Author: admin
गोहाना- हरियाणा के गोहाना में रविवार देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां नई सब्जी मंडी क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की नींव से कट्टे में बंद एक महिला का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान प्रियंका उर्फ सीमा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गांव घड़वाल की रहने वाली थी और फिलहाल गोहाना में रह रही थी। महिला का शव नई सब्जी मंडी के पीछे एक निर्माणाधीन प्लॉट की नींव में मिला। सूचना मिलने…
लुधियाना- पंजाब के लुधियाना में सोमवार को एक धमकी भरे ईमेल ने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा दिया। नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजे गए ईमेल में मेयर हाउस, मेयर कार्यालय और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के लुधियाना स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, सुरक्षा एजेंसियां और साइबर सेल तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं। जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह नगर निगम कमिश्नर समेत कई सरकारी ईमेल आईडी पर यह धमकी भरा संदेश भेजा गया। ईमेल के विषय में “बंब ब्लास्ट मेयर ऑफिस लुधियाना” लिखा गया था। संदेश में दोपहर…
सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का उल्लंघन पाए जाने पर भूमि को राज्य सरकार में निहित किया जाए उम्मीद पोर्टल पर दर्ज वक्फ संपत्तियों के ब्योरे की भी नियमित जांच हो देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को निजी आवास, खटीमा से समस्त जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जिला अधिकारियों को सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा ग्राम सभाओं में स्थित सरकारी भूमि की भी जांच की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में भू…
एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत जाखन क्षेत्र में शराब के नशे में यातायात बाधित करने वाले एक कार चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार 24 मई को ट्रैफिक कंट्रोल रूम से जाखन चौकी को सूचना मिली कि जोहड़ी तिराहे पर एक व्यक्ति कार खड़ी कर यातायात प्रभावित कर रहा है…
बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। आरोप है कि एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके दो साथियों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। घटना का खुलासा करीब एक सप्ताह बाद हुआ, जब पुलिस ने शक के आधार पर महिला से पूछताछ की। कड़ी पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार, झारखंड निवासी पूनम लोंमगा (35) 18 मई को अपने पति विनोद लोंमगा (40) को किसी परिचित से पैसे दिलाने का बहाना बनाकर बिलासपुर लाई थी। आरोप है कि पहले से रची गई साजिश के…
गंगा दशहरा पर हरकी पैड़ी में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने मां गंगा में लगाई डुबकी
गंगोत्री धाम में गूंजे वैदिक मंत्र, गंगा दशहरा पर भक्तिमय हुआ माहौल गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सोमवार को धर्मनगरी हरिद्वार से लेकर गंगोत्री धाम तक श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। हरकी पैड़ी पर तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई, जहां हजारों लोगों ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर सुख-समृद्धि और पापों से मुक्ति की कामना की। वहीं गंगोत्री धाम में भी वैदिक मंत्रोच्चारण, शंखनाद और जय गंगे के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। गंगा अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है पर्व धार्मिक…
नई दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में हुई करोड़ों की चोरी की वारदात का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। मामले में पुलिस ने संवारा गुर्जर उर्फ सुनील (28) नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो पेशे से माली बताया जा रहा है। आरोप है कि उसने पहले इलाके और मकान की रेकी की और फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, 20 मई को ग्रेटर कैलाश स्थित एक घर में चोरी की ऑनलाइन शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता परिवार ने बताया कि वे एक दिन के लिए घर…
नई दिल्ली – राजधानी दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पुलिस ने एक मासूम बच्ची का शव बरामद किया, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने बच्ची के पिता दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर अपनी ही बेटी की हत्या करने का आरोप है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से एक बेटी का पिता था और दूसरी बेटी के जन्म से वह कथित तौर पर नाराज चल रहा था। इसी बात को लेकर उसने मासूम को मौत के घाट…
ईंधन महंगा होने से बढ़ी आम जनता की चिंता नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर वृद्धि दर्ज की गई है। तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी करते हुए दोनों ईंधनों के दाम बढ़ा दिए हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते वाहन चालकों और आम उपभोक्ताओं की चिंताएं बढ़ गई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ईंधन की कीमतों में लगातार इजाफा आने वाले समय में महंगाई को भी प्रभावित कर सकता है। अंतरराष्ट्रीय कारणों से बढ़ रहा दबाव जानकारों के अनुसार वैश्विक…
देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) आज से एक बार फिर पर्यटकों और आगंतुकों के लिए खोल दिया गया है। संस्थान को करीब चार महीने पहले सुरक्षा कारणों के चलते बंद कर दिया गया था। अब प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद इसे दोबारा आम लोगों के लिए खोलने का निर्णय लिया गया है। एफआरआई प्रशासन ने इस बार प्रवेश के साथ-साथ संग्रहालय और पार्किंग शुल्क में भी बढ़ोतरी की है। नई दरें आज से लागू कर दी गई हैं। संस्थान की प्रभारी निदेशक ऋचा मिश्रा ने बताया कि बढ़ती व्यवस्थाओं और सुरक्षा प्रबंधन को ध्यान में रखते…
