Author: admin

हरिद्वार जिले के रानीपुर क्षेत्र के गांव पूरणपुर सोल्हापुर गढ़मीरपुर निवासी विनोद कुमार अपने भाई जयनंद के साथ रिश्तेदारों को अपने बेटे की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने ग‌ए थे। बताया गया है कि वापसी में जैसे ही वह मीरपुर मुवाजपुर के पास पहुंचे लकड़ी से लदी ओवरलोड व तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने गलत साइड से आकर उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए और विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि दो सप्ताह बाद ही मृतक विनोद के बेटे की शादी होनी थी। इस दुखद हादसे से उनके…

Read More

नौ नवंबर की तारीख इतिहास में उत्तराखंड के स्थापना दिवस के तौर पर दर्ज हैं। पृथक उत्तराखंड की मांग को लेकर कई वर्षों तक चले आंदोलन के बाद आखिरकार 9 नवंबर 2000 को उत्तराखण्ड को सत्ताइसवें राज्य के रूप में भारत गणराज्य में शामिल किया गया था।  वर्ष 2000 से 2006 तक इसे उत्तरांचल के नाम से पुकारा जाता था, लेकिन जनवरी 2007 में स्थानीय लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इसका आधिकारिक नाम बदलकर उत्तराखण्ड कर दिया गया. उत्तर प्रदेश का हिस्सा रहे उत्तराखंड की सीमाएं उत्तर में तिब्बत और पूर्व में नेपाल से लगी हुई है। पश्चिम…

Read More

डीडीहाट तहसील क्षेत्र के ननपापों गांव में एक ग्रामीण की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या की गई है।‌ बताया गया है कि इस हत्याकांड को अंजाम देने वाला आरोपी पास ही में एक अन्य गांव का बताया जा रहा है। बताया गया है कि ग्रामीण को बचाने आई उसकी पत्नी पर भी आरोपी युवक ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इस हत्याकांड से जहां मृतक के परिवार के साथ ही समूचे गांव में मातम पसरा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी दहशत के साथ ही हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर मौके पर…

Read More

सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने किरन नेगी के परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसका दी। सोमवार को दिल्ली में 9 फरवरी 2012 के इस गैंगरेप व हत्याकांड को लेकर परिजनों ने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। निचली अदालतों ने आरोपियों के गुनाह को देखते हुए फांसी की सजा सुनाई थी। छावला हत्याकांड पर तब लोगों में काफी गुस्सा था।  निचली आदलतों के बाद बाद यह चर्चित मामला देश की सर्वोच्च अदालत पहुंच गया था। परिजनों के मुताबिक निचली अदालों में कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद भी सुप्रीम कोर्ट में करीब 8 साल लग गए। सोमवार को इस मामले में फैसला…

Read More

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के नौगांव से चार महीने पहले गायब हुई एक युवती का कंकाल पुलिस ने चकराता से बरामद कर लिया है। हत्यारोपी युवती का मौसा ही निकला, जिसकी गिरफ्तारी के बाद उसी की निशानदेही पर यह कंकाल बरामद किया गया है। इस घटना का पता लगते ही गुस्साए ग्रामीणों ने युवती के परिजनों के साथ यमुनोत्री हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीण युवती की 5 साल की बच्ची की परवरिश के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाने के लिए पुलिस अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों की मदद लेनी पड़ी। जिनके समझाने के…

Read More

ड्रीम-11 के इस बार के विजेता है उत्तराखंड के चंबा – टिहरी गढ़वाल निवासी धीरेन्द्र रावत, उन्होंने  शुक्रवार को आयोजित हुए ऑस्ट्रेलिया अफगानिस्तान मैच की अपनी ड्रीम-11 टीम बनाकर जीते है पुरे 1 करोड़ और बन करोड़पति बिजेता। यह राशि जीतने पर उनकी खुशियों का ठिकाना नहीं है, साथ ही उनके परिजनों भी बहुत खुश हैं और घर में हर्षोल्लास का माहौल है। समूचे क्षेत्र में भी यह खबर चर्चाओं का हिस्सा बनी हुई है। मूल रूप से राज्य के चंबा, टिहरी गढ़वाल जिले के दिखोल गाँव निवासी धीरेंद्र सिंह रावत ने ड्रीम-11 में टीम बनाकर करोड़पति बन गए हैं।…

Read More

राष्ट्रीय स्तर पर हुए सर्वेक्षण में उत्तराखंड एक बार फिर फिसड्डी साबित हुआ है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से परफॉरमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) 2020-21 की रिपोर्ट जारी की गई है। इस इंडेक्स में देशभर में उत्तराखंड को 35वां स्थान मिला है। उत्तराखंड को 1000 अंकों में से 719 अंक प्राप्त हुए हैं, जबकि हमसे पीछे केवल मेघालय और अरुणाचल प्रदेश ही इस सूची में हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी पीजीआइ की रिपोर्ट 70 संकेतांकों के कुल 1000 अंकों के आधार पर तैयार की गई है। परिणाम और शासन प्रबंध की…

Read More

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकपर्व इगास बग्वाल-बूढ़ी दीवाली की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए सभी नागरिकों से अपने पैतृक गांव जाकर इस लोकपर्व को मनाने की अपील की। उल्लेखनीय है, कि इससे पहले सीएम धामी ने इगास बग्वाल के उपलक्ष्य में राजकीय अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाली में अपने संदेश में कहा कि, ”म्यारा प्यारा उत्तराखंड वासियों, भोल हमारु लोक पर्व “इगास” बग्वाल हम सब्बि तें भोत धूम धाम से मनोण और अपणी नई पीढ़ी तें भी अपणा त्यौहारु से जोड़कर रखण। हमारा लोकपर्व गी सार्थकता तभी च, जब हम ये त्यौहार…

Read More

गुजरात के मोरबी हादसे के बाद आखिरकार पुष्कर सिंह धामी सरकार भी नींद टूट गई। उत्तराखंड में सभी पुलों का सेफ्टी ऑडिट किया जाएगा। इसको लेकर सम्बन्धित शासनादेश प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग आरके सुधांशु द्वारा जारी किया गया है। इस सम्बन्ध में पूर्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये गये थे।  प्रमुख सचिव सुधांशु द्वारा जारी शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि उत्तराखंड में सेतुओं का उचित अनुरक्षण न होने, मानकानुसार तय समय पर सेफ्टी ऑडिट की निर्धारित समय में व्यवस्था न होने, भार क्षमता से अधिक यातायात संचालन होने, सेतुओं के…

Read More

मन में देश सेवा का जज्बा और जुनून सेना की वर्दी पहनने का लेकिन एक असफलता के बाद जज्बातों पर काबू नहीं रखा सका कमलेश। वीडियो बनाकर गहरी निराशा जताने के बाद उसने जीवन लीला समाप्त कर दी। कुछ पल पहले तक हंसता-खेलते परिवार को गम और दुख के माहौल में छोड़ गया कमलेश। माता पार्वती देवी समेत कई दोस्त भी इस घटना से सदमे में हैं। बागेश्वर जिले के कपकोट के ग्राम मल्लादेश निवासी कमलेश के करीबी मित्र और उसके साथ सेना भर्ती का अभ्यास करने वाले दर्शन को इस घटना ने तोड़कर रख दिया है। उन्हें यकीन नहीं…

Read More