Author: admin

देहरादून संस्कृति लोक कॉलोनी से ऋषिकेश निर्मल बाग तक चली कार्रवाई, पुलिस बल रहा तैनात ऋषिकेश। शहर की नियोजित व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ व्यापक सीलिंग अभियान चलाया। संयुक्त टीम ने पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए आठ अवैध बहुमंजिला भवनों को सील कर दिया। बिना मानचित्र स्वीकृति और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माणों को पहले नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर एमडीडीए ने सख्त कदम उठाते हुए सीलिंग की कार्रवाई अमल…

Read More

रुद्रप्रयाग जिले के जवाड़ी बाईपास स्थित काला पहाड़ क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। केदारनाथ यात्रा पर जा रही दिल्ली नंबर की एक बलेनो कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस व राहत एजेंसियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट रतूड़ा से उपनिरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय पुलिस और डीडीआरएफ के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया। खाई में गिरे दोनों घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद स्ट्रेचर…

Read More

विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम है- मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं परीक्षा में सफल हुए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपने ज्ञान, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के बल पर जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे और देश व समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं की सफलता प्रदेश…

Read More

मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने ली जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक साइबर अपराध एवं डिजिटल बैंकिंग की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने के निर्देश पौड़ी।  कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति (डीएलआरसी/डीसीसी) की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने विभिन्न बैंकर्स एवं विभागीय अधिकारियों के साथ वित्तीय समावेशन, स्वरोजगार एवं ऋण संबंधी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने लंबित ऋण प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण तथा योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री…

Read More

वर्क फ्रॉम होम और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देगी सरकार सप्ताह में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ घोषित किया जाएगा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड महामारी के बाद, रूस – यूक्रेन संघर्ष और वर्तमान में जारी पश्चिम एशिया के संकट के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला विशेष तौर पर ईंधन, खाद्य पदार्थ और उर्वरकों पर दबाव बढ़ा है। इस वैश्विक संकट के कारण भारत भी बढती ईंधन लागत, आयात निर्भरता और आर्थिक दबाव का सामना कर…

Read More

सीबीएसई 12वीं में छात्राओं का दबदबा, लड़कों से 6.73% आगे रहीं देहरादून। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होते ही देशभर के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया। छात्र अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट, डिजीलॉकर, उमंग ऐप, एसएमएस और आईवीआरएस के माध्यम से देख सकते हैं। इस वर्ष सीबीएसई 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थीं। इस बार सीबीएसई 12वीं का कुल पास प्रतिशत 85.20 दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष के 88.39 प्रतिशत की तुलना में…

Read More

45 से 62 कुंतल तक पहुंची धान उपज, किसानों की आय में 39 प्रतिशत वृद्धि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से सहसपुर और विकास नगर के किसानों को मिली नई पहचान देहरादून। देहरादून जनपद के ब्लाक सहसपुर और विकास नगर में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना किसानों के लिए समृद्धि का नया द्वार खोल रही है। परम्परागत खेती में सीमित उत्पादन और कम आय से जूझ रहे किसानों को अब हाईब्रिड धान बीजों के प्रयोग से बेहतर उत्पादन और अधिक आय का लाभ मिल रहा है। कृषि विभाग की इस अभिनव पहल ने किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ…

Read More

कृषि मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक देहरादून। कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रदेश में असमय हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान और किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे की प्रक्रिया की जानकारी ली। बैठक में प्रभावित क्षेत्रों का आकलन, क्षति का सर्वे और राहत वितरण की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र सरकार के निर्धारित मानकों के अनुसार सभी आवश्यक कार्रवाई जल्द पूरी की जाए, ताकि प्रभावित किसानों को समय पर मुआवजा…

Read More

पौराणिक कथा पर आधारित फिल्म ‘कृष्णावतारम’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर लगातार चर्चा में बनी हुई है। सीमित स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वीकेंड में ठीक- ठाक कमाई करने के बाद अब वर्किंग डेज में इसके कलेक्शन की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। आइए जानते हैं मंगलवार को इस फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहा। कहानी और कंटेंट के दम पर आगे बढ़ी ‘कृष्णावतारम’ हार्दिक गज्जर के निर्देशन में बनी ‘कृष्णावतारम’ भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित फिल्म है। इसमें सिद्धार्थ गुप्ता, सुष्मिता भट्ट, निवासिनी कृष्णन और संस्कृति जयना जैसे कलाकार नजर आए हैं।…

Read More

हल्द्वानी से लौटते समय हुआ हादसा ऊधम सिंह नगर। ऊधम सिंह नगर के नानकमत्ता क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें चंपावत के एक शिक्षक समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक, चंपावत जिले के माडली निवासी 41 वर्षीय संजय पांडे पुत्र भुवन पांडे राजकीय इंटर कॉलेज बालातड़ी में शिक्षक के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि वह अपने साथी शिक्षक चंद्रप्रकाश जोशी के साथ नई कार खरीदने के लिए हल्द्वानी गए…

Read More