Author: admin

दिल्ली -धर्मपुरा इलाके में मामूली मजदूरी विवाद खूनी हमले में बदल गया। आरोप है कि 800 रुपये मेहनताना नहीं मिलने से नाराज दो नाबालिगों ने एक फै्ट्री मालिक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, 21 मई को सूचना मिली थी कि धर्मपुरा क्षेत्र में एक फैक्ट्री मालिक पर चाकू से हमला किया गया है। घायल 35 वर्षीय व्यक्ति को तुरंत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उस पर दो नाबालिगों ने हमला किया,…

Read More

बीरोंखाल विकासखण्ड मुख्यालय पर आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर 30 दिव्यांगों को मिले विकलांग प्रमाण पत्र पौड़ी। बीरोंखाल विकासखण्ड मुख्यालय पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में जन समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु बहुउद्देशीय शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बहुउद्देशीय शिविर में 30 दिव्यांगो को विकलांग प्रमाण पत्र वितरित करने के साथ-साथ 165 मरीजों की जाँच और 35 की रक्त जाँच की गई। चौबट्टाखाल विधानसभा के अन्तर्गत बीरोंखाल विकासखण्ड मुख्यालय पर सोमवार को प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में पर जन समस्याओं…

Read More

हल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एमबी पीजी कॉलेज, हल्द्वानी में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वामी विवेकानंद प्रेरणा पार्क का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का देवभूमि उत्तराखंड से अत्यंत गहरा और अटूट संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद शांति, ज्ञान और आत्मसाक्षात्कार की खोज में कई बार अल्मोड़ा, चंपावत स्थित मायावती आश्रम एवं कुमाऊं के विभिन्न क्षेत्रों में आए थे। उन्होंने कहा कि हिमालय की वादियों की दिव्य ऊर्जा व्यक्ति के भीतर सोए हुए गौरव को जागृत करती…

Read More

 नई टिहरी। टिहरी जिले के चंबा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। धनच्यूला की पहाड़ियों में मिला यह शव 32 वर्षीय रजनी नेगी का बताया जा रहा है, जो ग्राम घेना की निवासी थीं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। परिजनों के अनुसार रजनी काफी समय से पारिवारिक तनाव का सामना कर रही थी और पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। मायके पक्ष का कहना है कि रजनी ने पहले ही अपने भाई को ससुराल न लौटने की बात…

Read More

खटीमा- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दौरान विकासखंड कार्यालय परिसर में शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और जनसुविधाओं को नई दिशा देने वाली विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने लगभग 89 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुई परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 55 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक “दीदी की लाइब्रेरी”, 7.50 लाख रुपये की लागत से नवीनीकृत,आधुनिकीकृत व्यायामशाला भवन तथा 26.50 की लागत से विकासखंड…

Read More

दिल्ली – दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की सेंट्रल रेंज टीम ने झारखंड के साहिबगंज जिले में दर्ज अपहरण और हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी हत्या के बाद फरार होकर राजधानी में छिपा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, साहिबगंज के बोरियो थाना क्षेत्र में 21 मई 2026 को चंपई मरांडी के लापता होने का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान करीब 10 दिन बाद उसका शव जंगल से बरामद हुआ, जिसके बाद मामले में हत्या की धाराएं जोड़ दी गईं। जांच में सामने आया कि मृतक…

Read More

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज से पहले लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के टीजर के बाद अब इसका नया गीत ‘घिस घिस घिस’ दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। खास बात यह है कि इस गाने में अक्षय कुमार पहली बार भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। रिलीज होते ही यह गीत सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। भोजपुरी रंग में रंगा नया गीत फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के नए गाने ‘घिस घिस घिस’ में अक्षय कुमार और…

Read More

ग्रेटर नोएडा –  नॉलेज पार्क क्षेत्र में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब इंडिया एक्सपो मार्ट के सामने स्थित एक पार्क में युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, कंट्रोल रूम को पार्क में एक व्यक्ति के फांसी लगाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया, जिन्होंने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान मृतक की पहचान…

Read More

राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नियुक्ति पाने वाले फार्मासिस्टों का सम्मान ऋषिकेश। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेजों में फार्मासिस्टों के रिक्त पदों पर हुई नियुक्तियों के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नियुक्ति प्राप्त फार्मासिस्टों और डिप्लोमा फार्मासिस्ट बेरोजगार संघ ने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य उपकेंद्रों में समाप्त किए गए फार्मासिस्ट पदों को पुनर्जीवित करने की मांग प्रमुखता से उठाई। प्रदेश अध्यक्ष सुधा कुकरेती ने कहा कि प्रदेश में फार्मासिस्ट स्वास्थ्य विभाग का महत्वपूर्ण संवर्ग है। चारधाम यात्रा,…

Read More

नई दिल्ली- घरेलू शेयर बाजार ने सप्ताह के पहले कारोबारी दिन जोरदार बढ़त के साथ शुरुआत की। BSE Sensex और Nifty 50 दोनों ही शुरुआती कारोबार में हरे निशान पर नजर आए। सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंकों की छलांग लगाकर 76,200 के पार पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी करीब 24,000 के स्तर के करीब पहुंच गया। बाजार में तेजी की मुख्य वजह बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में खरीदारी रही, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ। इसके साथ ही रुपया भी डॉलर के मुकाबले मजबूत होकर करीब 95.35 पर पहुंच गया, जो विदेशी निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत माना…

Read More