Author: admin
ओबीसी वर्ग के कल्याण के लिए विधिक एवं संस्थागत व्यवस्था प्रभावी रूप से कार्य कर रही है- मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओबीसी संसदीय समिति सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में ओबीसी वर्ग के कल्याण के लिए विधिक एवं संस्थागत व्यवस्था प्रभावी रूप से कार्य कर रही है। विभिन्न योजनाओं के पॉलिसी रिव्यू, फीडबैक और फॉलोअप के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि योजनाओं का…
मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क मरम्मत कार्यों में तेजी लाई जाए तथा गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि यह मार्ग क्षेत्रवासियों के साथ-साथ पर्यटकों एवं दैनिक आवागमन करने वाले लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है,…
देहरादून। आज के समय में जब मीडिया के बड़े घराने अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए ब्रेकिंग न्यूज़ बनाकर शहरी और बड़ी खबरों को चलाते हैँ, उन सब में दूरदर्शन और आकाशवाणी सटीक खबरें प्रस्तुत करते हैँ। आकाशवाणी जो की आम जनो की बात को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाती हैँ, जो गाँव की झलक और वंहा की स्थलीय रिकॉर्डिंग कर वहां कि समस्याओ को पहुँचाया करती हैँ। आज भी उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में आँचलिक कार्यक्रमो को सुनने के लिए इंतजार करते हैँ। लेकिन सूत्रों के हवाले मिली जानकारी के अनुसार अब ग्रामीण आँचल के कार्यक्रम और उनसे जुड़ी धरातलीय और…
‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। इसी बीच आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। रोमांस और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था, लेकिन पहले दिन इसकी कमाई उम्मीद के मुताबिक नजर नहीं आई। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ रिलीज से पहले लगातार चर्चा में बनी हुई थी। फिल्म की स्टारकास्ट और इसके मजेदार ट्रेलर ने…
सूचना महानिदेशक ने खुद से की “नो व्हीकल डे” की शुरुआत देहरादून। सिर्फ आदेश जारी करना आसान होता है, लेकिन खुद उस रास्ते पर चलकर उदाहरण पेश करना अलग बात है। उत्तराखंड शासन में अपर सचिव मुख्यमंत्री, महानिदेशक सूचना और एमडीडीए उपाध्यक्ष जैसे अहम दायित्व निभा रहे बंशीधर तिवारी ने आज वही कर दिखाया, जिसकी अपील वे लगातार अधिकारियों और कर्मचारियों से कर रहे हैं। शनिवार को बंशीधर तिवारी सहस्त्रधारा रोड स्थित अपने आवास से रिंग रोड स्थित सूचना निदेशालय तक साइकिल से पहुंचे। यह सिर्फ दफ्तर पहुंचने का तरीका नहीं था, बल्कि ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और जिम्मेदार प्रशासन…
देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम
चेकिंग के दौरान खुला राज, आयकर विभाग ने शुरू की जांच देहरादून। कैंट थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान राजेंद्र नगर कौलागढ़ क्षेत्र में सिरमौर मार्ग पर एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन से करीब 1 करोड़ 55 लाख रुपये की नगदी बरामद की है। पुलिस ने वाहन को सीज कर मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी है। बरामद रकम के संबंध में वाहन सवार कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। जानकारी के अनुसार, 15 मई को कैंट पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान MH12XT 3245 नंबर की महिंद्रा स्कॉर्पियो को…
देहरादून। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के दिशा निर्देशों के क्रम में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण एवं अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में देहरादून क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। एमडीडीए की टीम ने हरभजवाला, निकट फॉरेस्ट चौकी, डीएसपी चौक, शिमला बाईपास क्षेत्र में ताहिर अंसारी द्वारा लगभग तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को चिन्हित किया। जांच में पाया गया कि संबंधित व्यक्ति द्वारा बिना प्राधिकरण की स्वीकृति एवं मानचित्र अनुमति…
पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए
ऋषिकेश के झंडा चौक स्थित सराफा बाजार में सोमवार को एक ऐसा दिलचस्प मामला सामने आया, जिसने व्यापारियों से लेकर ग्राहकों तक सभी को हैरान कर दिया। शादी की खरीदारी करने पहुंची एक युवती ने लाखों रुपये के गहने पसंद करने के बाद अचानक ऐसी मांग रख दी कि पूरे बाजार में उसकी चर्चा होने लगी। जानकारी के अनुसार, श्यामपुर क्षेत्र से एक परिवार अपनी बेटी की शादी के लिए आभूषण खरीदने सराफा बाजार पहुंचा था। परिवार के सदस्य अलग-अलग दुकानों पर गहनों की डिजाइन और कीमत देख रहे थे। काफी देर तक चली खरीदारी के बाद युवती ने करीब साढ़े…
देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को दुपहिया इलेक्ट्रिक वाहन से अचानक उपनल मुख्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। मंत्री गणेश जोशी को अचानक अपने बीच देखकर अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया तथा पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यालय के विभिन्न अनुभागों का दौरा कर कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यप्रणाली, कार्यालय संचालन एवं प्रबंधन व्यवस्था का गहनता से निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों, ईंधन संरक्षण के दृष्टिगत उपनल मुख्यालय के 50 प्रतिशत कार्य “वर्क…
कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक,योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश महिलाओं के आर्थिक विकास और सशक्तिकरण पर जोर उत्तरकाशी। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं,नीतियों को धरातल पर उतारने और विकास योजनाओं की वास्तविक प्रगति का आकलन करने के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जिले में चल रहे विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान ग्राम्य विकास, स्वरोजगार, लघु एवं सूक्ष्म उद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग, मनरेगा, आजीविका संवर्धन, ग्रामीण अवस्थापना विकास, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, उद्यान, पशुपालन सहित…
