Author: admin

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेललाइन परियोजना में एक और सफलता हाथ लगी है. दरअसल नरकोटा-सुमेरपुर 9.4 किलोमीटर मुख्य सुरंग का फाइनल ब्रेक थ्रू कर दिया गया है. इस सफलता पर मेगा कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों ने खुशी जताते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई. छोटी सुरंग का दो महीने पहले हुआ था ब्रेक थ्रू:बता दें कि नरकोटा से सुमेरपुर के बीच छोटी-बड़ी कुल 20 किलोमीटर सुरंग का निर्माण किया गया है. छोटी सुरंग का दो महीने पहले ब्रेक थ्रू किया गया था, जबकि 9.4 किलोमीटर मुख्य टनल का बीती रात को सफलता पूर्वक ब्रेक थ्रू किया गया है. इस सुरंग पर मेगा कंपनी ने…

Read More

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट विकासखंड के मरचूला में यात्रियों से खचाखच भरी एक बस अनियंत्रित होकर करीब 150 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई। रामनगर अस्पताल में 34 घायल लाए गए थे। इनमें से आठ की यहां मौत हो गई। छह घायलों को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश भेजा गया, जबकि 11 को अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। नौ लोग रामनगर अस्पताल में उपचाराधीन हैं। बताया जा रहा है कि बस की कमानी टूटने से हादसा हुआ। गढ़वाल मोटर यूजर्स कॉपरेटिव सोसायटी (यूजर्स) की 42 सीटर बस में करीब 63 यात्री…

Read More

रुड़की के इकबालपुर चीनी मिल प्रबंधन की ओर से 724 किसानों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर 36.50 करोड़ रुपये का कृषि ऋण लेने के मामले में लक्सर चीनी मिल में गन्ना प्रबंधक पवन ढींगरा और शाकुंभरी चीनी मिल बेहट सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में एकाउंटेंट उमेश शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों इकबालपुर चीनी मिल में तैनात रह चुके हैं। करोड़ों की इस धोखाधड़ी में पंजाब नेशनल बैंक के तत्कालीन प्रबंधक की मिलीभगत भी सामने आई है। पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। इस मामले की विवेचना सीबीसीआइडी कर रही है। वर्ष 2008 से लेकर…

Read More

श्री केदारनाथ धाम के कपाट रविवार को भैया दूज के पावन पर्व पर सुबह साढ़े आठ बजे शीतकाल के लिए बंद हो गए। जय बाबा केदार के जय घोष और भारतीय सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच वैदिक विधि-विधान व धार्मिक परंपराओं के साथ कपाट बंद किए गए। इस दौरान 15 हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने। कपाट बंद होने के अवसर पर मंदिर को दीपावली के दिन से ही भव्य रूप से फूलों से सजाया गया था । कपाट बंद होने के साथ ही बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली ने अपने पहले…

Read More

रुड़की में रेलवे पुल के पास पीर बाबा कॉलोनी से स्टेशन जाने के लिए बनाया जा रहा फुट ब्रिज ढह गया। वहीं इस पुल के गिरने के बाद 2012 में हुए पुल हादसे की यादें ताजा हो गई। हालांकि इस पुल में किसी प्रकार की जान माल की हानि नहीं हुई। वहीं लोक निर्माण विभाग अधिकारियों का कहना है कि पुल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। एक रस्सा खुलने के कारण सामान नीचे गिर गया है। बता दें कि रुड़की में पीर बाबा कॉलोनी से रेलवे स्टेशन को जोड़ने के लिए एक पुल का निर्माण मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत…

Read More

सर्दियों की शुरुआत और बर्फबारी के साथ ही चमोली जिले की हिमालयी भूदार घाटी में पुष्पावती नदी के दूसरी ओर स्थित फूलों की घाटी गुरुवार से पर्यटकों के लिए बंद कर दी गई है। अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध फूलों की घाटी में हर साल प्रकृति प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ती है और इससे प्रशासन को अच्छा राजस्व प्राप्त होता है। इस वर्ष फूलों की घाटी में 330 विदेशियों समेत करीब 19,436 पर्यटकों ने भ्रमण किया, जिससे 39,39,250 रुपये की आय हुई। यहां दुर्लभ प्रजाति के वन्यजीवों और वन संपदा की सुरक्षा के लिए निगरानी के लिए महत्वपूर्ण…

Read More

उत्तराखंड पुलिस सिपाही भर्ती 2024 के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में कुल 2000 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिनमें से 1600 पद जनपदीय पुलिस और 400 पद पीएसी के लिए आरक्षित हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 नवंबर से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 नवंबर निर्धारित की गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार, लिखित परीक्षा 15 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो चरणों में होगी: पहले शारीरिक मानक परीक्षा और उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा। शारीरिक दक्षता परीक्षा में रेस, लंबी कूद, चिन-अप…

Read More

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष के 14वें दिन या चतुर्दशी तिथि को नरक चतुर्दशी मनाई जाती है। दीपावली से एक दिन पहले आने वाले इस त्यौहार को नरक चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है, इसे ही छोटी दीपावली भी कहा जाता है। इस त्यौहार को काली चौदस या रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है। नरक चतुर्दशी एक शुभ दिन है जो सभी बुरी और नकारात्मक ऊर्जाओं को जीवन से दूर कर देता है। यह नई शुरुआत का दिन है जब हम अपने आलस्य से मुक्त होकर एक उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य की…

Read More

अब 70 साल और इससे ज्यादा उम्र के सभी लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इसकी शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत हर साल 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त कराया जा सकता है। इस योजना में मुफ्त इलाज के लिए कोई शर्त नहीं रहेगी। इनकम, पेंशन, बैंक बैलेंस, जमीन या पुरानी बीमारियों के आधार पर किसी बुजुर्ग को इस योजना के दायरे से बाहर नहीं किया जाएगा। देश में 70 साल से ज्यादा उम्र के करीब 6 करोड़ लोगों को इसका फायदा होगा। अभी 35 करोड़ से ज्यादा लोग आयुष्मान योजना…

Read More

उत्तराखंड पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने रविवार को कथित रूप से ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर एक व्यक्ति से तीन करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले एक अपराधी को उत्तर प्रदेश के बहराइच से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने यहां रविवार को बताया कि कार्य बल की साइबर अपराध शाखा ने आरोपी मनोज (27) को बहराइच के सिलोटा रोड से गिरफ्तार किया, जिसने मई में व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए देहरादून निवासी पीड़ित व्यक्ति को 48 घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ करके रखा था और उसे डरा-धमकाकर अपने खाते में तीन करोड़ रुपये…

Read More