Author: admin

भविष्य में प्रांतीय रक्षक दल के जवानों की बेटियों की शादी में सरकार 50,000 रुपये की मदद करेगी। इसके अलावा रिटायर होने वाले पीआरडी जवानों के व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए एक केंद्र भी जल्द ही शुरू किया जाएगा। यह घोषणाएं बुधवार को युवा कल्याण निदेशालय मैदान ननूरखेड़ा में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल स्थापना दिवस की रैतिक परेड में खेल व युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने की । इसके पहले उन्होंने रैतिक परेड का निरीक्षण किया और विभागीय मंत्री के तौर पर परेड की सलामी ली। रैतिक परेड के आयोजन में पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सबसे पहले खुले…

Read More

वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024 में उत्तराखंड नया रिकार्ड बना सकता है। आयुर्वेद के इस महाकुंभ के लिए हो रहे रजिस्ट्रेशन से ऐसे संकेत उभर रहे हैं। अभी तक साढे़ छह हजार रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। कार्यक्रम 12 दिसंबर से शुरू होना है। पिछले वर्ष गोवा में आयोजित इस आयोजन के नौवें संस्करण में सबसे ज्यादा 5102 डेलीगेट्स पहुंचे थे। जिस हिसाब से रजिस्ट्रेशन हुए हैं, उसके मुताबिक ही डेलीगेट्स की उपस्थिति रहने पर उत्तराखंड के नाम एक उपलब्धि दर्ज होना तय है। वर्ष 2002 से वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस के आयोजन हो रहे हैं। इस बार मेजबानी का अवसर…

Read More

मूल निवास और सख्त भू-कानून की मांग को लेकर संघर्ष समिति ने बड़ा ऐलान किया है. मूल निवास,भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति ने इन मुद्दों को लेकर आर पार की लड़ाई का मन बना लिया है. इसी कड़ी में अब संघर्ष समिति ब्लॉक स्तर से महापंचायत का आयोजन करने जा रही है. 30 दिसंबर को टिहरी जिले के कीर्तिनगर में पहली महापंचायत होगी. भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति के गढ़वाल संयोजक अरुण नेगी ने कहा महापंचायत में मूल निवास और भू-कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर समिति ब्लाक स्तरों पर बैठक आयोजित करेगी. 30 दिसंबर को टिहरी जिले के कीर्तिनगर…

Read More

उत्तराखंड में ऊंचाई वाले इलाकों में आठ और नौ दिसंबर को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार जताए जा रहे थे। इसके चलते प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान गिरने से ठिठुरन और भी बढ़ सकती है। रविवार दोपहर बाद अचानक बदले मौसम के मिजाज के साथ ही चारों धामों सहित हर्षिल घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। वहीं, निचले इलाकों में बारिश होने से तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई। वहीं, चकराता में भी सीजन की पहली बर्फबारी हुई। इस साल बारिश और बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। अमूमन…

Read More

सुविधाओं के नाम पर पहाड़ के लोगों के जीवन में दुख ही लिखा है। पिथौरागढ़ तक बेटे के शव ले जाने के लिए एक परिवार के पास पैसे नहीं थे। एंबुलेंस चालकों ने 10 से 12 हजार रुपये तक की मांग कर दी। ऐसे में परिवार ने अपने गांव के बोलेरो चालक को बुलाया और शव को बोलेरो की छत पर बांधकर पिथौरागढ़ ले गए। तमोली ग्वीर के बेरीनाग, पिथौरागढ़ निवासी शिवानी हल्द्वानी काम करने आई थी। वह हल्दूचौड़ में एक कंपनी में करीब छह महीने से काम कर रही थी। घर में माता-पिता एक व एक बहन है। पिता…

Read More

ऋषिकेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ा देने के लिए राफ्टिंग बेस स्टेशन बनाने की तैयारी है। केंद्र सरकार ने इसके लिए स्वीकृति दे दी गई है। तकरीबन 100 करोड़ की लागत से ऋषिकेश में राफ्टिंग बेस स्टेशन तैयार किया जाएगा । केंद्र सरकार द्वारा पूंजीगत निवेश के लिए विशेष सहायता योजना के तहत बेस स्टेशन तैयार होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार जताया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऋषिकेश राफ्टिंग के लिए प्रमुख डेस्टिनेशन के रूप में अपनी जगह बना चुका है। अब…

Read More

उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं को ऊर्जा निगम ने फिर राहत दी है। दिसंबर के बिल में भी निगम औसत 85 पैसे प्रति यूनिट की छूट देने जा रहा है। बाजार से सस्ती दरों पर बिजली खरीद के चलते फ्यूल एंड पावर पर्चेज कास्ट एडजेस्टमेंट (एफपीपीसीए) के तहत इस माह 103 करोड़ रुपये से अधिक उपभोक्ताओं को लौटाए जाएंगे। इस वर्ष पहले भी ऊर्जा निगम उपभोक्ताओं को इस प्रकार की राहत दे चुका है। ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के टैरिफ विनियमों के अनुसार यदि ऊर्जा निगम की मासिक विद्युत क्रय लागत…

Read More

उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होगा। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने इनके आयोजन पर अंतिम मुहर लगा दी है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि भारतीय ओलंपिक संघ का खेलों की तारीख फाइनल होने से संबंधित पत्र विभाग को मिल गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इन तिथियों की संस्तुति की थी। राष्ट्रीय खेलों के इस 38वें सत्र में 32 मुख्य और चार प्रदर्शनी खेलों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें योगासन और मल्लखंभ भी शामिल हैं। आपको बता दें कि भारतीय ओलंपिक संघ ने उत्तराखंड खेल विभाग को लेटर…

Read More

रूड़की के जौरासी गांव स्थित शिवमंदिर के शिवलिंग पर खून चढ़कार उसे अपवित्र करने के मामले में लोगों ने मुस्लिम युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा। युवक पर तंत्र विद्या सीखने का आरोप है। इससे लोगों में आक्रोश फै गया। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र के जौरासी गांव में एक शिवमंदिर है। रविवार की शाम को शिव मंदिर से एक मुस्लिम युवक निकलते दिखा। उसकी गतिविधि संदिग्ध दिखाई देने पर गांव के ही आशीष, सुमित, विशाल और दौलत ने उसे पकड़ लिया। लोगों ने मंदिर में…

Read More

उत्तराखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के अधिकारियों के स्थानांतरण और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं और अधिकारियों को अपने नए कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें 13 आईएएस, तीन पीसीएस और दो सचिवालय सेवा के अधिकारी शामिल हैं। यह प्रशासनिक पुनर्गठन राज्य के विभिन्न विभागों और पदों में सुधार लाने के उद्देश्य से किया गया है। उत्तराखंड शासन के अपर सचिव ललित मोहन रयाल की ओर से जारी आदेश पत्र के अनुसार आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण के तहत लालरिन लियाना…

Read More