Author: admin

अमृतसर – जिला शहरी पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 किलो आईस (मेथामफेटामाइन) और 4 किलो हेरोइन बरामद की है। बरामद नशे की खेप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये कीमत आंकी जा रही है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी दुबई और आबू धाबी में सक्रिय एक बड़े ड्रग तस्कर के संपर्क में थे। आरोपी उसके निर्देश पर पंजाब और दिल्ली समेत कई इलाकों में नशे की सप्लाई का…

Read More

 नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने ऑनलाइन निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। दक्षिण-पश्चिम जिले के साइबर पुलिस स्टेशन ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार आरोपियों में कई उच्च शिक्षित युवक शामिल हैं, जिनके पास बी.टेक, एमबीए और साइबर सिक्योरिटी जैसी डिग्रियां हैं। पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी फर्जी ऑनलाइन स्टॉक निवेश प्लेटफॉर्म बनाकर लोगों को ज्यादा मुनाफे का लालच देते थे। इसी तरीके से एक शिकायतकर्ता से करीब 24 लाख रुपये…

Read More

फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू देहरादून। हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया हॉस्पिटल में बुधवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में बीरावती नाम की एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार अस्पताल में आग एसी में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। देखते ही देखते धुआं पूरे अस्पताल परिसर में फैल गया, जिससे आईसीयू और अन्य वार्डों में भर्ती मरीजों को…

Read More

प्रेम विवाह की रंजिश का आरोप मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में घर में सो रहे एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक पर हथौड़े और धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने इस हत्या के पीछे प्रेम विवाह की रंजिश होने की आशंका जताई है। मृतक की पहचान कपिलदेव बिंद के बेटे नीतीश कुमार के रूप में हुई है।…

Read More

प्रदेश में फिलहाल नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने जताई तापमान बढ़ने की आशंका देहरादून। उत्तराखंड में मई महीने की गर्मी लगातार लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर साफ दिखाई दे रहा है। राजधानी देहरादून में तापमान इस सीजन के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब चार डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 23.1 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोगों…

Read More

देहरादून। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएम मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी (सेनि.) के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि देश के विकास में उनका योगदान मील के पत्थर के रूप में बना रहेगा। उनके निधन से देश एक विशिष्ट सैनिक, सक्षम प्रशासक और असाधारण सत्यनिष्ठ वाले राजनेता को खो दिया है।

Read More

सादगी और अनुशासन के प्रतीक थे बीसी खंडूरी- मुख्यमंत्री धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय, देहरादून पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (सेवानिवृत्त) के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मेजर जनरल खंडूरी ने सेना में रहते हुए माँ भारती की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने सार्वजनिक जीवन में प्रवेश कर राष्ट्रहित और जनसेवा को अपना उद्देश्य बनाया। भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से उन्होंने प्रदेश और देश की…

Read More

नोएडा- नोएडा सेक्टर-62 स्थित एक कंपनी के संचालक ने अपने कारोबारी साझेदार समेत कई लोगों पर करोड़ों रुपये की क्रिप्टो करेंसी और बिटकॉइन की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। मामले में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। दिल्ली के विवेक विहार निवासी प्रतीक गौरी ने शिकायत में बताया कि उनकी मुलाकात वर्ष 2021 में प्रतीक द्विवेदी से हुई थी। इसके बाद दोनों ने तुर्क और कैकोस द्वीप समूह में फाइवआयर टेक्नोलॉजी नाम से फॉरेन एक्सचेंज कंपनी शुरू की। कंपनी का एक कार्यालय नोएडा सेक्टर-62 में भी संचालित किया जा रहा था, जहां दोनों निदेशक…

Read More

6.94 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी आस्था देखने को मिल रही है। 19 मई तक 6 लाख 94 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। वहीं, देर रात हुई तेज बारिश के चलते सोनप्रयाग–गौरीकुंड पैदल मार्ग पर तीन स्थानों पर भूस्खलन होने से यात्रा मार्ग कुछ समय के लिए बाधित हो गया। भूस्खलन की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और अन्य राहत एवं बचाव टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। प्रशासन ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए यात्रियों की सुरक्षा…

Read More

 नई दिल्ली- उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र स्थित केशव चौक के पास एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई। इलाके में वारदात के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक के परिजनों ने हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और बदले की भावना होने की आशंका जताई है। मृतक के पिता ने कहा कि परिवार पहले से ही गहरे आक्रोश में था और उन्हें शक है कि इसी दुश्मनी के…

Read More