Author: admin
भाजपा ने हरिद्वार जिला पंचायत सदस्य पद के लिए प्रत्याशियों की सूची फाइनल कर दी। अब तक हुए चुनावों में भाजपा जिला पंचायत पर भगवा बुलंद नहीं कर पाई है। इस बार उसके लिए चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल माना जा रहा है। यही वजह है कि प्रत्याशियों को तय करने के लिए प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम पहुंचे। उनकी मौजूदगी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने जिलों से प्राप्त किए गए पैनल पर मंथन किया और उसके बाद नाम तय किए गए हैं। जातीय समीकरणों के हिसाब से प्रत्याशियों का चयन किया गया है।…
जब कोई अपनों से दूर होता है तो आंखें छलक पड़ती हैं। एक शिक्षक से इतना लगाव बच्चों को हुआ कि उनका तबादला होने पर वह रोने लगे। बात हो रही है सीमांत विकासखंड जोशीमठ के जूनियर हाईस्कूल सलूड़ डुंग्रा विद्यालय के गणित व विज्ञान शिक्षक राजेश थपलियाल की। वीडियो भी इंटरनेट मीडिया में वायरल वर्ष 2015 में इस विद्यालय में आए शिक्षक राजेश थपलियाल का सात साल बाद पदोन्नति के चलते तबादला हुआ तो छात्र फूट-फूटकर रो पड़े। शिक्षक और बच्चों के इस भावुक विदाई का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ है। वीडियो में शिक्षक छात्र-छात्राओं को…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच के साथ-साथ एसटीएफ ने वर्ष 2021 में हुई वन दारोगा भर्ती के मामले में भी बीते रोज देर शाम एक और मुकदमा दर्ज किया। जिसमें छात्रों के बयानों के आधार पर हरिद्वार के लक्सर और खानपुर से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ का कहना है कि वन दरोगा भर्ती में जो मुकदमा दर्ज किया गया है, उसके आधार पर अभी और भी छात्रों से पूछताछ की होनी है। जैसे-जैसे नाम सामने आएंगे, उसी के आधार पर गिरफ्तारी भी होगी। इन्होंने अभ्यर्थियों से चार से पांच…
उत्तराखंड: अब प्रदेश में केवल बड़े उद्योगों, होटलों, अस्पतालों को ही मिलेगी 12 एकड़ से ज्यादा भूमि
प्रदेश में अब 12.50 एकड़ से अधिक भूमि खरीद की अनुमति केवल बड़े उद्योगों के अतिरिक्त चार-पांच सितारा होटल-रिसोर्ट, मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल, व्यावसायिक व रोजगारपरक शिक्षण संस्थाओं को होगी। उत्तराखंड में भूमि खरीद की यह अनुमति हिमाचल की भांति न्यूनतम भूमि आवश्यकता आकलित कर जारी किए जाने वाले इसेंसियलिटी सर्टिफिकेट के आधार पर मिलेगी। जमीन खरीदने की अनुमति जिलाधिकारी से नहीं मिलेगी। यह अधिकार शासन के पास होगा। भूमि खरीद का दुरुपयोग और अनाप-शनाप बिक्री पर रोक लगाई जाएगी। वर्तमान भू-कानून के अध्ययन व परीक्षण को पूर्व मुख्य सचिव सुभाष कुमार की अध्यक्षता में गठित समिति ने अपनी बहुप्रतीक्षित रिपोर्ट…
स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने में उत्तर प्रदेश के जिस नकल माफिया सैयद सादिक मूसा का नाम मुख्य आरोपित के रूप में सामने आ रहा है, एसटीएफ से जुड़े सूत्रों की मानें तो वह वर्ष 2012 से उत्तराखंड में इस गोरखधंधे में सक्रिय रहा है। मूसा उत्तर प्रदेश के धामपुर और लखनऊ में बैठकर अपने गिरोह की मदद से उत्तराखंड में पेपर लीक करवा रहा था। गंभीर बात यह है कि साफ-सुथरी परीक्षाओं का दावा करने वाले उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी और बीते 10 वर्षों में मूसा ने…
