Author: admin

सामंथा रुथ प्रभु एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार अंदाज में वापसी करने जा रही हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। ट्रेलर में सामंथा का एक ऐसा रूप देखने को मिला है, जो भावनाओं, रहस्य और जबरदस्त एक्शन का अनोखा मिश्रण पेश करता है। फैंस उनके इस नए अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ट्रेलर में दिखा भावनाओं और एक्शन का संगम रिलीज हुए ट्रेलर में सामंथा एक साधारण और पारिवारिक बहू की भूमिका निभाती नजर आती हैं, जो अपने नए परिवार…

Read More

पानीपत- हरियाणा के पानीपत जिले के मतलौडा थाना क्षेत्र के वैसर गांव में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सतीश के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, सतीश सोमवार रात करीब 12 बजे गांव निवासी विकास के घर गया था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद इतना…

Read More

देवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान   देहरादून। उत्तराखंड ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि हौसले बुलंद हों तो कोई शिखर ऊंचा नहीं। देहरादून निवासी मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) की 16 सदस्यीय टीम ने 23 मई 2026 को प्रातः 3:26 बजे नेपाल समय पर माउंट एवरेस्ट 8,848.86 मीटर पर सफल आरोहण कर इतिहास रच दिया। काठमांडू से मात्र 20 दिनों में शिखर तक पहुंचना एवरेस्ट अभियानों में एक दुर्लभ रिकॉर्ड है। इस अभियान का नेतृत्व इंद्रापुर, देहरादून निवासी मेजर अखिलेश भट्ट ने किया, जो मूलतः घनसाली, टिहरी गढ़वाल के रहने वाले हैं और…

Read More

नोएडा – फेज-1 थाना क्षेत्र स्थित हरौला पुलिस चौकी इलाके में परिवार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी हरिनाम सिंह को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चाकू, देसी पिस्तौल और चोरी का स्कूटर बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को इलाज और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है, जबकि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस के अनुसार, 23 और 24 तारीख की दरमियानी रात सुरेश शर्मा अपने परिवार के साथ घर की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी…

Read More

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अपने अभियान को और तेज करते हुए ऋषिकेश, देहरादून और विकासनगर क्षेत्र में कई स्थानों पर ध्वस्तीकरण एवं सीलिंग की बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण कार्यों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कदम उठाए। इस कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया। ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर एमडीडीए की टीम ने सबसे पहले ऋषिकेश क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए लक्कड़घाट रोड स्थित साक्षी महाराज ब्लॉक-सी में निशांत मलिक द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण…

Read More

 नई दिल्ली- दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके के पीरागढ़ी गांव में 60 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड की निर्मम हत्या के मामले का दिल्ली पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने दो नाबालिगों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हत्या के बाद घटना को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की थी। जानकारी के अनुसार, पीरागढ़ी टेंपो स्टैंड पर चौकीदारी करने वाले दिव्यांग बुजुर्ग विजेंद्र की रविवार तड़के SUV से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की…

Read More

“कुमाऊँ में मीडिया सशक्तिकरण की ऐतिहासिक शुरुआत” 6.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेन्टर का शिलान्यास हल्द्वानी – हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 6.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेन्टर का शिलान्यास उत्तराखण्ड की पत्रकारिता के लिए एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। यह केवल एक भवन नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूती देने वाला आधुनिक मंच होगा। इस मीडिया सेन्टर में आधुनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल, डिजिटल स्टूडियो, हाई-स्पीड इंटरनेट, समृद्ध लाइब्रेरी, कैंटीन और दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले पत्रकारों के लिए गेस्ट रूम जैसी…

Read More

Kotdwar में ‘मोहम्मद दीपक’ के नाम से चर्चित जिम संचालक दीपक कुमार ने दावा किया है कि पिछले कुछ महीनों से उनका व्यवसाय लगातार आर्थिक संकट से गुजर रहा है। उनका कहना है कि मुस्लिम दुकानदार के समर्थन में आवाज उठाने के बाद हालात और बिगड़ गए हैं, जिसके चलते अब उन्हें शहर छोड़ने तक पर विचार करना पड़ रहा है। 42 वर्षीय दीपक कुमार ‘हल्क’ जिम का संचालन करते हैं। उन्होंने बताया कि चार महीने से किराया जमा न कर पाने के कारण मकान मालिक ने जिम खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया है। दीपक का कहना है कि…

Read More

यमकेश्वर। पिछले पॉच विधानसभा चुनावों में बीजेपी यमकेश्वर में अजेय रही है, और इन पॉचों बार महिला विधायक चुनकर विधानसभा पहॅुची है, जिसमें तीन बार श्रीमती बिजया बड़थ्वाल, जो कि कैबिनेट मंत्री भी रह चुकी हैं। उसके बाद श्रीमती ऋतु खण्डूरी भूषण चुनी गयी जो कि वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष हैं, और वर्तमान विधायक रेनू बिष्ट हैं। भाजपा की सबसे बड़ी मुफीद सीटों में एक सीट यमकेश्वर विधानसभा सीट है। उत्तराखण्ड में 2027 में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में सभी संभावित उम्मीदवार और दावेदार अपनी-अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते नजर आ रहे हैं, ऐसे में सभी दावेदार जनता के द्वार…

Read More

जनसेवा और सुशासन के संकल्प के साथ जिलाधिकारी ने बताई प्राथमिकताएं देहरादून। देहरादून जनपद में नए जिलाधिकारी के रूप में डॉ. आशीष चौहान ने कार्यभार संभाल लिया है, जबकि पूर्व जिलाधिकारी सविन बंसल का स्थानांतरण सचिवालय में किया गया है। सरकार द्वारा जारी तबादला सूची के बाद जहां सविन बंसल को अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने भावुक विदाई दी, वहीं अब जनपद की कमान ऐसे प्रशासनिक अधिकारी के हाथों में आई है, जिनकी पहचान भी जनकेंद्रित, संवेदनशील और नवाचार आधारित कार्यशैली के रूप में रही है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सितंबर 2024 से देहरादून में अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासन…

Read More