Author: admin
श्रीदेव सुमन नगर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों से मिले मंत्री गणेश जोशी देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा के श्रीदेव सुमन नगर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ आयोजित परिचय बैठक में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने संगठन के विभिन्न मोर्चों की जिम्मेदारी संभालने वाले सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की वास्तविक शक्ति और पूंजी है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से ही संभव…
गोपेश्वर – भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर से रुद्रनाथ धाम के लिए रवाना हो गई। डोली यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा। डोली अपने पहले पड़ाव के तहत पनार बुग्याल पहुंची, जहां रात्रि विश्राम किया गया। सोमवार को डोली रुद्रनाथ मंदिर पहुंचेगी। तय कार्यक्रम के अनुसार विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोपहर 12:45 बजे मंदिर के कपाट ग्रीष्मकालीन दर्शन के लिए श्रद्धालुओं हेतु खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने…
देहरादून के औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई और सिडकुल में हाल के दिनों में लगातार बढ़ रहे श्रमिक असंतोष और प्रदर्शन की घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। यह आदेश अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) कृष्ण कुमार मिश्रा द्वारा जारी किया गया। जानकारी के अनुसार, कई औद्योगिक प्रतिष्ठानों में श्रमिक लंबे समय से वेतन वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कई फैक्ट्रियों के बाहर…
अभिनेत्री वामिका गब्बी इन दिनों लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ के बाद अब उनकी अगली एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘डीसी’ सुर्खियों में आ गई है। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए मशहूर निर्देशक लोकेश कनगराज अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म का दमदार ट्रेलर 79वें कान फिल्म फेस्टिवल में लॉन्च किया गया, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। करीब तीन मिनट लंबे ट्रेलर में कहानी एक ऐसे अंधेरे संसार की झलक दिखाती है, जहां अपराध, हिंसा और…
समीक्षा बैठक में राहू मंदिर को पर्यटन सर्किट में जोड़ने के दिये निर्देश कहा, पर्यटकों को आकर्षित करने में सहायक बनेंगे पयर्टन सर्किट देहरादून। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन धारीदेवी-कमलेश्वर-देवलगढ़-खिर्सू- क्यूँकलेश्वर-पौड़ी पर्यटन सर्किट के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही पैठाणी स्थित राहु मंदिर के कार्यों को भी युद्ध स्तर पर करने को कहा गया है ताकि देश-विदेश के पर्यटक यहां के पर्यटन सर्किट का लुत्फ उठा सके। सूबे कैबिनेट मंत्री व श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डाॅ. धन सिंह रावत ने अपने शासकीय आवास पर पैठाणी स्थित राहु मंदिर व धारीदेवी-कमलेश्वर-देवलगढ़-खिर्सू- क्यूँकलेश्वर-पौड़ी…
रुद्रप्रयाग पुलिस का बड़ा खुलासा, चारधाम यात्रा में ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग पर कार्रवाई
चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाने वाले साइबर ठगों को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने बड़ी चेतावनी जारी की है। पुलिस के मुताबिक, हेलीकॉप्टर टिकट, होटल बुकिंग, VIP दर्शन और यात्रा रजिस्ट्रेशन के नाम पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं से ऑनलाइन ठगी की जा रही है। रुद्रप्रयाग की एसपी निहारिका तोमर ने बताया कि हर साल लाखों श्रद्धालु Kedarnath Temple समेत चारधाम यात्रा पर आते हैं। इनमें से कई लोग समय बचाने के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं। इसी का फायदा उठाकर साइबर अपराधी फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया पेज बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसा…
उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाओं में नकल कराने वाले हाईटेक गिरोह के खिलाफ एसटीएफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में एसटीएफ ने गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है, जो ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों पर अत्याधुनिक उपकरणों के जरिए अभ्यर्थियों को नकल कराने में मदद करता था। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह के मुताबिक, खुफिया जानकारी के आधार पर टीम ने देहरादून के नेहरू ग्राम स्थित सेंट जॉन अकादमी से आरोपी ईश्वरी प्रसाद उर्फ इंद्रजीत शर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपी दिल्ली के निहाल विहार का रहने वाला बताया गया है। गिरफ्तारी के दौरान एसटीएफ को मौके से बड़ी मात्रा…
समीक्षा बैठक में विभागीय मंत्री ने दिये अधिकारियों को निर्देश कहा, एससीईआरटी में प्रतिनियुक्ति से भरे जायेंगे रिक्त पद देहरादून। राज्य के सभी अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर एक सप्ताह के भीतर तैनाती की जायेगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को शीघ्र काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा एससीईआरटी में शैक्षणिक संवर्ग के रिक्त पदों को भी प्रतिनियुक्ति के माध्यम से भरा जायेगा ताकि शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्बाध रूप से संचालित हो सके। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज यमुना कालोनी स्थित अपने शासकीय…
भगदड़ और दुर्घटना जैसी घटनाओं पर श्रद्धालुओं को मिलेगा बीमा लाभ- सतपाल महाराज देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं का अपनी संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड से 10 करोड़ की धनराशि का बीमा करवाकर सेवाकर सहित बीमा प्रीमियम की धनराशि 3 लाख 67 हजार 995 का चेक प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा। इस अवसर पर उनके साथ श्री बद्रीनाथ श्री केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी एवं भाजपा युवा नेता सुयश रावत भी मौजूद रहे। प्रदेश के पर्यटन,…
अरीना की कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत- धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेशभर में प्रथम स्थान हासिल करने वाली हल्द्वानी की छात्रा अरीना रघुवंशी को फोन कर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने अरीना से दूरभाष पर बातचीत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस उपलब्धि को प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अरीना की कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि यह सफलता निरंतर प्रयास, लगन और समर्पण का…
