Author: admin
ग्रेटर नोएडा- एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2026 में धांधली कराने वाले एक हाईटेक गिरोह का उत्तर प्रदेश एसटीएफ नोएडा यूनिट ने बड़ा खुलासा किया है। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित बालाजी डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र पर छापेमारी कर एसटीएफ ने गिरोह के सरगना समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑनलाइन परीक्षा के सर्वर को बाईपास कर प्रॉक्सी सर्वर और स्क्रीन शेयरिंग तकनीक के जरिए बाहर बैठे सॉल्वर से प्रश्नपत्र हल करा रहे थे। एसटीएफ के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में प्रदीप चौहान, अरुण कुमार, संदीप भाटी, निशांत राघव, अमित राणा, शाकिर मलिक और विवेक कुमार शामिल हैं। इनमें…
मुख्यमंत्री धामी ने ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026’ के काउंटडाउन रन कार्यक्रम का किया फ्लैग ऑफ
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, रोजगार और युवा उद्यमिता को देगा नई गति- मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन कार्यक्रम का फ्लैग ऑफ किया और मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतीकात्मक दौड़ में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 31 मई 2026 को होने वाले नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन के शुभंकर “क्यालु- हिम तेंदुआ” का अनावरण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सीमांत क्षेत्रों में नई ऊर्जा, नए अवसर और नए विश्वास को जागृत करने का…
नोएडा – सेक्टर-58 क्षेत्र में महिलाओं पर हमले की सनसनीखेज घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक सिरफिरे युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि वह स्कूटी से घूमकर अकेली पैदल चल रही महिलाओं को निशाना बनाता था और उनके कमर के नीचे कैंची से हमला करता था। घटना के सामने आने के बाद इलाके में भय और चिंता का माहौल बन गया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी एक निजी कंपनी में काम करता है और उसने एक ही दिन में दो महिलाओं पर हमला किया था। वह सुनसान स्थानों पर महिलाओं को देखकर वारदात को…
डीएम सविन बंसल की पहल से सुनीता कलवार के बच्चों की शिक्षा को मिला नया सहारा देहरादून। जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल से डोईवाला निवासी कैंसर पीड़ित विधवा महिला सुनीता कलवार और उनके बच्चों को बड़ी राहत मिली है। आर्थिक तंगी और गंभीर बीमारी से जूझ रही सुनीता की मदद के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर प्रशासन ने न केवल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई, बल्कि उनके बच्चों की शिक्षा को भी पुनः पटरी पर लाने का कार्य किया। सुनीता कलवार ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए बताया था कि कैंसर के उपचार और परिवार की जिम्मेदारियों…
नई दिल्ली- दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में मां-बेटे की निर्मम हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टीम ने मुख्य आरोपी सौरभ को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 20 मई की रात गृहिणी शारदा और उनके 13 वर्षीय बेटे खुशहाल की चाकू मारकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सौरभ के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी सौरभ मृतका शारदा का चचेरा भाई है और वह संगम विहार इलाके का रहने वाला है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि…
देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में चाय उत्पादन की संभावनाओं को तलाशते हुए सुनियोजित कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उत्तराखंड की चाय को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।…
चारधाम यात्रा में उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, टोकन सिस्टम हुआ बेअसर; श्रद्धालुओं की संख्या 20 लाख के पार
उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस बार रिकॉर्ड भीड़ की गवाह बन रही है। श्रद्धालुओं की भारी आमद के कारण धामों में व्यवस्थाएं लगातार दबाव में हैं। स्थिति यह है कि दर्शन को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए लागू की गई टोकन व्यवस्था भी भीड़ के आगे बेअसर साबित हो रही है। 19 अप्रैल से 22 मई तक चारधामों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 20 लाख के पार पहुंच चुकी है, जबकि प्रतिदिन 75 से 80 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। प्रदेश सरकार ने बीते वर्ष चारधाम यात्रा में भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं…
ग्रामीण विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण, कृषि-मत्स्य के इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल और महिला कृषकों के प्रयासों की सराहना कमेड़ा चौपाल में जिलाधिकारी का जनसंवाद, किया पौधरोपण, सड़क-पेयजल से कृषि तक समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में विकासखंड पौड़ी के अंतर्गत कमेड़ा गांव में जन चौपाल का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों की समस्याओं एवं विकास संबंधी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गांव पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी का भव्य स्वागत किया गया। चौपाल में कुल 17 शिकायतें एवं मांगें प्राप्त हुईं, जिनमें अधिकांश…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों पर नमाज़ पढ़ने को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड में सार्वजनिक सड़कों को धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से बाधित करने की अनुमति किसी भी कीमत पर नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आस्था का सम्मान सभी को है, लेकिन कानून और व्यवस्था से ऊपर कोई नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश में चारधाम यात्रा चल रही है और लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। ऐसे में राज्य का वातावरण शांत, व्यवस्थित और अनुशासित बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।…
दिल्ली- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 24 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 23 मई तय की गई थी। सीबीएसई ने बताया कि छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। पिछले कुछ दिनों से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट तकनीकी समस्याओं से जूझ रही थी, जिसके कारण कई छात्रों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बोर्ड के अनुसार वेबसाइट पर अत्यधिक ट्रैफिक और…
