Author: admin
कूड़े के ढेर में मिले शव का सनसनीखेज खुलासा, पत्नी ने साढू के साथ मिलकर की थी पति की हत्या
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के डबुआ थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव को कूड़े के ढेर में फेंकने के मामले का क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने पूरी तरह खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ गुड्डू सहित शव को ठिकाने लगाने में मदद करने वाले दो अन्य सह-आरोपियों प्रेमचंद और अजेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हाथरस का रहने वाला है और वर्तमान में डबुआ के उत्तम नगर में रह रहा था। साली और साढू ने रची थी हत्या की साजिश पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया…
मुख्यमंत्री धामी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और नेता रहे मौजूद देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष, प्रदेश प्रभारी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और नेता मौजूद रहे।
लखनऊ। राजधानी के सरोजनीनगर (बिजनौर थाना) क्षेत्र के नटकुर गांव में बेजुबान जानवर के साथ क्रूरता का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने अपने घर के बाहर बैठे कुत्ते पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी जान ले ली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया है। मोर की मौत का बदला लेने के लिए की हत्या पुलिस के मुताबिक, नटकुर गांव के रहने वाले रमन गौतम को मंगलवार को अपने खेत में एक मोर का बच्चा…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है। मुख्यमंत्री धामी ने दोनों नेताओं के नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी को उनके मार्गदर्शन से निरंतर मजबूती मिल रही है। इस अवसर पर संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।
मेरठ सनसनी: 3 दिन से लापता महिला का श्मशान में मिला शव, गला दबाकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के पूठा गांव स्थित श्मशान घाट में गुरुवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान लक्खीपुरा निवासी मुस्कान के रूप में हुई है, जो पिछले तीन दिनों से लापता थी। प्राथमिक जांच के अनुसार, महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स के आधार पर मामले की सघन जांच कर रही है। परिजनों और संदिग्धों से पूछताछ जारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने…
आईपीएल 2026- क्वालिफायर-2 मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स होंगी आमने-सामने
मुल्लांपुर में होगा बड़ा मुकाबला नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। मुल्लांपुर के महाराजा यदविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले पर सभी क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिकी हैं, क्योंकि जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचकर 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से भिड़ेगी। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा बन गया है। गुजरात टाइटंस को पहले क्वालिफायर में आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स…
नई दिल्ली: दिल्ली की एक विशेष अदालत ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बेहद कड़ा और संवेदनशील फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अपने पड़ोसी 14 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ डिजिटल कुकर्म और यौन उत्पीड़न करने वाले एक व्यक्ति को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (ASJ) वैभव मेहता ने अपराध की क्रूरता को ध्यान में रखते हुए दोषी पर 8 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि जुर्माने की यह पूरी राशि पीड़ित बच्चे को उसके पुनर्वास और मुआवजे के तौर पर दी जाएगी। फैसला सुनाते…
ऋषिकेश। भद्रकाली तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक और एक महिला की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक अचानक संतुलन खो बैठा और करीब 20 मीटर गहरी ढलान में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक के साथ सड़क किनारे लगे दो भारी कंक्रीट डिवाइडर भी टूटकर नीचे जा गिरे। डिवाइडर पास की झोपड़ी पर जा गिरे, जहां रह रही महिला उसकी चपेट में आ…
नई दिल्ली- घरेलू शेयर बाजार ने शुक्रवार को मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। गुरुवार को बकरीद के कारण बंद रहे बाजार में आज निवेशकों ने खरीदारी का रुख अपनाया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में बाजार ने बुधवार की गिरावट से उबरते हुए सकारात्मक संकेत दिए। कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स में 350 अंकों से अधिक की तेजी देखने को मिली और यह 76 हजार के पार पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी 24 हजार के करीब कारोबार करता नजर आया। हालांकि कुछ समय बाद बाजार में हल्की बिकवाली हावी हुई, जिससे बढ़त…
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश कोर कमेटी सदस्यों को दो दो दिन विधानसभाओं में प्रवास के दिए निर्देश देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने तीन दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड आये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विस चुनाव को देखते हुए बूथ प्रबंधन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया और जरूरी टिप्स दिये। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि लोक सभा और विस चुनावों मे ऐसे बूथ जहाँ पर पार्टी उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा उसे लेकर एक टीम गठित की जायेगी। उन्होंने कहा कि कोर कमेटी के सदस्य दो दो दिन के प्रवास पर…
