Author: admin

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लूटा गया रियलमी मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस पहले ही इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार, 8 मई 2026 को शिवाजी मार्ग, कांवली रोड निवासी विनोद कुमार ने कोतवाली प्रेमनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र आकाश, जो आईटी पार्क स्थित एक कंपनी…

Read More

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज आईआरडीटी ऑडिटोरियम, सर्वे चौक, देहरादून में सैनिक कल्याण विभाग एवं आईटीडीए के माध्यम से प्रायोजित पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित रोजगार मेले में प्रतिभाग किया। यह रोजगार मेला कम्प्यूटर एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए और निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया। रोज़गार मेले में 21 निजी कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया है। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैनिक…

Read More

नियुक्ति पत्र नहीं, यह है जनसेवा का संकल्प पत्र – मुख्यमंत्री धामी साढ़े चार वर्षों में राज्य में 32 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में कुल 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। जिसमें 243 चिकित्सा अधिकारियों, 42 फार्मासिस्ट, उद्यान विभाग के अन्तर्गत 22 प्रयोगशाला सहायकों एवं मशरूम पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नियुक्ति पत्र केवल रोजगार का…

Read More

एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई से निवेशकों ने ली राहत की सांस कहा, सरकार आम जनता के साथ, आरोपियों के ख़िलाफ़ होगी ठोस कार्रवाई देहरादून। सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बहुचर्चित एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में सीबीआई द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि गरीब व मेहनतकश जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वालों की अब खैर नहीं है। उन्होंने कहा कि चिटफंड योजनाओं के नाम पर लोगों को ठगने वाले घोटालेबाजों पर अब कानून का शिकंजा कस चुका है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। डॉ. रावत ने…

Read More

आवेदन का समय आज खत्म, स्पाट ट्रायल के जरिए अवसर देने के निर्देश खेल विश्वविद्यालय की कक्षाएं भी इसी सत्र से होगी शुरू खेल मंत्री ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश देहरादून। महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट में एडमिशन के लिए प्रतिभाशाली छात्राओं को एक अवसर और दिया जाएगा। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री ने अधिकारियों को इसके निर्देश दिए हैं। सचिवालय के एफआरडीसी सभागार में आयोजित बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि अभी तक महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट में एडमिशन के लिए 1000 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। लेकिन जानकारी का अभाव होने…

Read More

22 दिनों में 5 लाख से ज्यादा भक्त पहुंचे बाबा केदार के द्वार देहरादून। चारधाम यात्रा के शुरू होने के महज 25 दिनों के भीतर ही श्रद्धालुओं की संख्या 12.60 लाख के पार पहुंच गई है। बुधवार को अकेले एक दिन में करीब 80 हजार श्रद्धालुओं ने चारों धामों में दर्शन किए। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भक्तों की लगातार बढ़ती संख्या से यात्रा मार्गों पर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। विशेष रूप से केदारनाथ धाम को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त आस्था देखने को मिल रही है, जहां 22 दिनों में ही 5.23 लाख से अधिक यात्री…

Read More

सामंथा रुथ प्रभु की आगामी फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। लंबे समय से चर्चा में बनी इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी नई रिलीज तारीख का ऐलान कर दिया है। पोस्टर में सामंथा दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। पहले यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। मेकर्स द्वारा साझा…

Read More

दुर्गम खाई में चला रेस्क्यू ऑपरेशन रुद्रप्रयाग। जनपद के जवाड़ी पुल के समीप एक कार गहरी खाई में गिर गयी, जिसमे सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट रतूड़ा की टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। उप निरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ ने स्थानीय पुलिस और डीडीआरएफ के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बलेनो कार संख्या DL8CAL-5335 सड़क से…

Read More

किसानों की आय बढ़ाने, नई फसलों को प्रोत्साहन देने तथा आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर हुई चर्चा देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य में कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में नवाचार आधारित कार्यों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। बैठक में प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने, नई फसलों को प्रोत्साहन देने तथा आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को प्रदेश में मोरिंगा की संभावनाओं को तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने…

Read More

कैबिनेट मंत्री महाराज और धन सिंह ने संयुक्त रूप से किया भाजपा के नव निर्मित जिला कार्यालय भवन का उद्घाटन पौड़ी। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संयुक्त रुप से भाजपा के नव निर्मित जिला कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। भाजपा नेता और प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने भारतीय जनता पार्टी के नव निर्मित जनपद स्तरीय कार्यालय का रिबन काटकर और पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया इस अवसर…

Read More