उत्तराखंड के जाने-माने लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी अपने गीत संगीत के लिए जाने जाते हैं अपने संगीत के माध्यम से नेताओं पर भी जमकर निशाना साधते रहे है। गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी का नया जनगीत आया है। शनिवार को यह गीत इंटरनेट प्लेटफार्म पर जारी किया गया जिसमें लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने जनसेवा का चोला ओढ़ने वाले नेताओं पर जमकर कटाक्ष किया है। जनकवि नरेंद्र सिंह नेगी का नया गीत लोकतंत्र मां यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। एक वक्त था जब नरेंद्र सिंह नेगी के गीत नौछमी नारायण ने तत्कालीन सरकार तक गिरा दी थी, और…
अपनी अनूठी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है जौनसार बावर, यहां धूमधाम से मनाया गया किमावणा पर्व
जनजाति क्षेत्र जौनसार बावर में जड़ी बूटियों को एकत्र कर उसके गोले तैयार किए जाते हैं। इन्हीं गोलों से जब चाहिए मदिरा तैयार कर सकते हैं। इसके लिए जौनसार बावर में किमावणा पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिसमें पारंपरिक लोकगीतों के बीच कीम जड़ के गोले तैयार किए गए। जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर अपनी अनूठी संस्कृति और रीति-रिवाजों के लिए पूरे विश्व में विख्यात है। जौनसार बावर जनजातीय क्षेत्र में परंपराएं और रीति रिवाज व पारंपरिक पर्व को मनाने का अपना अनोखा ही अंदाज है। जो अपने आप में जौनसार की संस्कृति को चार चांद लगाने का काम करता है।…
जय हो छात्र संगठन के दो वरिष्ठ छात्र नेता अंकित रावत और आयुष मियां शनिवार को दोपहर में अचानक पेट्रोल की बोतल लेकर बिड़ला परिसर में अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय भवन की छत पर जा चढ़े। उन्होंने छत पर सीढ़ियों के दरवाजे को भी बंद कर दिया। दोनों छात्र नेताओं ने स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में विभिन्न विषयों में सीटों की संख्या कम नहीं करने समेत विभिन्न मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग को लेकर यह कदम उठाया, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। कोतवाल हरिओम राज चौहान और एसएसआइ संतोष पैथवाल पर्याप्त पुलिस बल के साथ मौके…
अल्मोड़ा के भिकियासैंण में बीते दिन सवर्ण युवती से प्रेम विवाह करने पर ससुराल वालों ने अपहरण के बाद दलित युवक की हत्या कर दी थी। घटना के बाद भिकियासैंण से लेकर रानीखेत तक पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील रहा। वहीं दलित युवक जगदीश की हत्या इतनी नृशंस थी कि इसका खुलासा पोस्टमार्टम के दौरान हुआ है. शुरूआती तौर पर मृतक के बाहरी शरीर में 2 दर्जन से अधिक चोटें पाई गई। यही नहीं, उसके छाती, जबड़े व बाएं हाथ की कलाई व दोनों ऐड़ी की हड्डियां, नाक की हड्डी तक तोड़ डाली गई। पोस्टमार्टम टीम में शामिल डॉ.दीप प्रकाश…
उत्तराखंड मौसम: बारिश से दरके पहाड़, पांच घंटे बंद रहा दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग
वर्षा से दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जुड्डो व लखवाड़ के बीच में दो स्थानों पर भूस्खलन की वजह से करीब पांच घंटे यातायात पूरी तरह से ठप रहा। यात्रा सीजन में यमुनोत्री जाने वाले तीर्थयात्री, नौगांव, बड़कोट, पुरोला, उत्तरकाशी, लखवाड़ समेत जुड़े क्षेत्र से आवागमन करने वालों को रास्ता खुलने का लंबा इंतजार करना पड़ा। कृषि उपज से भरे वाहन भी फंसे होने से बागवानों व किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखाई दी। लंबे समय से दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (Delhi Yamunotri Highway) का सुधारीकरण न होने की वजह से कई जगह खतरनाक स्थिति पैदा हो रखी है। पिछले…
