Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर बोले तीरथ सिंह रावत- नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरूंगा

    August 18, 2026

    युवाओं को रोजगार, पहाड़ में उद्योग और कब्जाधारियों को भूमिधरी अधिकार—धामी के बड़े ऐलान

    August 17, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर कमर्शियल वाहनों को बड़ी राहत, टोल ₹345 से घटकर हुआ ₹80

    August 16, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, August 18
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए
    उत्तराखंड

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    adminBy adminMay 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    ऋषिकेश के झंडा चौक स्थित सराफा बाजार में सोमवार को एक ऐसा दिलचस्प मामला सामने आया, जिसने व्यापारियों से लेकर ग्राहकों तक सभी को हैरान कर दिया। शादी की खरीदारी करने पहुंची एक युवती ने लाखों रुपये के गहने पसंद करने के बाद अचानक ऐसी मांग रख दी कि पूरे बाजार में उसकी चर्चा होने लगी।

    जानकारी के अनुसार, श्यामपुर क्षेत्र से एक परिवार अपनी बेटी की शादी के लिए आभूषण खरीदने सराफा बाजार पहुंचा था। परिवार के सदस्य अलग-अलग दुकानों पर गहनों की डिजाइन और कीमत देख रहे थे। काफी देर तक चली खरीदारी के बाद युवती ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये के हार, कंगन और झुमकों का चयन भी कर लिया था। परिवार को लगा कि खरीदारी लगभग पूरी हो चुकी है।

    इसी दौरान युवती ने अचानक अपने परिजनों से कहा कि उसे गहने नहीं चाहिए, बल्कि उसी बजट में एक ईवी कार यानी इलेक्ट्रिक वाहन दिला दिया जाए। उसकी यह बात सुनकर परिवार के लोग कुछ समय के लिए चुप हो गए। दुकान में मौजूद अन्य ग्राहक भी युवती की बात सुनकर हैरानी से उसकी ओर देखने लगे।

    युवती ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आज के समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहन भविष्य के लिए बेहतर विकल्प हैं। उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस संदेश का भी जिक्र किया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और ईवी को बढ़ावा देने की बात कही गई है। युवती का कहना था कि शादी में केवल दिखावे से ज्यादा जरूरी भविष्य की सुविधा और पर्यावरण का ध्यान रखना है।

    परिजनों ने उसे काफी समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि शादी में गहनों का अपना अलग महत्व और परंपरा होती है, लेकिन युवती अपनी बात पर कायम रही। वह लगातार इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की मांग करती रही।

    सराफा व्यापारी विशाल तयाल ने बताया कि उनके बाजार में यह पहला ऐसा मामला है, जब किसी दुल्हन ने गहनों के बजाय इलेक्ट्रिक वाहन को प्राथमिकता दी हो। उन्होंने कहा कि आमतौर पर शादी की खरीदारी में दुल्हनें अधिक से अधिक ज्वेलरी पसंद करती हैं, लेकिन इस युवती की सोच सबसे अलग दिखाई दी।

    घटना के बाद पूरे बाजार में इस अनोखी मांग की चर्चा होती रही। कुछ लोगों ने युवती की सोच को आधुनिक और दूरदर्शी बताया, जबकि कई लोगों ने इसे नई पीढ़ी की स्मार्ट प्लानिंग करार दिया। सोशल मीडिया पर भी इस तरह की सोच को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर बोले तीरथ सिंह रावत- नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरूंगा

    August 18, 2026

    युवाओं को रोजगार, पहाड़ में उद्योग और कब्जाधारियों को भूमिधरी अधिकार—धामी के बड़े ऐलान

    August 17, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर कमर्शियल वाहनों को बड़ी राहत, टोल ₹345 से घटकर हुआ ₹80

    August 16, 2026

    उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का दिन, 168 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

    August 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version