Author: admin
हर्षिल में स्वास्थ्य केंद्र व विद्यालयों का किया निरीक्षण संवाद कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक उत्तरकाशी/देहरादून। प्रदेश के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गंगोत्री धाम पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायज़ा लिया। अपने भ्रमण के दौरान उन्होंने हर्षिल में चिकित्सा ईकाई व विद्यालयों का निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। उन्होंने स्थानीय लोगों, तीर्थयात्रियों एवं होटल व्यवसायियों से मुलाकात कर क्षेत्र में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी फ़ीडबैक लिया। कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने यमुनोत्री धाम के बाद आज गंगोत्री धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायज़ा…
यात्रा ने फिर पकड़ी रफ्तार…धाम में आस्था और भक्ति का सैलाब, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 15 लाख पार
केदारनाथ यात्रा ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। सर्द हवाओं के बीच धाम में आस्था और भक्ति का सैलाब उमड़ रहा है। इस माह 2.70 लाख शिवभक्त बाबा के दर्शन कर चुके हैं। वहीं, कुल दर्शनार्थियों की संख्या 15 लाख के पार हो गई है। बरसात खत्म होते ही यात्रा ने पहले चरण जैसी रफ्तार पकड़ ली है। अक्तूबर के 25 दिनों में ही 2.70 लाख से अधिक श्रद्धालु धाम पहुंचे। इससे केदारघाटी में रौनक बनी हुई है। घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी और हेलिकॉप्टर के लिए यात्रियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। धाम में प्रतिदिन 10 हजार से अधिक श्रद्धालु…
केदारनाथ उपचुनाव में टिकट के दो दावेदारों की गतिविधियों ने भाजपा को असहज कर दिया है। विधानसभा सीट पर विधायक रहीं दिवंगत शैला रानी रावत की बेटी ऐश्वर्या रावत की फेसबुक पर टिकट की दावेदारी को लेकर एक पोस्ट डाली गई है, जिसे पार्टी नेतृत्व ने बेहद गंभीरता से लिया। सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने पोस्ट के संबंध ऐश्वर्या से पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या ने सफाई दी है कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर यह पोस्ट डाली गई है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को शिकायत की है। सूत्रों का कहना…
ग्लेशियरों की यात्रा रोमांच जगाने के साथ-साथ प्रकृति से जुड़ने का माध्यम तो होती हैं लेकिन बढ़ते मानव दखल से ग्लेशियर संकट में हैं। ग्लेशियर पीछे की ओर खिसकते जा रहे हैं। पिंडारी ग्लेशियर भी साल-दर-साल पीछे खिसकता जा रहा है। इसको लेकर पर्यावरणविद चिंतित हैं। मशहूर छायाकार पद्मश्री अनूप साह बताते हैं कि 60 साल पहले जहां जीरो प्वाइंट हुआ करता था, अब वहां पर भुरभुरे पहाड़ दिखाई देते हैं। ग्लेशियर आधा किमी से अधिक पीछे जा चुका है। 75 वर्षीय पदमश्री अनूप साह ने कहा कि वह इसी सप्ताह पिंडारी ग्लेशियर से लौटै हैं। वर्ष 1964 में पहली…
केदारनाथ उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी के चयन को लेकर तकरार, करन माहरा और गणेश गोदियाल आमने सामने
केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस में रार बढ़ गई है। चार सदस्यीय पर्यवेक्षक दल ने प्रत्याशी चयन के संबंध में अपनी रिपोर्ट प्रदेश संगठन को सौंपने के स्थान पर सीधे प्रदेश प्रभारी को भेजी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की ओर से मंगलवार को बुलाई गई वर्चुअल बैठक में इस पर तीखी आपत्ति व्यक्त की। फिलहाल प्रत्याशी चयन का प्रकरण अगले दो दिन तक टल गया है। प्रदेश प्रभारी ने 24 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की बैठक…
उत्तराखंड: 53 हजार दुग्ध उत्पादक किसानों के लिए बड़ी राहत, दिवाली से पहले मिलेगा पूरा बकाया
दीपावली से पहले सरकार राज्य के लगभग 53 हजार दुग्ध उत्पादकों को दुग्ध मूल्य और प्रोत्साहन राशि के लंबित 18.39 करोड़ रुपये की धनराशि का भुगतान कर देगी। पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सोमवार को सचिवालय के मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत में यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस राशि में दुग्ध मूल्य का 12.50 करोड़ और दुग्ध प्रोत्साहन राशि का 5.89 करोड़ रुपये का भुगतान शामिल है। सरकार दुग्ध उत्पादकों को चार रुपये प्रति लीटर के हिसाब से प्रोत्साहन राशि देती है। यह घोषणा विस की केदारनाथ सीट के उपचुनाव को देखते…
उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम प्रारंभ हो गया है। इससे न केवल उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिलेंगी, बल्कि उन्हें जमा की गई सिक्योरिटी राशि भी लौटाई जाएगी। यूपीसीएल (उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के पास हर उपभोक्ता की लगभग 2400 रुपये तक की सिक्योरिटी राशि जमा है, और कुल मिलाकर यह राशि करीब 1200 करोड़ रुपये है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का यह कदम 15 लाख 87 हजार उपभोक्ताओं के लिए लागू होगा। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि जब पुराने मीटर को बंद कर हिसाब…
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से बड़ी खबर सामने आई है. यहां केदारनाथ बेस कैंप में महिला के साथ रेप के प्रयास का आरोप लगा है. पीड़ित महिला बीजेपी की नेता बताई जा रही है, जिसकी केदारनाथ में दुकान हैं और वहीं पर बेस कैंप में टेंट में रहती है. आरोप है कि इसी दौरान रात को पीड़िता के गांव के ही व्यक्ति ने महिला के टैंट में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. महिला ने जब विरोध किया और वो चिल्लाई तो आरोपी टेंट से भाग गया. पीड़ित महिला ने 18 अक्टूबर को सोनप्रयाग थाने में आरोपी के…
राजधानी देहरादून में पकड़ा गया फर्जी कॉल सेंटर… अमेरिका और कनाडा के लोगों को लगाते थे चूना
देहरादून पुलिस को गोपनीय माध्यम से राजपुर क्षेत्र कैनाल रोड के पास स्थित बचत स्टोर बिल्डिंग के तृतीय तल में अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर के संचालित होने तथा उक्त कॉल सेंटर के माध्यम से विदेशी लोगों को अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट बुक कराने के नाम से उनसे ठगी किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में 03 अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा दिनाँक 17-18/10/2024 की रात्रि में राजपुर क्षेत्रान्तर्गत बचत स्टोर कैनाल रोड में उक्त अवैध कॉल सेन्टर (पीसीएम वर्ल्डवाइड फ्लाइट लिमिटेड)…
उत्तराखंड ने अपने 24 वर्षों के विकास यात्रा में आर्थिक मोर्चे पर अभूतपूर्व सफलता हासिल की है. राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) 24 गुना इजाफा हुआ है, जबकि प्रति व्यक्ति आय में भी 17 गुना इजाफा हुआ है. राज्य गठन के बाद उत्तराखंड ने अपनी अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और लोगों की जीवन गुणवत्ता में सुधार करने की दिशा में लगातार प्रगति की है. साल 2000 में उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का आकार 14 हजार 501 करोड़ रुपये था, जबकि 2023-24 में यह बढ़कर 3 लाख 46 हजार करोड़ रुपये हो गया है. राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार,…
