Author: admin
ऑपरेशन सिंदूर, आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देता रहेगा- सीएम देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दून सैनिक इंस्टीट्यूट में ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वीर सैनिकों से भेंट कर उन्हें संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा ऑपरेशन सिंदूर, आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा जब पूरा देश सो रहा था, तब सेनाओं ने 22 मिनट में पाकिस्तान में चल रहे आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए ध्वस्त कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं सेना के शौर्य के कारण आतंकवाद…
वाशिंगटन। करीब नौ साल बाद कोई अमेरिकी राष्ट्रपति चीन दौरे पर जा रहा है। चीन के विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 13 से 15 मई तक चीन के दौरे पर रहेंगे। यह दौरा राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर हो रहा है। ऐसे समय में दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की यह मुलाकात बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जब पश्चिम एशिया में तनाव, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ता संकट और वैश्विक व्यापार को लेकर दुनिया की चिंता लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा ताइवान, व्यापारिक टैरिफ और रणनीतिक प्रतिस्पर्धा जैसे मुद्दों पर अमेरिका और चीन…
रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है। 1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को भी फिल्म ने बेहतरीन कमाई करते हुए अपनी सफलता का सिलसिला जारी रखा। फिल्म में रितेश देशमुख ने महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है। खास बात यह है कि उन्होंने अभिनय के साथ-साथ निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाली है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, दमदार संवाद और भव्य प्रस्तुति की वजह से फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।…
राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए ऊर्जा संसाधनों की बचत हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व- सीएम
देवभूमि के नागरिक हमेशा राष्ट्र हित में अग्रणी रहे हैं- मुख्यमंत्री धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए ऊर्जा संसाधनों की बचत हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशवासियों से की गई अपील केवल आर्थिक बचत के लिए नहीं बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हम सभी अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए अनावश्यक विदेश यात्रा को टालना, स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देना, पेट्रोल डीजल की खपत कम करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का…
मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं से संबंधित सभी प्रकरणों में तेजी लाई जाए- डॉ. आर. राजेश कुमार
मोलेखाल बाजार में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में राज्य सचिवालय में सचिव, आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री घोषणा संख्या–800/2021 “मोलेखाल बाजार, में पार्किंग निर्माण” परियोजना की प्रगति और विस्तृत आगणन पर चर्चा की गई। इस दौरान विभागीय व्यय समिति की बैठक में आवास विभाग, वित्त विभाग और नियोजन विभाग के अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, अल्मोड़ा (ऑनलाइन), अधिशासी अभियंता उत्तराखण्ड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण, देहरादून विनोद चौहान तथा निर्माण…
गढ़वाल आयुक्त ने श्रद्धालुओं से कहा- मौसम अपडेट लेकर ही करें यात्रा देहरादून। चारधाम यात्रा के बीच मौसम विभाग की ओर से 12 और 13 मई को प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम की चेतावनी के बाद गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। आयुक्त ने कहा कि चारधाम यात्रा पर निकलने से पहले यात्री मौसम की ताजा अपडेट जरूर लें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना तैयार करें।…
उत्तराखंड में अब आम बिजली उपभोक्ताओं पर एक नया आर्थिक बोझ पड़ सकता है। राज्य सरकार का शहरी विकास विभाग ऐसी व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है, जिसके तहत शहरों और कस्बों में जलने वाली स्ट्रीट लाइटों का बिजली खर्च सीधे जनता से वसूला जाएगा। इसके लिए हर उपभोक्ता के बिजली बिल में एक अतिरिक्त “स्ट्रीट लाइट सरचार्ज” जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जल्द ही यह प्रस्ताव मुख्य सचिव के सामने रखा जाएगा, जिसके बाद इस पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। दरअसल, प्रदेश के कई नगर निगमों और नगर निकायों पर बिजली विभाग यूपीसीएल का…
साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता विजय देवरकोंडा एक बार फिर अपने दमदार अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘राउडी जनार्दन’ का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया। पोस्टर में विजय देवरकोंडा का एक्शन अवतार देखने को मिला, जबकि अभिनेत्री कीर्ति सुरेश भी बेहद अलग और दमदार अंदाज में नजर आईं। जारी किए गए पोस्टर में विजय देवरकोंडा बारिश के बीच हाथ में पिस्तौल थामे दिखाई दे रहे हैं। उनका रफ एंड टफ लुक फिल्म के हाई-वोल्टेज एक्शन की झलक देता है। वहीं…
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बंगाल नई ऊंचाइयों को छुएगा- गणेश जोशी देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सुवेंदु अधिकारी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा। गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने कहा कि “माँ, माटी और मानुष” की भावना से जुड़ा बंगाल अब…
देहरादून में भजन सुनने पर विवाद: हिंदू महिला की पिटाई का आरोप, काली सेना ने किया हनुमान चालीसा पाठ
देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र स्थित मंदाकिनी विहार में धार्मिक भजन को लेकर शुरू हुआ विवाद शनिवार को और अधिक चर्चा में आ गया, जब काली सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। संगठन ने विशेष समुदाय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए संबंधित दुकान के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया और पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन पहले से सतर्क दिखाई दिया। किसी प्रकार की अप्रिय घटना या टकराव की आशंका को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।…
