Author: admin

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी की राजनीति केवल सत्ता तक सीमित नहीं थी, बल्कि उनकी पहचान ईमानदारी, अनुशासन और निष्पक्ष निर्णयों के लिए बनी। यही वजह रही कि विपक्षी दलों के नेता भी उनकी कार्यशैली के प्रशंसक रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री Harish Rawat ने खंडूड़ी से जुड़े कई पुराने अनुभव साझा करते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद उन्होंने हमेशा खंडूड़ी की साफ छवि और अनुशासित व्यवहार का सम्मान किया। हरीश रावत ने बताया कि जब वह मुख्यमंत्री थे, तब एक दिन बीसी खंडूड़ी अचानक उनके कार्यालय पहुंच गए। इस पर उन्होंने…

Read More

कूड़ा निस्तारण, पृथक्करण और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर जिला स्तरीय समिति बनेगी लीगेसी वेस्ट, स्वच्छता कार्मिकों, वाहनों और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र की प्रगति की विस्तृत समीक्षा पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में जनपद में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं नमामि गंगे कार्यक्रम से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में नगर निकायों, जिला पंचायत तथा संबंधित विभागों द्वारा संचालित स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी, वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में किसी भी स्थान पर…

Read More

हनुमानगढ़ – शहर की भट्टा कॉलोनी में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक महिला पर उसके पति द्वारा चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार परमजीत कौर और उसके पति परमजीत सिंह के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पति ने गुस्से में आकर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले के दौरान महिला की पीठ में चाकू गहराई तक धंस गया, जिससे उसकी…

Read More

राज्यपाल ने जनपद में पीरूल प्रबंधन के माध्यम से वनाग्नि रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज लोक भवन में मुख्य विकास अधिकारी, नैनीताल अरविंद कुमार पांडेय ने शिष्टाचार भेंट कर जनपद में संचालित विकास कार्यों, नवाचारों तथा पर्यटन संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि नैनीताल की पहचान यहां की झीलें (ताल) हैं, जिनके सौंदर्यीकरण एवं स्वच्छता पर विशेष कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय…

Read More

भिवानी- भिवानी जिले के बवानीखेड़ा तहसील कार्यालय में विजिलेंस विभाग ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी और एक वकील को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों के बीच चर्चा का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार परवीन नामक व्यक्ति ने विजिलेंस विभाग को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि खेवट तकसीम के काम के बदले नरेंद्र पटवारी द्वारा एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत में यह भी कहा गया कि रकम वकील भूपेंद्र के माध्यम से ली जानी थी। शिकायत मिलने के…

Read More

जींद- हरियाणा के गोहाना से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता पर अपने ही सात वर्षीय बेटे की जान लेने की कोशिश का आरोप लगा है। पीड़ित महिला ने अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस और बाल कल्याण समिति से कार्रवाई की मांग की है। महिला हसीना ने एसपी जींद को दी शिकायत में बताया कि उसका पति अकबर अक्सर उसके और बच्चों के साथ मारपीट करता था। आरोप है कि 15 मई की रात छोटा बेटा खाने के लिए कुछ मांग रहा था, तभी आरोपी पिता गुस्से में आ गया…

Read More

निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कारोबारी से मांगी मोटी रकम इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बड़े शराब कारोबारी को ब्लैकमेल कर करोड़ों रुपये की उगाही करने के मामले ने सनसनी फैला दी है। क्राइम ब्रांच ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि कारोबारी को निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर भारी रकम मांगी जा रही थी। जांच में एक पुलिसकर्मी की संदिग्ध भूमिका भी सामने आई है, जिसके बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है।…

Read More

लुधियाना – पंजाब के लुधियाना में पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कारोबारी पर मासूम बच्ची और महिला की तस्वीरों का दुरुपयोग कर परिवार को ब्लैकमेल करने के आरोप लगे हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी ने तकनीक का इस्तेमाल कर तस्वीरों को आपत्तिजनक रूप देकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। मामले की शिकायत मिलने के बाद मोती नगर थाना पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में आरोपों के समर्थन में साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने गुरविंदर सिंह उर्फ प्रिंकल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट, आर्म्स एक्ट…

Read More

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के निर्देशों के बाद देहरादून के आपदा प्रभावित क्षेत्र कार्लीगाड़ में मलवे के चैनेलाइजेशन का कार्य प्रारंभ हो गया है। जिला खान विभाग द्वारा मशीनों के माध्यम से कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्लीगाड़ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया था। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपदा के मलवे को शीघ्र हटाने एवं प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा…

Read More

लुधियाना- पंजाब की म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी मशहूर पंजाबी गायिका यशइंदर कौर उर्फ इंदर कौर की हत्या के मामले ने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी है। छह दिनों से लापता चल रही गायिका का शव नीलो नहर से बरामद होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में एकतरफा प्यार और शादी का दबाव इस वारदात की बड़ी वजह बनकर सामने आया है। परिजनों के अनुसार, 13 मई की रात इंदर कौर घर से घरेलू सामान लेने के लिए अपनी कार से बाजार गई थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं। इसके बाद परिवार ने…

Read More