Author: admin
देहरादून। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मोनाल हाल में चल रही वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को मेडल खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदान किए। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी भी ली। खेल मंत्री रेखा आर्या शनिवार को वेट लिफ्टिंग की प्रतियोगिताओं के मैच देखने पहुंची थी। वह करीब 1 घंटे से ज्यादा समय तक फाइनल मुकाबलों को देखती रही और अंत में उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए। प्रदेश की खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से रूबरू मिलकर 38 वें राष्ट्रीय खेलों में मिल रही रहने, खाने, ठहरने, आने-जाने की सुविधाओं…
हल्द्वानी। 38 में राष्ट्रीय खेलों में हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम में चल रही तैराकी और खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए खेल मंत्री रेखा आर्या खुद स्टेडियम पहुंची। उन्होंने तैराकी और खोखो प्रतियोगिताओं को देखा और खिलाड़ियों से खेल सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने तैराकी प्रतियोगिता में विजेताओं को मेडल प्रदान किये। उन्होंने कहा कि हमने इन राष्ट्रीय खेलों को अब तक के इतिहास का सबसे भव्य खेल आयोजन बनाने की कोशिश की है और जिस तरह से पहले 4 दिन में मेहमान खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया आई है…
उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में सहायक कृषि अधिकारी समेत समूह-ग के 241 पदों पर भर्ती निकाली गयी है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसका विज्ञापन जारी कर दिया है। छह से 28 फरवरी के बीच आवेदन होगा और इसके बाद 20 अप्रैल को परीक्षा प्रस्तावित है। जनरल, ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 150 रुपये होगा। जानकारी के मुताबिक, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 (रसायन शाखा) के सात, प्राविधिक सहायक वर्ग-1 (अभियंत्रण शाखा) के तीन, डेयरी विकास विभाग के अंतर्गत वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक के तीन, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग…
खेल मंत्री ने अल्मोड़ा में किया योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ 5 दिन चलेगी प्रतियोगिता, उत्तराखंड प्रबल दावेदार अल्मोड़ा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा में योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि देशभर से आए खिलाड़ियों को अल्मोड़ा की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों से जरूर परिचित कराया जाए। खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। अल्मोड़ा के हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यहां का प्रसिद्ध मंदिर जागेश्वर धाम जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गए…
देहरादून। खिलाड़ियों की शानदार जीत पर खेलमंत्री रेखा आर्या नें कहा कि वुशु की हमारी टीमों ने अब तक बहुत शानदार प्रदर्शन किया है। हमारे पहले तीनों पदक वुशु की विभिन्न स्पर्धा में ही आए हैं। उत्तराखंड के लिए 38 वें नेशनल गेम्स में पहला गोल्ड मेडल जीतने पर मैं अकोम तापस को हार्दिक बधाई देती हूं। साथ ही ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए विशम कश्यप को भी शुभकामनाएं। हमारी वुशु टीम को शानदार तैयारी कराने वाले कोच और सपोर्टिंग स्टाफ भी बधाई के पात्र हैं। मुझे उम्मीद है कि जैसे-जैसे खेल स्पर्धाएं होती जाएगी हमारी दूसरी टीमें भी इन खेलों…
हरिद्वार। खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार पहुंचकर कबड्डी और कलारीपयट्टू के मैच देखे। इस मौके पर सभी टीमों के खिलाड़ियों ने खेल मंत्री के साथ फोटो भी खींची। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से पूछा कि उन्हें कैसी सुविधा मिल रही है। देहरादून से हल्द्वानी जाते समय करीब 1 घंटे के लिए खेल मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार के खेल आयोजन स्थलों पर पहुंची। पुलिस लाइन में चल रही कलारीपट्टू प्रतियोगिता में खेल मंत्री रेखा आर्या ने मैच देखा इस दौरान उन्होंने खिलाडियों से कहा कि प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय खेलों में उनके सुख सुविधा और खेल सुविधाओं को उपलब्ध कराने में…
नेशनल गेम्स: उत्तराखंड को मिला पहला गोल्ड, वुशु में अचोम तपश ने दिलाया, दो कांस्य पदक भी जीते
38वें राष्ट्रीय खेल जैसे जैसे आगे बढ़ते जा रहे हैं, उत्तराखंड के एथलीट भी दमखम दिखा रहे हैं। गुरुवार को उत्तराखंड को पहला गोल्ड मेडल हासिल हुआ। वुशु प्रतियोगिता में अचोम तपस ने उत्तराखंड को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। वुशु में ही उत्तराखंड के विशम कश्यप ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। वहीं बुधवार देर शाम कलारीपयट्टू में सिद्धि बडोनी ने सिल्वर मेडल हासिल किया। मेडल टैली में उत्तराखंड के पास अब तक कुल 4 मेडल हो चुके हैं, जिसमें से 3 मेडल वूशु में आए हैं। गुरुवार को वुशु की ताओलू स्पर्धा में अचोम तपस ने दिलाया। अचोम मूल…
कहा उत्तराखंड में मिली ओल्मपिक की बराबरी की सुविधाएं देहरादून। स्विमिंग में पहले ही दिन तीन गोल्ड मेडल जीतकर तहलका मचाने वाली कर्नाटक की धिनिधी ने राष्ट्रीय खेल सुविधाओं को अंतराष्ट्रीय स्तर का बताया है। उन्होंने 200 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में नेशनल रिकॉर्ड तोडने के बाद कहा कि यहां मुकाबला करके ओल्मपिक जैसा फील आ रहा है। तैराकी स्पर्धा में धिनिधी देश की नई सनसनी बनकर उभरी हैं। उन्होंनेविमेंस 200 मीटर फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में 2 मिनट 3.24 सेकंड का समय निकालकर गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा विमेंस 100 मीटर बटरफ्लाई में भी कर्नाटक की धिनिधी ने 1 मिनट 3.62 सेकंड…
कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी को तीसरा स्थान मिला है यह झांकी ‘सांस्कृतिक विरासत और साहसिक खेल’ पर आधारित थी।जिसे लोगों की पसंद के आधार पर देश में तीसरा स्थान मिला है। गुजरात की झांकी ‘स्वर्णिम भारत: विकास और विरासत’ को प्रथम और उत्तर प्रदेश की झांकी महाकुंभ 2025- स्वर्णिम भारत विकास और विरासत को द्वितीय स्थान मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड की झांकी को तीसरा स्थान मिलने पर प्रदेशवासियों और इसमें प्रतिभाग करने वाले सभी कलाकारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की झांकी ने कर्तव्य पथ पर सभी का ध्यान…
मंगलवार 28 जनवरी को देहरादून में बड़ा मंच राष्ट्रीय खेलों का था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल विकास से जुड़ी कई अहम बातें कीं। मगर तीन ऐसे विषय भी उठाए, जिनमें उत्तराखंड के विशेष प्रयास हैं। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के इन प्रयासों को नए सिरे से रेखांकित करते हुए धामी सरकार की खुलकर सराहना की और शाबासी दी। यह तीन विषय थे-यूसीसी, शीतकालीन यात्रा और प्लास्टिक मुक्त अभियान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना के बाद धामी सरकार के प्रयास देश-दुनिया तक और प्रभावी ढंग से पहुंचे हैं। एक दिन पहले उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी का…
