Author: admin
गाजियाबाद- मुरादनगर थाना क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी में शनिवार सुबह दिनदहाड़े हुई फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। आपसी रंजिश के चलते पड़ोसी ने विरेंद्र त्यागी को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल विरेंद्र त्यागी को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में…
दिव्यांगों, वृद्धजनों और बेसहारा महिलाओं-बच्चों के लिए डीएम सविन बंसल की संवेदनशील पहल ईवी वाहन सेवाः पर्यावरण संरक्षण के साथ जरूरतमंदों को मिला सुरक्षा और सम्मान का सहारा बेसहारा एवं दिव्यांगजनों का जीवन आसान बनाना प्रशासन का दायित्व-डीएम देहरादून। जनपद देहरादून में दिव्यांगजनों, वृद्धजनों तथा बेसहारा महिलाओं और बच्चों की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील पहल की है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने शनिवार को जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) एवं केदारपुरम स्थित राजकीय नारी निकेतन के लिए अलग-अलग निःशुल्क ईवी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर सेवा का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर…
10 दिनों में करीब 5 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल देहरादून। ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में एक बार फिर इजाफा किया है। नई दरों के लागू होने के बाद वाहन चालकों को अब ईंधन के लिए पहले से अधिक खर्च करना पड़ेगा। शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई। पिछले दस दिनों के दौरान पेट्रोल और डीजल के दामों में कुल मिलाकर…
नई दिल्ली- दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 48 करोड़ रुपये मूल्य की हाइड्रोपोनिक गांजा (मारिजुआना) की खेप बरामद की है। इस मामले में बैंकॉक से आए दो थाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक हाल के समय में एयरपोर्ट पर हुई यह सबसे बड़ी ड्रग्स बरामदगी में से एक मानी जा रही है। कस्टम अधिकारियों के अनुसार, 22 मई को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2356 से बैंकॉक से पहुंचे दो यात्रियों पर पहले से निगरानी रखी जा रही थी। दोनों जैसे ही ग्रीन चैनल पार कर…
नई दिल्ली- सोशल मीडिया पर शुरू हुई व्यंग्यात्मक सियासत में अब एक नया मोड़ आ गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को चुनौती देने के लिए ऑगी जनता पार्टी (OJP) नाम की नई वर्चुअल पार्टी सामने आई है। दोनों डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर एक-दूसरे पर निशाना साधते हुए लगातार पोस्ट और अभियानों के जरिए चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। ऑगी जनता पार्टी ने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके और उनके कथित राजनीतिक संबंधों पर सवाल उठाए हैं। ओजेपी ने एक पुराने सोशल मीडिया पोस्ट को साझा करते हुए दावा किया कि सीजेपी पूरी तरह निष्पक्ष नहीं है। वहीं ओजेपी ने…
अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री कीर्ति सुरेश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रफ्तार’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के निर्माताओं ने इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। अब यह फिल्म दशहरा के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। रिलीज डेट की घोषणा के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ गई है। फिल्म की नई रिलीज डेट साझा करते हुए राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट उनकी टीम के लिए बेहद खास है और इसे दर्शकों तक पहुंचाने के लिए लंबे समय से मेहनत…
हांसी- हरियाणा के गांव कुंभा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। 80 वर्षीय बुजुर्ग बरखा राम की कथित तौर पर उनके ही पोते अंकित ने डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की बेटी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक घटना वीरवार रात करीब 10 बजे की है। गंभीर रूप से घायल बरखा राम को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया…
जालंधर – बहुचर्चित सनटेक सिटी जमीन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंडियन कोऑपरेटिव हाउस बिल्डिंग सोसायटी के सचिव और सनटेक सिटी परियोजना के मुख्य प्रवर्तक अजय सहगल को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने उन्हें धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत हिरासत में लिया है और अब विशेष अदालत से रिमांड लेकर पूछताछ की तैयारी कर रही है। जांच एजेंसी के अनुसार मामले में करोड़ों रुपये की हेराफेरी, निवेशकों से धोखाधड़ी और जमीन से जुड़े बड़े फर्जीवाड़े के प्रमाण मिले हैं। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि करीब 30.5 एकड़ जमीन से…
देहरादून। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने नेपाल सीमा पर मेलाघाट में जगबूढ़ा नदी के भू कटाव की रोकथाम के दृष्टिगत बाढ़ सुरक्षा कार्यों को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधीक्षण अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए कि जहाँ पर अति आवश्यक है, वहां पर शीघ्र बाढ़ सुरक्षा कार्य करा लिया जाए। उन्होंने कहा कि जहां भी बाढ़ सुरक्षा कार्य किए जाने हैं, वहां का स्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जाए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता व जनप्रतिनिधियों से भी वार्ता की। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने लोहियाहेड कैम्प कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर…
उत्तरकाशी पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, पोलिंग बूथ हर्षिल का करेंगे निरीक्षण
उत्तरकाशी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार सीमांत जनपद उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे, उनके वहां पहुंचने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने उनका स्वागत किया। दौरे के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत-चीन सीमा से सटे सीमांत क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। इसी क्रम में वह हर्षिल स्थित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं, मतदान व्यवस्था और पुनरीक्षण कार्यों की स्थिति का आकलन करेंगे। इस निरीक्षण का उद्देश्य दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों में निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना है।
