Author: admin

उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग ने आज अपनी नई वेबसाइट और डिजिटल सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी की उपस्थिति में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग ने आज अपनी नई वेबसाइट और डिजिटल सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री करन माहरा ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी की उपस्थिति में कार्यक्रम का सफल…

Read More

उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के ग्राम पंचायतों को छोड़कर राज्य के अन्य 12 जिलों के 7,477 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल आज बुधवार 27 नवंबर समाप्त हो रहा है। नई ग्राम पंचायतों में विकास सहायक अधिकारियों को ग्राम पंचायत प्रशासक बनाया जाएगा, तथा शुक्रवार 29 नवंबर से क्षेत्र पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। सचिव चंद्रेश कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद हरिद्वार को छोड़कर प्रदेश में नवगठित सभी ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 27 नवंबर को समाप्त हो जाएगा। नई ग्राम पंचायतों के गठन या कार्यभार ग्रहण करने की तिथि…

Read More

उधम सिंह नगर जिले के जसपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीती देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. जसपुर बीएसबी इंटर कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.  आगे पढ़ें: यह भी पढ़ें: चमोली गढ़वाल से दुखद खबर, छुट्टी पर घर आए मोहन…

Read More

उत्तराखंड शासन ने राज्य की जनता से अपील की है कि वे भू-कानून का उल्लंघन करने वालों से जमीन न खरीदें । अपर सचिव राजस्व ने बताया कि राज्य में मौजूदा भू-कानून के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जिला प्रशासन स्तर से लगातार कार्रवाई जारी है। इन कार्रवाई के बीच ऐसी सूचनाएं आ रही हैं कि राज्य से बाहर के लोग, जिन्होंने पूर्व में भू-कानून का उल्लंघन कर जमीनें खरीदी हैं, वे अब इन जमीनों को राज्य के लागों को ही बेच रहे हैं। इसलिए स्थानीय जनता से अपील है कि ऐसे लोगों से किसी भी तरह से जमीन का…

Read More

पत्नी और सास की हत्या कर एक शख्स ने खुद को भी गोली से उड़ाकर आत्महत्या कर ली। ये घटना उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के टिहरी विस्थापित कॉलोनी में सोमवार शाम घटी है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के मुताबिक 59 वर्षीय राजीव अरोड़ा पुत्र स्वर्गीय संसार सिंह अरोड़ा दिल्ली में सिद्धार्थ एन्क्लेव के महारानी बाग आश्रम में अपनी 55 वर्षीय पत्नी सुनीता के साथ रहते थे। पिछले कुछ समय से उनकी 78 वर्षीय सास शकुंतला दीपक पत्नी स्वर्गीय जगदीश चंद्र भी उनके साथ रह रही थीं। बताया जा रहा है कि शकुंतला कुछ दिन पहले उपचार…

Read More

बदरीनाथ धाम में शनिवार देर शाम को सीजन की पहली हल्की बर्फबारी हुई, जबकि चोटियों पर भी बर्फ गिरी। हालांकि, शनिवार सुबह मौसम साफ होने पर बर्फ पिघल गई, लेकिन धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार को जिले में मौसम बदलता रहा। देर शाम को बदरीनाथ धाम में बर्फबारी शुरू हो गई। हालांकि, बर्फबारी ज्यादा देर नहीं हुई, लेकिन थोड़ी देर की बर्फबारी से धाम की चोटियां सफेद हो गईं। रविवार सुबह जैसे ही मौसम खुला तो बर्फ पिघलने लगी।

Read More

उत्‍तराखंड के ऋषिकेश में बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया. ऋषिकेश में नटराज चौक के पास हुए इस सड़क हादसे में उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार  समेत दो लोगों की मौत हो गई. वहीं, इस दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने इस हादसा पर दुख प्रकट करते हुए कहा, ‘उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष एवं संरक्षक श्री त्रिवेंद्र सिंह पंवार जी के दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान…

Read More

शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर साइबर ठगों ने देहरादून की एक महिला से एक करोड़ 79 लाख रुपये की ठगी कर दी। ठगों ने जब महिला को ग्रुप से हटाया तब तक उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। रायपुर निवासी पूजा ने बताया कि वह शेयर बाज़ार में निवेश करती। दो महीने पहले वाट्सएप के माध्यम से एक मार्गन स्टेनली नामक एक निवेशक ग्रुप के संपर्क में आई। कंपनी जोकि ट्रेडिंग का ही काम करती है जिस कारण उन्हें कंपनी पर भरोसा हो…

Read More

केदारनाथ उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी। छह प्रत्याशियों का भविष्य दांव पर है। इस वर्ष नौ जुलाई को केदारनाथ विधानसभा की विधायक शैलारानी रावत के निधन से यह सीट खाली हो गई थी। 20 नवंबर को इस सीट पर उपचुनाव हुए। 90 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मैदान में उतरे छह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा।

Read More

पहाड़ों की रानी मसूरी में अंग्रेजों के जमाने से स्थापित कंपनी गार्डन का नाम अटल उद्यान हो गया है. मसूरी कंपनी गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अटल उद्यान का उद्घाटन किया. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को यह अटल उद्यान समर्पित किया गया है. अब जल्द ही अटल जी की आदमकद मूर्ति भी अटल उद्यान में स्थापित की जाएगी. शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड का निर्माण में अहम योगदान दिया था. आज उनके सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे…

Read More