Author: admin

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं रुद्रप्रयाग। द्वितीय केदार के नाम से विख्यात श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट आज 21 मई गुरुवार पूर्वाह्न 11.30 बजे कर्क लग्न में श्रद्धा, भक्ति उल्लास एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत खोल दिए गए। कपाटोत्सव के अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया गया था, इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान मदमहेश्वर के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कपाट खुलने के अवसर पर अपने जारी संदेश में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने देश-विदेश के श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान मदमहेश्वर का आशीर्वाद सभी…

Read More

हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे परिजन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के वैदपुरा गांव में युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। गुरुवार सुबह गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर गोल चक्कर पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 10 बजे वैदपुरा गांव निवासी दीपक…

Read More

बंगाल में स्कूलों के बाद अब मदरसों में भी अनिवार्य हुआ ‘वंदे मातरम’ कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने मदरसों को लेकर एक अहम फैसला लिया है। राज्य के अल्पसंख्यक कार्य एवं मदरसा शिक्षा विभाग ने नया आदेश जारी करते हुए सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ के गायन को अनिवार्य कर दिया है। यह नियम सरकारी, सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त सभी मदरसों पर लागू होगा। सरकार के इस फैसले के बाद राज्यभर के मदरसों में इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है। दरअसल, हाल ही में स्कूल शिक्षा विभाग ने भी राज्य के सभी…

Read More

मुख्यमंत्री ने कहा, बहुगुणा का प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और हिमालय की रक्षा के लिए किया गया संघर्ष देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रख्यात पर्यावरणविद्, चिपको आंदोलन के अग्रदूत और पद्म विभूषण से सम्मानित सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुंदरलाल बहुगुणा का प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और हिमालय की रक्षा के लिए किया गया आजीवन संघर्ष देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सुंदरलाल बहुगुणा ने जनजागरण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया और…

Read More

पश्चिम चंपारण। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से महिला उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने गांव के ही युवक पर ब्लैकमेलिंग, जबरन संबंध बनाने का दबाव डालने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसका पति मजदूरी के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है। इसी दौरान गांव के रहने वाले गुलाब मियां ने उससे नजदीकियां बढ़ाईं और बाद में कथित तौर पर उसे…

Read More

साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म करुप्पु बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के छह दिनों बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। हिंदी फिल्मों के बीच भी ‘करुप्पु’ दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है और कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है। फिल्म ने महज छह दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 15.50 करोड़ रुपये की दमदार शुरुआत की थी। दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 24.15 करोड़ रुपये पहुंच गई। वहीं रविवार को फिल्म…

Read More

अगले सात दिन राहत के आसार नहीं मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून भीषण गर्मी की चपेट में है। बुधवार को शहर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। मोहकमपुर क्षेत्र में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान माना जा रहा है। मौसम विभाग ने आज भी तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताते हुए लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य के मैदानी…

Read More

आरोपी ने जंगल में दबाया शव धार। मध्य प्रदेश के औद्योगिक शहर पीथमपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 14 वर्षीय किशोर की हत्या महज मोबाइल में मौजूद डिजिटल पैसे के लालच में कर दी गई। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद शव को जंगल में गड्ढा खोदकर दबा दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। जानकारी के अनुसार, पीथमपुर सेक्टर-1 थाना क्षेत्र का रहने वाला 14 वर्षीय किशोर 11 मई से लापता था। परिवार ने काफी तलाश के बाद…

Read More

संकट की घड़ी में सरकार प्रभावितों के साथ खड़ी- सुबोध उनियाल देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने पैनेसिया हॉस्पिटल में आग लगने की दुखद घटना के उपरांत अस्पताल में भर्ती मरीजों को सुरक्षित रूप से कैलाश हॉस्पिटल, जोगीवाला शिफ्ट किए जाने के बाद अस्पताल पहुंचकर मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उपचाररत मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में पुलिस, प्रशासन, फायर सर्विस एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा तत्परता एवं साहस के साथ किया गया राहत एवं बचाव कार्य सराहनीय…

Read More

राजधानी Dehradun में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए भी हीटवेव का अलर्ट जारी करते हुए तापमान 41 डिग्री या उससे अधिक रहने की संभावना जताई है। मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया है। Pantnagar में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि Mukteshwar और Tehri जैसे पर्वतीय क्षेत्रों में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। मौसम विभाग के…

Read More