Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड: गदरपुर से पकड़ा गया संदिग्ध कट्टरपंथी, फिदायीन हमले की तैयारी के मिले संकेत

    June 19, 2026

    उत्तराखंड ने रचा नया कीर्तिमान, 98 प्रतिशत से अधिक साक्षरता के साथ राष्ट्रीय पहचान की ओर

    June 18, 2026

    11 साल से अटकी 15 हजार करोड़ की किशाऊ परियोजना… हिमाचल की सहमति, उत्तराखंड को बड़ी राहत

    June 17, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, June 19
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड मौसम: बारिश से दरके पहाड़, पांच घंटे बंद रहा दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड मौसम: बारिश से दरके पहाड़, पांच घंटे बंद रहा दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग

    adminBy adminSeptember 2, 2022Updated:September 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड मौसम: बारिश से दरके पहाड़, पांच घंटे बंद रहा दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    वर्षा से दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जुड्डो व लखवाड़ के बीच में दो स्थानों पर भूस्खलन की वजह से करीब पांच घंटे यातायात पूरी तरह से ठप रहा। यात्रा सीजन में यमुनोत्री जाने वाले तीर्थयात्री, नौगांव, बड़कोट, पुरोला, उत्तरकाशी, लखवाड़ समेत जुड़े क्षेत्र से आवागमन करने वालों को रास्ता खुलने का लंबा इंतजार करना पड़ा। कृषि उपज से भरे वाहन भी फंसे होने से बागवानों व किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखाई दी। लंबे समय से दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (Delhi Yamunotri Highway) का सुधारीकरण न होने की वजह से कई जगह खतरनाक स्थिति पैदा हो रखी है।

    पिछले एक साल से भी ज्यादा समय होने के बाद भी कालसी काली माता मंदिर के समीप धंसे राष्ट्रीय राजमार्ग को अभी तक ठीक नहीं कराया गया। इसके अलावा जुड्डो से लखवाड़ के बीच जगह-जगह दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बेहद खराब हालत में है।जुड्डो लखवाड़ के बीच झरने के पास नया भूस्खलन ( Landslide) जोन बनने से यात्रियों व वाहन चालकों की परेशानियां और बढ़ गई है। यात्रा सीजन चलने के बाद भी एनएच के अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। पिछले चार दिन से जुड्डो व लखवाड़ बैंड के बीच में राष्ट्रीय राजमार्ग हर दिन बंद हो रहा है।

    शुक्रवार को वर्षा के कारण दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर किमी 33 जुड्डो व 38 लखवाड़ बैंड के पास में भारी मात्रा में मलबा व बोल्डर आने की वजह से यातायात सुबह सात बजे के करीब पूरी तरह से ठप हो गया। दोनों तरफ सैंकड़ों वाहनों की कतार लग गई। जिसमें कृषि उपज हरा धनिया, टमाटर, मूली, बीन्स, हरी मिर्च, अदरक, सेब आदि से भरे वाहन भी फंसे रहे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड: गदरपुर से पकड़ा गया संदिग्ध कट्टरपंथी, फिदायीन हमले की तैयारी के मिले संकेत

    June 19, 2026

    उत्तराखंड ने रचा नया कीर्तिमान, 98 प्रतिशत से अधिक साक्षरता के साथ राष्ट्रीय पहचान की ओर

    June 18, 2026

    11 साल से अटकी 15 हजार करोड़ की किशाऊ परियोजना… हिमाचल की सहमति, उत्तराखंड को बड़ी राहत

    June 17, 2026

    देहरादून: बैरागीवाला में तनाव के बाद 25 से अधिक मुस्लिम परिवारों ने छोड़े घर, गांव में पसरा सन्नाटा

    June 16, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version