Author: admin

महेंद्रगढ़ – हरियाणा के महेंद्रगढ़ में देर रात सीआईए टीम और कच्छाधारी गुलेल गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। करीब तीन बजे हुई इस कार्रवाई में दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें गैंग के दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने मौके से कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल आरोपियों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक, पारदी गुलेल गैंग के सदस्य ट्रेन के जरिए महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे थे और वहां से छाजूपुरम कॉलोनी की तरफ बढ़ रहे थे। बदमाशों की गतिविधि…

Read More

अमृतसर- पंजाब के अमृतसर सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय सीमा में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले दो पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया है। दोनों आरोपियों के पास से एक कार भी बरामद की गई है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां उनसे गहन पूछताछ कर रही हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों व्यक्ति पाकिस्तान के कसूर इलाके में विभिन्न दुकानों पर सामान सप्लाई करने का कार्य करते थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान वे अपनी निजी कार से सीमा पार करते हुए भारतीय क्षेत्र में…

Read More

टेलीविजन की दुनिया में दर्शकों की पसंद लगातार बदल रही है। लंबे समय से टीआरपी चार्ट पर राज करने वाले लोकप्रिय धारावाहिक अब नए शोज से कड़ी टक्कर का सामना कर रहे हैं। इस सप्ताह की टीआरपी रैंकिंग में कई नए सीरियल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। वहीं, चर्चित शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ और ‘अनुपमा’ को भी पीछे छोड़ दिया गया है। आइए जानते हैं इस हफ्ते के टॉप-5 टीवी शोज के बारे में। पहले स्थान पर ‘वसुधा’ टीआरपी चार्ट में इस सप्ताह सबसे बड़ा नाम ‘वसुधा’ का रहा। अपनी…

Read More

ऋषिकेश- केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग स्थित हनुमान मंदिर के समीप अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक और घायल में एक नेपाली मूल का व्यक्ति तथा एक स्थानीय निवासी शामिल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा…

Read More

देहरादून के 32 परीक्षा केंद्रों पर होगी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 12,545 अभ्यर्थी होंगे शामिल 24 मई को दो पालियों आयोजित होगी परीक्षा देहरादून। जनपद में 24 मई को आयोजित होने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा जनपद के 32 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी, जिसमें कुल 12,545 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सफल संचालन को सुनिश्चित करने के लिए अपर जिलाधिकारी (वि.रा) केके मिश्रा ने सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में सभी जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट,…

Read More

डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में दो अहम परियोजनाओं की समीक्षा बैठक देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में राज्य के पर्यटन और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में सचिवालय में दो अहम परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठकों में रुद्रप्रयाग जनपद के रतूड़ा गांव में प्रस्तावित राज्य अतिथि गृह तथा चमोली जिले के जोशीमठ के रविग्राम में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को परियोजनाओं…

Read More

नई दिल्ली- दिल्ली के जामिया नगर से जुड़े एक सनसनीखेज मामले में फरीदाबाद की युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि इंस्टाग्राम पर साहिल नामक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर हिंदू बनकर उससे दोस्ती की। बाद में उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर मेरठ ले जाया गया, जहां जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह कराया गया। युवती ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसके साथ लगातार यौन उत्पीड़न और सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मामले में जामिया नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर खुर्शीद, सास तस्लीम, देवर जैद और मौलवी मोहम्मद खालिद को गिरफ्तार कर लिया…

Read More

बिना नक्शा स्वीकृति बनाए जा रहे व्यावसायिक निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई, प्राधिकरण ने दिया सख्त संदेश देहरादून। राजधानी में अवैध निर्माणों के खिलाफ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए हरभजवाला और सिमला बाईपास क्षेत्र में कई व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई को शहर में अनियोजित विकास और नियमों की अनदेखी पर कड़ा संदेश माना जा रहा है। एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति और स्वीकृत मानचित्र के किसी भी प्रकार का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। दो…

Read More

उत्तराखंड में गर्मी बढ़ने के साथ ही जंगलों में आग की घटनाएं तेजी से सामने आ रही हैं। प्रदेश के कई जिलों में वनाग्नि ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार 15 फरवरी से अब तक राज्य में वनाग्नि की कुल 309 घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें लगभग 257 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। लगातार बढ़ती घटनाओं ने वन विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। सबसे अधिक प्रभावित गढ़वाल मंडल रहा है, जहां वनाग्नि की 227 घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में करीब 185 हेक्टेयर वन क्षेत्र…

Read More

प्रदेश के सभी एनडीए लिखित परीक्षा में सफल अभियार्थियों को निःशुल्क एसएसबी इंटरव्यू प्रशिक्षण देगा उत्तराखंड डिफेंस एकेडमी देहरादून। सफल अभ्यर्थियों को एकेडमी देगा नि:शुल्क एसएसबी इंटरव्यू प्रशिक्षण, चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने दी शुभकामनाएं देहरादून। उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी के लिए गर्व का विषय है कि एकेडमी के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों—क्षितिज चवान, अनंत यादव एवं स्वास्तिक त्रिपाठी—ने एनडीए 2026 की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर संस्थान का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से एकेडमी परिवार में हर्ष का माहौल है। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने सफल विद्यार्थियों को बधाई…

Read More