Author: admin
साउथ सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म पेद्दी को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लंबे समय से चर्चा में बनी इस फिल्म का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा शुरू हो गई है। दमदार एक्शन, खेल और भावनाओं से भरपूर इस फिल्म में राम चरण का बिल्कुल नया अवतार देखने को मिला है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। फिल्म अब 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दमदार शुरुआत और शानदार एंट्री फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत गांव के माहौल और…
उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिलने जा रही है। [उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड](Uttarakhand Power Corporation Limited) (UPCL) ने दिसंबर माह में एफपीपीसीए के तहत उपभोक्ताओं से करीब ₹1.39 करोड़ अधिक वसूल लिए थे। अब नियामक आयोग के आदेश के बाद यह अतिरिक्त राशि उपभोक्ताओं को अगले बिजली बिल में समायोजित कर वापस की जाएगी। एफपीपीसीए यानी फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट के तहत समय-समय पर बिजली दरों में बदलाव किया जाता है। हालांकि इस बार गणना में हुई त्रुटि के कारण उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार पड़ गया था। मामला सामने आने के बाद आयोग ने इसकी जांच…
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। महाराज ने अपने शोक संदेश में कहा कि “खंडूरी जी एक अनुशासित सैनिक, कुशल प्रशासक और उत्तराखंड के विकास के प्रति समर्पित नेता थे। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पारदर्शी शासन और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर विशेष बल दिया। उनका निधन उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों…
अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीती के दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर देहरादून। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” विजन को साकार करने और पुलिस मुख्यालय स्तर पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत देहरादून पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में रायपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 454 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी सीज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग…
मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन चंद्र खंडूरी का मंगलवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने सुबह 11:15 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। पिछले कई दिनों से उनके स्वास्थ्य को लेकर राजनीतिक एवं सामाजिक जगत के लोग लगातार उनके आवास और अस्पताल पहुंच रहे थे। मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद राजनीति में सक्रिय हुए थे।…
राशन कार्ड, भूमि विवाद और आर्थिक सहायता के मामलों पर डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जन मिलन/जन दर्शन कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं की सुनवाई की गई। कार्यक्रम में भूमि विवाद, सीमांकन, अवैध कब्जा, मुआवजा, पेयजल, विद्युत, राशन कार्ड, आर्थिक सहायता सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी 300 से अधिक शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखी गईं। डीएम ने सभी मामलों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान कई संवेदनशील मामले भी सामने आए।…
बोली-भाषा का संवर्द्धन और बच्चों को नैतिक संस्कार देने जरूरी- बंशीधर तिवारी एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल दिलाने वाले अर्जुन अवार्डी आनरेरी कैप्टन पदम बहादुर मल्ल, प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. जयंत नवानी को लाइफ टाइम एचीमेंट अवार्ड 20 विभूतियां ‘उत्तराखंड गौरव’ से सम्मानित, 35 लोगों को मिला विशेष सम्मान संस्कृति और समाज निर्माण पर हुई व्यापक चर्चा देहरादून। आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग के सचिव डा. आर. राजेश कुमार ने कहा है कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता राज्य का चहुंमुखी विकास है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के विकास की योजनाओं पर तेजी से काम कर रही है। पिछले…
बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों पर प्राधिकरण सख्त, कई बीघा भूमि पर ध्वस्तीकरण देहरादून- देहरादून में अवैध प्लॉटिंग और बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत सिमलास ग्रांट स्थित ग्राम झड़ौंद में विभिन्न लोगों द्वारा की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर संयुक्त सचिव प्रत्यूस सिंह के निर्देशों पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कई बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया गया। एमडीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से…
उत्तराखंड की शांत वादियों में अपराधों का बढ़ रहा ग्राफ चिंताजनक हालात दर्शा रहा है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट में सामने आया है कि उत्तराखंड में हत्या जैसे संगीन अपराधों में 14 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। अपराधों के आंकड़े एनसीआरबी की 2024 की हाल में जारी रिपोर्ट में अपराधों को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक 2022 के मुकाबले 2024 में हत्या के मामलों में 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। 2022 में प्रदेश में 187 हत्याएं दर्ज की गई थीं। यह संख्या वर्ष 2024 में 213 के पार पहुंच गई। इन…
ऋषिकेश में शंटिंग के दौरान बेपटरी हुई उज्जैनी एक्सप्रेस, रेलवे की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
ऋषिकेश स्थित योग नगरी रेलवे स्टेशन के समीप खांड गांव के पास सोमवार रात करीब 9:30 बजे उज्जैनी एक्सप्रेस का खाली रैक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रेन का इंजन और तीन कोच पटरी से उतर गए, जिससे उनमें काफी नुकसान हुआ। राहत की बात यह रही कि ट्रेन पूरी तरह खाली थी। यदि ट्रेन में यात्री मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार उज्जैनी एक्सप्रेस के खाली रैक को रेलवे यार्ड में मेंटेनेंस के लिए खड़ा किया गया था। इसी दौरान अचानक ट्रेन अनियंत्रित हो गई और इंजन समेत तीन डिब्बे पटरी से उतर गए।…
