Author: admin

देहरादून: मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ऊर्जा संरक्षण, ईंधन बचत, हरित ऊर्जा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 🔹 सरकारी विभागों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आधारित बैठकों को बढ़ावा दिया जाएगा। 🔹 निजी क्षेत्र में वर्क फ्रॉम होम को प्रोत्साहित किया जाएगा। 🔹 सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग पर जोर रहेगा। ▶️ वाहन और ईंधन बचत के लिए बड़े कदम ▪️ मुख्यमंत्री और मंत्रियों के काफिले में 50% गाड़ियों की कटौती ▪️ सप्ताह में एक दिन “No Vehicle Day” लागू ▪️ अधिकारी एक दिन में केवल एक वाहन…

Read More

SIR की तैयारियों की दैनिक समीक्षा पर जोर जिलाधिकारियों की समीक्षा बैठक में सीईओ ने दिए विस्तृत निर्देश देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दृष्टिगत सचिवालय में सभी जनपदों जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में निर्देश दिए कि सभी जनपद अपनी तैयारियों को अन्तिम रुप देते हुए, मैपिंग में तेजी लाएं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि फॉर्म 6,7 और 8 का दैनिक रुप से अनिवार्य रिव्यू कर उनका निष्पादन करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ…

Read More

डाॅ. धन सिंह रावत ने महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘बनास’ एवं रसायन विज्ञान पुस्तक का किया विमोचन पैठाणी(पौड़ी)। राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी को व्यावसायिक शिक्षा का केन्द्र बनाया जायेगा। इसके लिये महाविद्यालय में चरणबद्ध तरीके से आधुनिक एवं उद्योगों की आवश्यकता आधारित रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित किये जायेंगे, ताकि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रोजगार के बेहतर अवसर मिल सके। यह बात प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में कही। बतौर मुख्य अतिथि डाॅ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को आधुनिक तकनीकी…

Read More

उत्तर प्रदेश के चर्चित राजनीतिक परिवार से बुधवार को एक दुखद खबर सामने आई। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे Prateek Yadav का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से यादव परिवार समेत राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उन्हें सुबह करीब छह बजे अस्पताल पहुंचाया…

Read More

उत्तराखंड में खेल क्षेत्र को नई दिशा देने वाली एक बड़ी प्रशासनिक सफलता हासिल हुई है। राज्य के पहले खेल विश्वविद्यालय के निर्माण का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। केंद्र सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 12.317 हेक्टेयर वन भूमि के डायवर्जन को अंतिम स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह विश्वविद्यालय नैनीताल जिले के हल्द्वानी वन प्रभाग के अंतर्गत गोलापार क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा। राज्य सरकार इस परियोजना को उत्तराखंड के खेल ढांचे में ऐतिहासिक बदलाव के रूप में देख रही है। खेल मंत्री Rekha Arya ने इसे प्रदेश के…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड के पहले खेल विश्वविद्यालय के निर्माण को बड़ी प्रशासनिक सफलता मिली है। भारत सरकार के वन मंत्रालय द्वारा खेल विश्वविद्यालय के लिए 12.317 हेक्टेयर वन भूमि डायवर्जन को अंतिम स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार, नैनीताल जनपद के हल्द्वानी वन प्रभाग अंतर्गत गोलापार क्षेत्र में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय परियोजना के लिए वन भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दी गई है। प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उत्तराखंड के खेल भविष्य के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

Read More

देहरादून/गुवाहाटी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गुवाहाटी (असम) में स्थित प्रसिद्ध श्री कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने माँ कामाख्या से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य के साथ-साथ देवभूमि उत्तराखंड की निरंतर प्रगति, विकास और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

Read More

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद  गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा और एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ चार विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें…

Read More

21 से 23 अगस्त तक उच्चतम न्यायालय में आयोजित होगा ‘समाधान समारोह’ देहरादून। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून की सचिव एवं सिविल जज (वरिष्ठ प्रभाग) सीमा डुंगरकोटी ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को “समाधान समारोह” के अंतर्गत विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस विशेष लोक अदालत में उच्चतम न्यायालय में लंबित विभिन्न प्रकार के वादों का आपसी सुलह एवं राजीनामे के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। इनमें फौजदारी मामले, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, चेक बाउंस मामले, बैंक ऋण एवं वसूली संबंधी मामले,…

Read More

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर दमदार अंदाज में दर्शकों के सामने आने वाली हैं। उनकी आगामी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘सिस्टम’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें कानून, सत्ता और सच की लड़ाई को बेहद रोमांचक तरीके से दिखाया गया है। ट्रेलर में सोनाक्षी एक ऐसी वकील के किरदार में नजर आ रही हैं, जो न्याय के लिए सिस्टम से टकराने का साहस रखती है। फिल्म में कई ट्विस्ट और रहस्यों की झलक देखने को मिलती है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। ट्रेलर में दिखी कोर्टरूम की जबरदस्त जंग करीब दो मिनट लंबे ट्रेलर की शुरुआत नेहा…

Read More