Author: admin

वीडियो बनाकर ब्लैकमेल की कोशिश गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शादी की तैयारियों में जुटे एक परिवार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब घर में अकेली युवती के साथ कथित तौर पर दो युवकों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि घटना के दौरान आरोपियों ने वीडियो भी बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर युवती को डराने की कोशिश की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घर में…

Read More

ग्रेटर नोएडा –  तुगलपुर गांव में किन्नर मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ मोना उर्फ मानव (26) निवासी अलीगढ़ के रूप में हुई है, जो फिलहाल तुगलपुर गांव में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी और मृतक मनोरंजन शर्मा पिछले कई वर्षों से एक साथ किराये के मकान में रह रहे थे। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक के अन्य लोगों से…

Read More

नई दिल्ली- पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में देर शाम गोलीबारी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसमें 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजा मेवती उर्फ अक्की उर्फ आकिब के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस के अनुसार, गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तब तक घायल युवक को पीसीआर वैन की मदद से जेपीसी अस्पताल ले जाया जा चुका था। अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू…

Read More

देहरादून- मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत विकास कार्यों के खिलाफ अपने अभियान को और तेज करते हुए मंगलवार को अजबपुर कला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने सरस्वती विहार, अजबपुर कला में लगभग आठ बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से किए गए विकास कार्यों को हटाया गया तथा आमजन को जागरूक करने के लिए स्थल पर सूचना पट्ट भी लगाया गया। एमडीडीए के अनुसार प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों और अवैध प्लॉटिंग पर लगातार निगरानी…

Read More

चमोली जिले के आदिबदरी तहसील क्षेत्र के बूंगा गांव में जंगल की आग ने मंगलवार को भयावह रूप ले लिया। बदाढ़गाड जंगल में मंगलवार दोपहर से लगी आग देर शाम तक तेजी से फैलती रही। तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में आकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीण पुष्कर लाल के अनुसार, मंगलवार शाम करीब सात बजे बूंगा गांव निवासी मदन लाल की पत्नी 50 वर्षीय सुरेशी देवी गांव से लगभग 200 मीटर दूर स्थित अपनी गौशाला की ओर जा रही थीं। इसी दौरान जंगल में लगी आग तेजी से…

Read More

नई दिल्ली। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली स्थित पूसा परिसर में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रचित पुस्तक “अपनापन- नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” के विमोचन समारोह में सहभाग किया। इस अवसर पर पुस्तक का विमोचन पूर्व उपराष्ट्रपति एम0 वेंकैया नायडू एवं पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी भाग लिया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता एवं संवेदनशीलता से जुड़े अनेक प्रेरणादायक…

Read More

बागपत – पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए फर्जी लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवती सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी विज्ञापन चलाकर लोगों को कम समय में आसान लोन देने का लालच देता था। मामले का खुलासा पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार चौहान ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी मोबाइल नंबर और आकर्षक विज्ञापन डालते थे। जब कोई व्यक्ति संपर्क करता था…

Read More

जनहित से जुड़े कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता और जवाबदेही पर दिया विशेष जोर विकास योजनाओं, कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, आपदा प्रबंधन और विभागीय समन्वय को लेकर हुई विस्तृत समीक्षा पौड़ी। आयुक्त गढ़वाल मंडल की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार, पौड़ी में प्रशासनिक समन्वय एवं विभागीय कार्यों के प्रभावी संचालन को लेकर विचार-विमर्श एवं परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल एवं जनपद स्तर के अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली, विकास योजनाओं की प्रगति, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा विभागीय समन्वय व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, अपर आयुक्त…

Read More

परिवार को बंधक बनाकर की लाखों की लूट सहरसा। बिहार के सहरसा जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। मंगलवार तड़के सदर थाना क्षेत्र में बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक ई-रिक्शा को रोककर उसमें सवार यात्रियों से लाखों रुपये के सोने के आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हैदराबाद जाने के लिए स्टेशन जा रहा था परिवार जानकारी के अनुसार, बनगांव थाना क्षेत्र निवासी सूरज कुमार अपनी बहन सरिता देवी, बहनोई दिलीप मिश्रा और भांजे कृष्ण…

Read More

 भोपाल- भोपाल पुलिस ने देशभर में चोरी, लूट और डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देने वाली कुख्यात ईरानी गैंग के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। निशातपुरा थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी हबीब हसमत अली को देर रात घेराबंदी कर दबोच लिया। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, हबीब फरवरी में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहा था। उसके खिलाफ वारंट भी जारी किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी इलाके में घूम रहा है,…

Read More