Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, June 29
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»माता- पिता को गौरवान्वित करना बनाइए लक्ष्य- रेखा आर्या
    उत्तराखंड

    माता- पिता को गौरवान्वित करना बनाइए लक्ष्य- रेखा आर्या

    adminBy adminDecember 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    माता- पिता को गौरवान्वित करना बनाइए लक्ष्य- रेखा आर्या
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest
    – राज्य स्तरीय बाल अधिकार एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में बोली कैबिनेट मंत्री

    – शिक्षा व खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किया सम्मानित

    देहरादून। अपने जीवन को ऐसा बनाइये कि आपके माता-पिता, समाज और देश आप पर गौरव कर सके। बुधवार को बाल अधिकार एवं सुरक्षा पर राज्य स्तरीय कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने यह बात कही । उन्होंने शिक्षा व खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया ।

    आईआरडीटी ऑडिटोरियम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग द्वारा आयोजित कार्यशाला का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बच्चों को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक होना होगा । उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद बच्चों से कहा कि 24 वर्ष की आयु तक वह अपने व्यक्तित्व का जैसा निर्माण करेंगे वैसा ही नागरिक समाज और देश को मिलेगा । इसलिए शिक्षा के साथ अपनी संस्कृति और सभ्यता भी सीखना बच्चों के लिए जरूरी है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सभागार में मौजूद सभी बच्चों को आगामी राष्ट्रीय खेलों में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री ने विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया।

    बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष डा.गीता खन्ना ने प्रतिभागी बच्चों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

    बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य दीपक गुलाटी ने कहा कि बच्चों के अधिकारों के प्रति समाज को अधिक संवेदनशील होना होगा। उन्होंने कहा आयोग लगातार बाल अधिकारों को सुरक्षित रखने के अलावा आम लोगों को इसके प्रति संवेदनशील बनाने में अहम भूमिका निभा रहा हैI दीपक गुलाटी ने कहा कि हर बच्चे को सुरक्षित और स्वस्थ परिवेश उपलब्ध कराकर ही देश के उज्जवल भविष्य की नींव रखी जा सकती है । कार्यक्रम में महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल,राज्यमंत्री विश्वास डाबर, दून विवि कुलपति डॉ सुरेखा डंगवाल, बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य दीपक गुलाटी, विनोद कपड़वान, धर्म सिंह आदि मौजूद रहे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026

    4 निहंगों की गिरफ्तारी पर नया मोड़, अब हिमाचल के पांवटा साहिब गुरुद्वारे में जुटे 150 से ज्यादा निहंग

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version