Author: admin

सिमडेगा। महाराष्ट्र और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय अफीम तस्करी के बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है। नागपुर ग्रामीण पुलिस की नारकोटिक्स विरोधी टीम और सिमडेगा पुलिस ने मिलकर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अफीम, नकदी और तस्करी में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, पूरे मामले की शुरुआत 20 मई को हुई, जब नागपुर ग्रामीण पुलिस नियमित पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ट्रक चालक को पकड़कर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से करीब 237 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में चालक ने खुलासा किया कि उसने यह मादक…

Read More

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में सिंचाई एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए मंत्री ने अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत मसूरी विधानसभा…

Read More

विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर कैबिनेट मंत्री ने किया बालिकाओं को जागरूक किशोरी और महिलाओं को स्वच्छता किट वितरित की देहरादून। विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर राज्य की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किशोरी और महिलाओं के जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। इस मौके पर महिलाओं और किशोरियों को स्वच्छता किट वितरित की गई। सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भारतीय परंपरा में इस जैविक प्रक्रिया को प्राकृतिक वैज्ञानिक और नारी की सृजन क्षमता का आधार माना गया है। उन्होंने कहा…

Read More

दिल्ली। दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर के अंदर दो बुजुर्ग महिलाओं के शव बरामद हुए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस के अनुसार सुबह करीब 10:30 बजे मकान संख्या R-852 से तेज दुर्गंध आने की सूचना मिली थी। घर में सफाई करने वाली घरेलू सहायिका ने पुलिस को बताया कि मकान के सभी दरवाजे बंद थे और अंदर से बदबू आ रही थी। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच के…

Read More

नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही जारी देहरादून। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के लिए दून पुलिस लगातार मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सेलाकुई पुलिस ने एक युवक को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 28 मई 2026 को थाना सेलाकुई की पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने…

Read More

अनन्या पांडे और लक्ष्य की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। 22 मई को रिलीज हुई इस फिल्म को शुरुआती दिनों में दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। वीकेंड पर फिल्म की कमाई में थोड़ी तेजी जरूर देखने को मिली, लेकिन सप्ताह के दिनों में इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई। ऐसे में फिल्म के लिए आगे का सफर चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है। फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। रिलीज के पहले दिन ‘चांद मेरा दिल’ ने तीन करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे दिन फिल्म…

Read More

मसूरी झील से पानी भरकर मसूरी की ओर जा रहा था टैंकर मसूरी। मसूरी-देहरादून मार्ग पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पानी के टैंकर चालक की मौत हो गई। यह हादसा गज्जी बैंड से कुछ नीचे उस समय हुआ, जब मसूरी झील से पानी भरकर मसूरी की ओर जा रहा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। घटना की सूचना सुबह लगभग 5:53 बजे डायल 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी पुलिस टीम आपदा राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय…

Read More

दतिया- मध्य प्रदेश के दतिया जिले में महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने महिला के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। घटना पंडोखर थाना क्षेत्र की है, जहां कुछ दिन पहले नदी में एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी मृदुला उर्फ अंजली के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बंटी दोहरे गुजरात के सूरत में एक फैक्ट्री में काम करता था। वहीं उसकी मुलाकात महिला से हुई…

Read More

उज्जैन- मध्य प्रदेश के उज्जैन में पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को डीजीपी का रिश्तेदार बताकर कई लोगों को झांसे में लिया और उनसे बड़ी रकम वसूल ली। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ितों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी कि झारखेड़ी निवासी बालूसिंह वाड़िया ने पुलिस में भर्ती करवाने का भरोसा दिलाकर उनसे पैसे लिए थे। आरोपी खुद को पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना का करीबी रिश्तेदार बताता था और दावा करता था…

Read More

अंधेरे में चलाया सफल रेस्क्यू अभियान  टिहरी गढ़वाल। महादेव चट्टी क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF उत्तराखंड पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल चालक का सफल रेस्क्यू किया। जानकारी के अनुसार SDRF पोस्ट ब्यासी को पुलिस चौकी बचेलीखाल, थाना देवप्रयाग से सूचना मिली कि महादेव चट्टी से आगे डंपिंग जोन के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही उप निरीक्षक सावर सिंह नेगी के नेतृत्व में SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ…

Read More