरिद्वार। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से देवपुरा हरिद्वार में सोमवार को कैंसर जागरूकता शिविर एवम् निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। श्री गुरु मण्डल आश्रम, देवपुरा, हरिद्वार में आयोजित शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डाॅक्टरों ने चिकित्सकीय परामर्श दिया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डाॅ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर व्याख्यान दिया। शिविर में हरिद्वारवासियों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों की निःशुल्क दवाईयां भी दी गईं। दिनांक 23 दिसम्बर…
उत्तराखंड में सूखी ठंड ने परेशानी बढ़ाई हुई है। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने की खबर आई है। इससे पर्वतीय जिलों में आज बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई है। नए साल का स्वागत बर्फबारी के साथ हो सकता है, जिससे ठंड बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा के साथ ही देहरादून के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 27 दिसंबर से स्थिति में बदलाव आने की उम्मीद जताई गई है। प्रदेश में क्रिसमस और नए…
26 दिसंबर से शुरू होगी मशाल यात्रा : रेखा आर्या देहरादून। 38 वें राष्ट्रीय खेलों से पूरे प्रदेश की जनता को जोड़ने के लिए आधिकारिक मशाल यात्रा 26 दिसंबर को हल्द्वानी से शुरू होगी। यह यात्रा सभी 13 जनपदों से होकर गुजरेगी और हर जनपद में इस दौरान 2 से 3 दिन विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। खेल मंत्री रेखा आर्या ने राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम स्थित खेल सचिवालय में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह जानकारी दी । खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि मशाल यात्रा का आरंभ हल्द्वानी से किया जाएगा और 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री…
उत्तराखंड की सड़कों पर जल्द ही महिला चालकों की नई भूमिका देखने को मिलेगी. राज्य सरकार की महिला सारथी परियोजना के तहत महिलाएं अब ओला-उबर जैसी सेवाओं के जरिए यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगी. इस महत्वाकांक्षी परियोजना का पायलट प्रोजेक्ट देहरादून जिले में जल्द शुरू होने जा रहा है.महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने इस परियोजना को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि योजना के तहत विशेष रूप से उन महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जो आर्थिक रूप से कमजोर, विधवा या परित्यक्ता हैं. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की इस योजना मे परिवहन विभाग द्वारा ड्राइविंग…
जनरल विपिन रावत की कैसे हुई मौत, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के वक्त क्या हुआ? ताजा रिपोर्ट में खुला राज
देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की जिस हेलिकॉप्टर क्रैश में मृत्यु हुई थी, उसे लेकर रक्षा मंत्रालय की स्थायी समिति ने एक रिपोर्ट पेश की है। इसके मुताबिक, 8 दिसंबर 2021 को तमिलनाडु के कुन्नूर में Mi-17 V5 चॉपर क्रैश ‘ह्यूमन एरर’ के चलते हुआ था। 18वीं लोकसभा की स्थायी समिति की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2017 से 2022 के दौरान भारतीय वायु सेना की कुल 34 दुर्घटनाएं हुईं। वित्तीय वर्ष 2021-2022 के दौरान नौ दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें से 8 दिसंबर 2021 की दुर्घटना “ह्यूमन एरर (एयरक्रू)” के कारण हुई थी। हादसे में जनरल…
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री ने जारी किए निर्देश नियमावली संशोधित होने के बाद शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया देहरादून। प्रदेश की 6559 महिलाओं को जल्द ही रोजगार मिलने जा रहा है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को प्रदेश में 374 आंगनबाड़ी कार्यकत्री और 6185 सहायिकाओं के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने के लिए निर्देश जारी किए हैं । विभाग अगले दो दिन में इसकी विज्ञप्ति जारी कर सकता है। गुरुवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम स्थित राष्ट्रीय खेल सचिवालय में विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने…
उत्तराखंड में अगले साल जनवरी में ही यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी UCC लागू हो जाएगा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गई हैं. हम हर तरह से तैयार हैं. उत्तराखंड को न्याय संगत और समता मूलक बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए उत्तराखंड राज्य जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता लागू करने जा रहा है. साल 2022 में प्रदेश में जब धामी सरकार का गठन हुआ था, तब कैबिनेट बैठक में राज्य में यूनिफॉर्म सिविल…
– राज्य स्तरीय बाल अधिकार एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में बोली कैबिनेट मंत्री – शिक्षा व खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किया सम्मानित देहरादून। अपने जीवन को ऐसा बनाइये कि आपके माता-पिता, समाज और देश आप पर गौरव कर सके। बुधवार को बाल अधिकार एवं सुरक्षा पर राज्य स्तरीय कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने यह बात कही । उन्होंने शिक्षा व खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया । आईआरडीटी ऑडिटोरियम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग द्वारा…
भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय cricket से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद अश्विन का यह निर्णय सामने आया। कप्तान रोहित शर्मा ने इस बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। एडिलेड में आयोजित डे-नाइट टेस्ट उनका अंतिम टेस्ट मैच था। अश्विन टेस्ट क्रिकेट में अनिल कुंबले के बाद भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में रिटायर हो रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए कुल 106 टेस्ट खेले, जिसमें उन्होंने 24 की औसत से 537 विकेट झटके। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी के दौरान अश्विन ने पहले तीन टेस्ट में से केवल एक टेस्ट (डे-नाइट टेस्ट) खेला, जिसमें उन्होंने 53 रन देकर एक विकेट हासिल किया था। इससे पहले वह भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच हुई टेस्ट सीरीज़ का हिस्सा थे, जहां भारत को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। उस सीरीज़ में अश्विन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। उन्होंने 3 टेस्ट में 41.2 की औसत से सिर्फ़ 9 विकेट लिए थे। भारत विदेशों में खेलने वाले अश्विन भारतीय प्लेइंग-11 का नियमित हिस्सा नहीं होते हैं, और भारत को अगली घरेलू टेस्ट श्रृंखला अगले साल नवंबर में खेलनी है। इससे पहले भारत गर्मियों में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला खेलने जाएगा। अश्विन के पास 6 टेस्ट शतक और 14 अर्धशतकों सहित 3500 से ज्यादा टेस्ट रन हैं, और वह 300 विकेट और 3000 रन का डबल करने वाले दुनिया के 11वें ऑलराउंडर हैं। उनके नाम मुथैया मुरलीधरन के बराबर कुल 11 प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ पुरस्कार हैं।
