Author: admin
हाईकोर्ट ने मांगा शपथ पत्र, पंचायतों में प्रशासक नियुक्त कर चुकी है सरकार नैनीताल। पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि 14 दिन में सरकार शपथ पत्र के साथ ये बताये कि राज्य में पंचायत चुनाव कब होंगे। कोर्ट के आदेश के बाद अब सरकार को 14 दिन के भीतर हाईकोर्ट में चुनाव कार्यक्रम देना होगा जिसके बाद पंचायतों के चुनावों की स्थिति स्पष्ट हो जायेगी। गौरतलब है कि राज्य की 12 जिला पंचायतों में प्रशासकों की नियुक्ति को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। सुमन सिंह…
केदारनाथ : भकुंट भैरवनाथ के दानपात्र में छेड़छाड़ करने का वीडियो वायरल… ठोस कार्रवाई की मांग
केदारनाथ धाम के कपाट इस समय शीतकाल के लिए बंद हैं । वहीँ इस बीच धाम में स्थित भकुंट भैरव मंदिर में जूते पहने एक व्यक्ति के मूर्ति को स्पर्श करने और वहां दानपात्र से छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। केदार सभा और पंच पंडा समाज ने प्रशासन से मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार देर शाम से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि सोशल मीडिया के वायरल वीडियो में जो व्यक्ति है, वह कौन है और वहां कैसे पहुंचा,…
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड पर तीन साल में 25 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताओं का आरोप
उत्तराखंड के नौनिहालों का क्रिकेट की दुनिया में नाम रोशन होना शुरू ही हुआ है, उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन अभी ठीक से फला-फूला भी नहीं और इसमें घोटाले की महक अभी से आनी शुरू हो गई है। क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड पर 25 करोड़ के घोटाले का आरोप लग चुका है। पुलिस ने 70% आरोपी की जांच पूरी कर ली है कहा जा रहा है कि आरोप सिद्ध हुए तो अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज हो सकते हैं। दरअसल, उत्तराखंड पुलिस को क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के ही कुछ कर्मचारियों ने शिकायत की, और गंभीर आरोप लगाए कि अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष…
38वें नेशनल गेम्स का आयोजन इस बार उत्तराखंड में किया जाएगा। टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन 15 दिसंबर को किया गया। इस लॉन्चिंग सेरेमनी में खेलों के पांच प्रमुख प्रतीकों का अनावरण किया गया, जिनमें लोगो, एंथम, शुभंकर, टॉर्च और जर्सी शामिल हैं। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, IOA की चीफ पीटी ऊषा, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री सहित कई प्रमुख अधिकारी शामिल रहे। यह टूर्नामेंट 28 जनवरी से 14 फरवरी तक खेला जाएगा। इस समारोह के दौरान विशेष रूप से उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए तैयार की गई जर्सी का भी अनावरण किया गया।…
उत्तरकाशी जिले के नौगांव विकासखंड के सुनारा गांव के निवर्तमान प्रधान कुलदीप रावत को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कुलदीप रावत को यह सम्मान केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत गठित ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है। ग्राम पंचायत के अधीन स्थापित इस समिति का मुख्य उद्देश्य गांव में जल आपूर्ति से जुड़े कार्यों का प्रभावी प्रबंधन, संचालन और रखरखाव करना है। सुनारा गांव के प्रधान कुलदीप रावत ने बताया कि उत्तराखंड पेयजल संसाधन…
38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए पदक जीतने पर इनाम राशि दोगुनी, शासनादेश हुआ जारी
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में 23.12 करोड़ की लागत से बने वेलोड्रम का लोकर्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य के लिए धामी सरकार निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल में प्रदेश का जो भी खिलाड़ी स्वर्ण पदक हासिल करेगा उसे सीधे नौकरी दी जाएगी। साथ ही 12 लाख की धनराशि भी दी जाएगी। राज्य के खिलाड़ी पदक ओलंपिक में लाएं या राष्ट्रीय खेलों में, उन्हें खेल नीति 2021 के तहत पुरस्कार राशि के अलावा आउट ऑफ टर्न राजपत्रित अधिकारी की नौकरी देने…
लगोंदु मांगल, त औंदी रुवे/ नि लगौंदूं मांगल, त असगुन ह्वे। यानी अगर मंगल गीत गाऊं, तो रोना आता है। और ना गाऊं तो अशुभ होता है। गढ़वाल से लोकसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने संसद में आपदा प्रबंधन संशोधन विधेयक-2024 पर कुछ इस अंदाज में अपने विचार रखे। बलूनी ने कहा कि आपदा और उत्तराखंड का चोली-दामन का साथ है। सर्दी, गर्मी और बरसात तीनों मौसम में अलग-अलग किस्म की आपदाओं से उत्तराखंड राज्य की जनता जूझती है। सांसद बलूनी ने गढ़वाली मुहावरे के माध्यम से कहा कि उत्तराखंड की जनता हर मौसम में…
उत्तराखंड शासन ने बुधवार रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन ने बुधवार रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। दो साल से भी ज्यादा समय से आईजी गढ़वाल की जिम्मेदारियां देख रहे करण सिंह नगण्याल का तबादला करते हुए अब ये जिम्मेदारी राजीव स्वरूप को दी गई है। एडीजी अमित सिन्हा के पास अब शासन में खेल विभाग और डाइरेक्टर एफएसएल की जिम्मेदारी रहेगी। राष्ट्रीय खेलों को देख उनसे सीसीटीएनएस की जिम्मेदारी हटा दी गई है। उधर, पूर्व डीजीपी अभिनव कुमार के जाने के बाद मुख्यालय में कानून…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली के विधानसभा क्षेत्र बदरीनाथ के ग्राम मलारी स्थित माँ हीरामणि के मंदिर एवं धरमनी सामुदायिक स्थल के सौंदर्यीकरण करण हेतु 45.06 लाख, जनपद रूद्रप्रयाग के विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ में महर्षि अगस्त्यमुनि के मंदिर के सौन्दर्याकरण हेतु 57.64 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला में कालीपातल फापा से चल्था खोलबन अश्वमार्ग निर्माण हेतु 40.96 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट की तहसील कनालीछीना ग्राम टुण्डी में जन मिलन केन्द्र की स्थापना हेतु 21.09 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के डोबरी से वेगा देवी मंदिर सी०सी० मार्ग एवं मेला स्थल का…
देखें, धामी कैबिनेट के फैसले 1 ई-स्टाम्पिंग एवं ई-कोर्ट फीस अनुबन्ध का नवीनीकरण किये जाने के संबंध में लिया गया निर्णय। स्टाम्पों की आपूर्ति एवं विक्रय की वर्तमान प्रणाली में कठिनाईयों एवं कमियों दो दूर करने, नकली एवं जाली स्टाम्पों के प्रयोग पर रोक लगाने हेतु उत्तराखण्ड स्टाम्प (ई-स्टाम्प प्रमाण-पत्रों के माध्यम से शुल्क का संदाय) नियमावली, 2011 प्रख्यापित की गयी। भारत सरकार की सलाह के अनुरूप दिनांक 22.12.2021 को सम्पादित अनुबन्ध पत्र के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा 03 वर्षों के लिये स्टॉक होल्डिंग कार्पाेरेशन ऑफ इण्डिया लिमिटेड को उत्तराखण्ड में ई-स्टाम्पिंग का कार्य करने के लिये केन्द्रीय अभिलेख…
