Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»UKSSSC: वन दरोगा भर्ती घोटाले में दो दलाल गिरफ्तार… पांच लाख रूपये लेकर कराते थे नकल
    उत्तराखंड

    UKSSSC: वन दरोगा भर्ती घोटाले में दो दलाल गिरफ्तार… पांच लाख रूपये लेकर कराते थे नकल

    adminBy adminSeptember 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    UKSSSC: वन दरोगा भर्ती घोटाले में दो दलाल गिरफ्तार… पांच लाख रूपये लेकर कराते थे नकल
    handcuffed arrested man behind prison bars. copy space
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच के साथ-साथ एसटीएफ ने वर्ष 2021 में हुई वन दारोगा भर्ती के मामले में भी बीते रोज देर शाम एक और मुकदमा दर्ज किया। जिसमें छात्रों के बयानों के आधार पर हरिद्वार के लक्सर और खानपुर से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ का कहना है कि वन दरोगा भर्ती में जो मुकदमा दर्ज किया गया है, उसके आधार पर अभी और भी छात्रों से पूछताछ की होनी है। जैसे-जैसे नाम सामने आएंगे, उसी के आधार पर गिरफ्तारी भी होगी। इन्होंने अभ्यर्थियों से चार से पांच लाख रुपये लेकर परीक्षा केंद्रों पर नकल कराई थी।

    इस परीक्षा में ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों पर नकल कराई गई थी। पहले से चल रही स्नातक स्तरीय परीक्षा की जांच में ही इस घपले का पता चला था। जांच की गई तो हरिद्वार से तार जुड़े मिले।एसटीएफ ने सोमवार को दो दलालों को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के नाम प्रशांत कुमार निवासी खानपुर, हरिद्वार और रविंद्र सिंह निवासी लक्सरी, लक्सर, हरिद्वार हैं। एसएसपी के अनुसार दोनों एक नकल गिरोह के सदस्य हैं। इन्होंने अभ्यर्थियों से चार से पांच लाख रुपये लिए और अपने साथियों की मदद से उन्हें नकल कराई। बताया जा रहा है कि ये सारे अभ्यर्थी नकल करने के बाद ही पास हुए हैं।

    वन दरोगा भर्ती घपले में पकड़े गए दोनों आरोपी बेरोजगार हैं। उन्होंने कई प्रतियोगी परीक्षाओं में भी भाग लिया। इसके बाद पिछले साल वह क्षेत्र के कुछ नकल माफिया के चंगुल में आ गए। उन्होंने माफिया के साथ मिलकर इस धंधे को शुरू कर दिया। अभ्यर्थियों से प्रारंभिक पूछताछ से स्पष्ट हो गया है कि इस भर्ती परीक्षा के दौरान सुनियोजित तरीके से एक गिरोह द्वारा इस परीक्षा में अनुचित साधनों से अभ्यर्थियों को परीक्षा में नकल कराई गईएसटीएफ के पास अब वन दारोगा भर्ती समेत कुल 5 परीक्षाओं की जांच है। इन सभी भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी सामने आने के बाद जांच एसटीएफ को सौंप दी गई थी। सभी मामलों में एसटीएफ की जांच जारी है।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar UKSSSC uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार वन दरोगा भर्ती परीक्षा
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026

    मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version