Author: admin
एसडीजी इंडिया इंडेक्स में उत्तराखंड ने हासिल किया पहला स्थान अल्मोड़ा में आयोजित एसडीजी अचीवर्स अवार्ड समारोह में 32 संस्थाएं सम्मानित अल्मोड़ा। राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह अल्मोड़ा के उदय शंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस वर्ष के लिए 32 संगठनों, व्यक्तियों, समूहों को उनके द्वारा किए गए नवाचारी एवं सतत पहलों के लिए सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त जिला स्तरीय एसडीजी की वार्षिक रैंकिंग में 6 जनपदों को शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत विजेताओं को बधाई…
बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गए युवक, चलती ट्रेन के बाथरूम में किशोरी से दुष्कर्म; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पानीपत: हरियाणा के पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत एक कॉलोनी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक किशोरी को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने और चलती ट्रेन के शौचालय में उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। क्या है पूरा मामला? पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 24 मई को उसका पड़ोसी साहिल उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। रास्ते में उनका एक और दोस्त भी उनके साथ शामिल हो गया।…
पीएम पोषण योजना के तहत अधिक स्कूलों में होगा सोशल ऑडिट देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) के सम्बन्ध में राज्य स्तरीय क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। मुख्य सचिव ने पीएम पोषण की विस्तार से जानकारी ली। मुख्य सचिव ने पीएम पोषण योजना के तहत अधिक से अधिक स्कूलों का सोशल ऑडिट कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सोशल ऑडिट पायी गयी कमियों के विषय में सम्बन्धित जनपदों को सूचित करते हुए अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए। जाता है। मुख्य सचिव…
पटियाला- पंजाब के पटियाला में रेलवे कॉलोनी इलाके से एक नीले रंग के ड्रम में युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, डीसीडब्ल्यू पुल के पास कूड़े के ढेर में एक संदिग्ध ड्रम पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही थाना अर्बन एस्टेट पुलिस मौके पर पहुंची। जब ड्रम को खोलकर देखा गया तो उसमें एक युवती का शव मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।…
बच्चे के शव पर चोट के निशान, घटनास्थल से खून से सना पत्थर बरामद कोटा। राजस्थान के कोटा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में झाड़ियों के बीच 10 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत बेहद खराब होने के कारण स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। खेलते-खेलते लापता हुआ था बच्चा…
आठ लोगों पर केस दर्ज रोहतास। बिहार के रोहतास जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां नौहट्टा थाना क्षेत्र में एक महिला की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव और मातम का माहौल है। मृतका की पहचान 30 वर्षीय सविता देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। खेत में हुआ विवाद, महिला पर जानलेवा हमला जानकारी के मुताबिक सविता देवी बुधवार सुबह अपने एक साल के बच्चे को साथ लेकर खेत में भिंडी तोड़ने गई…
मुख्यमंत्री धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर सुनीं उनकी समस्याएं
अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता की समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, गोविंद टम्टा,…
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इस बार चर्चा की वजह फिल्म का नया गाना ‘चुनरी चुनरी’ है, जिसे 90 के दशक के सुपरहिट ट्रैक का रीक्रिएटेड वर्जन बताया जा रहा है। गाने में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की झलक देखने को मिली है, लेकिन रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। दरअसल, सलमान खान और सुष्मिता सेन पर फिल्माया गया ओरिजिनल ‘चुनरी चुनरी’ आज भी फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय माना…
ऋषिकेश में ‘ओम् ब्रह्म शान्ति सेवा संस्थान’ द्वारा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं बाल वस्त्र वितरण समारोह का आयोजन वरिष्ठ नागरिकों की सेवा का जज्बा अनुकरणीय, समाज को दिशा देने का काम कर रहा ओम् ब्रह्म शान्ति सेवा संस्थान: कुसुम कंडवाल ऋषिकेश- मीरा नगर स्थित माहेश्वरी गार्डन में ‘ओम् ब्रह्म शान्ति सेवा संस्थान, लखनऊ’ के तत्वाधान में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, आंगनबाड़ी शिशु वस्त्र वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस पुनीत और सेवाभावी कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बतौर कार्यक्रम अध्यक्ष प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाते हुए…
प्रदेश में स्थित सरकारी खेल सुविधाओं के लिए देनी होगी न्यूनतम फीस शासनादेश को मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने जारी किया फीस का विस्तृत विवरण देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राष्ट्रीय खेल 2025 के लिए तैयार की गई विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं को अब खिलाड़ियों और आम खेल प्रेमियों के लिए “पे एंड प्ले” व्यवस्था के तहत खोलने का फैसला किया है। खेल विभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार प्रदेश के विभिन्न स्टेडियमों, खेल मैदानों और आधुनिक उपकरणों का उपयोग अब निर्धारित शुल्क देकर नियमित अभ्यास और प्रशिक्षण के लिए किया जा सकेगा। इस व्यवस्था से जहां खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर…
