Author: admin

पटियाला- पंजाब के पटियाला शहर में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब रेलवे कॉलोनी इलाके में डीसीडब्ल्यू पुल के पास कूड़े के ढेर में पड़े एक नीले ड्रम से युवती का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान 20 वर्षीय नेहा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर की रहने वाली थी और फिलहाल परिवार के साथ पटियाला में रह रही थी। पुलिस के अनुसार नेहा सोमवार से लापता थी, जिसके बाद परिवार ने उसकी गुमशुदगी की सूचना थाने में दी थी। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने कूड़े के ढेर में पड़े एक…

Read More

नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा “नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार जारी रहेगी सख्त कार्रवाई”- बंशीधर तिवारी देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और नियमों के विपरीत किए जा रहे विकास कार्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सुभाष नगर क्षेत्र में एक निर्माण कार्य को सील कर दिया। प्राधिकरण की यह कार्रवाई अवैध निर्माण, अनधिकृत कॉलोनियों और बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माण कार्यों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। प्राधिकरण के अनुसार सविता गहलोत, पंत मार्ग, सुभाष नगर, देहरादून द्वारा स्वीकृत मानचित्र संख्या आर-3735/24-25 से भिन्न तरीके से निर्माण…

Read More

दिल्ली- दिल्ली के रोहिणी जिले के कंझावला इलाके में बुधवार को चोरी के शक में एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सावदा कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय करण के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां युवक के हाथ-पैर बंधे हुए मिले। उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम और एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए…

Read More

अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा के द्वाराहाट में इस वर्ष से केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हो जाएगी। इसके लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन के अपर आयुक्त दीपेश गहलोत द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार द्वारा केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए भूमि का हस्तांतरण केंद्रीय विद्यालय संगठन के पक्ष में किए जाने के साथ ही विद्यालय संचालन के लिए उपयुक्त अस्थाई भवन उपलब्ध होने के उपरांत इसकी स्वीकृति प्रदान की गई है। द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय का संचालन शैक्षिक सत्र 2026-27 से किया जाएगा। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय…

Read More

हरिद्वार जिले के पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आसफनगर में बुधवार तड़के जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवती को हिरासत में लिया। युवती पर पाकिस्तान के जरिए करोड़ों रुपये के संदिग्ध नकदी ट्रांजेक्शन में शामिल होने का आरोप है। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के लखनपुर क्षेत्र में कुछ दिन पहले पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई अहम खुलासे किए, जिनमें हरिद्वार जिले के आसफनगर गांव निवासी…

Read More

सम्पूर्ण नगर क्षेत्र को 05 जोन, 11 सेक्टर तथा 35 सब सेक्टरों में किया विभाजित सवेंदनशील/मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल को किया तैनात देहरादून।  ईद-उल-जुहा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। 28 मई को होने वाले पर्व के मद्देनजर पूरे नगर क्षेत्र को 5 जोन, 11 सेक्टर और 35 सब-सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में पुलिस उपाधीक्षक, सेक्टर में निरीक्षक एवं थाना प्रभारी तथा सब-सेक्टर में उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार संवेदनशील…

Read More

लखनऊ – पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित कल्ली पश्चिम इलाके में बुधवार दोपहर रियल एस्टेट कारोबारी संदीप कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल संदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जौनपुर निवासी संदीप कुमार वर्तमान में वृंदावन कालिंदी पार्क के पास किराये के मकान में रहकर रियल एस्टेट का कारोबार करते थे। कल्ली पश्चिम इलाके में उनका प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्यालय भी था। बताया जा रहा है…

Read More

कानपुर – कानपुर में ऑनलाइन ठगी करने वाले एक बड़े साइबर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। साइबर क्राइम, स्वाट और पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह का सरगना अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस इस नेटवर्क के तार कंबोडिया और मलेशिया में सक्रिय साइबर ठगों से जुड़ने की आशंका जता रही है। डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में काकादेव हितकारी नगर निवासी बीफार्मा का छात्र साहिल यादव, बीए छात्र प्रशांत गुप्ता, आकाश सरोज और कौशांबी निवासी मोहम्मद मेराज उर्फ कैफ शामिल हैं। मोहम्मद मेराज…

Read More

देहरादून/नई दिल्ली। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा राज्य के लिए घेरबाड़ हेतु घोषित 90 करोड़ रुपये की धनराशि के क्रम में प्रथम किश्त के रूप में 25 करोड़ रुपये शीघ्र राज्य को उपलब्ध कराने का आग्रह भी किया। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने राज्य में आगामी खरीफ सत्र के दृष्टिगत जून माह में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कृषक गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल…

Read More

गौरीकुंड। रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड क्षेत्र में नदी में एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार थाना गौरीकुंड पुलिस को सूचना मिली थी कि घोड़ा पड़ाव के नीचे नदी में एक शव दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में संयुक्त रेस्क्यू टीम ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच…

Read More