Author: admin
आवास सचिव ने रुद्रपुर में विभिन्न निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
1872 प्रधानमंत्री आवास जल्द होंगे लाभार्थियों को आवंटित रुद्रपुर। सचिव आवास एवं राज्य सम्पत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार ने रुद्रपुर विधानसभा की विभिन्न निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया । और अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सचिव आवास एवं राज्य सम्पत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार ने बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लगभग 156 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 1872 आवासों का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इन आवासों का लोकार्पण शीघ्र किया जाएगा और पात्र लाभार्थियों को…
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले स्थित प्रसिद्ध तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रेक पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। चंद्रशिला शिखर के पास करीब साढ़े चार बजे हुए वज्रपात (आकाशीय बिजली गिरने) की चपेट में आने से लखनऊ के दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ निवासी अभिनव वाजपेयी (19 वर्ष) और उनके बड़े भाई अभिषेक वाजपेयी (22 वर्ष) अपने साथियों के साथ चंद्रशिला क्षेत्र में ट्रेकिंग के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज गर्जना के बीच बिजली गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वज्रपात इतना…
अशासकीय विद्यालयों के प्रान्तीयकरण पर जल्द बनेगी नई नीति देहरादून। प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विद्यालयी शिक्षा निदेशालय, ननूरखेड़ा में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान प्रदेश के विभिन्न अशासकीय विद्यालयों के प्रान्तीयकरण से संबंधित शासन को भेजे गए प्रस्तावों की समीक्षा की गई। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अशासकीय विद्यालयों के प्रान्तीयकरण के सभी पहलुओं का गंभीरता से अध्ययन कर एक व्यवहारिक और मजबूत नीति तैयार की जाए,…
एसीबी की बड़ी कार्रवाई, एचएसवीपी का कर्मचारी 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
कैथल। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) कार्यालय में छापेमारी कर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसीबी ने एचएसवीपी के कर्मचारी संजय कुमार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट गुरविंदर सिंह की मौजूदगी में सुनियोजित तरीके से की गई। वीटा बूथ की अनुमति के लिए तय हुआ था सौदा मिली जानकारी के अनुसार, चीका के रहने वाले तिलक राम ने वीटा बूथ की अनुमति (परमिशन) के लिए एचएसवीपी कार्यालय में आवेदन किया था। आरोप है कि इस काम को कराने…
ओटीटी दर्शकों के बीच चर्चा में बनी अली फजल और सोनाली बेंद्रे की मचअवेटेड थ्रिलर सीरीज ‘राख’ की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है। सीरीज की घोषणा के बाद से ही फैंस इसके ट्रेलर और कहानी को लेकर काफी उत्साहित थे। अब मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए इसका नया पोस्टर जारी करते हुए स्ट्रीमिंग डेट का भी खुलासा कर दिया है। 12 जून को होगी रिलीज मेकर्स द्वारा साझा किए गए पोस्टर में अली फजल पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर तनाव और गंभीरता साफ दिखाई दे रही है, जबकि बैकग्राउंड में…
जालंधर। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे एक विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने राज्य में हथियारों की सप्लाई करने वाले एक अंतर-जिला मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों के कब्जे से पुलिस ने 5 अवैध पिस्टल (.32 बोर), 9 मैगजीन और 22 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बस स्टैंड के पास से हुई पहली गिरफ्तारी पुलिस के अनुसार, गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए जालंधर बस स्टैंड के पास एक विशेष नाकाबंदी की गई थी। यहाँ से पहले आरोपी…
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के साथ की समीक्षा बैठक देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के साथ समीक्षा बैठक कर प्रदेश में खाद्यान्न और दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं कीमतों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने आयुक्त खाद्य बी.एल. राणा से प्रदेशभर में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार दरों की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने आमजन को रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं उचित दरों पर निर्बाध रूप से उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों को लगातार और नियमित…
दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता को पीटा और घर से निकाला, पति व सास-ससुर समेत 8 पर केस दर्ज
अम्बेडकरनगर (आलापुर)। जनपद के आलापुर थाना क्षेत्र के हिसामुद्दीनपुर पिपरा (भदया) गांव में दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को बेरहमी से मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश के बाद आलापुर थाना पुलिस ने पति, सास, ससुर और जेठानी समेत आठ ससुराल वालों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शादी में दिया था पर्याप्त दहेज, फिर भी बढ़ी मांग बसखारी थाना क्षेत्र के रामडीह सरायगढ़ा फत्तेपुर की रहने वाली मंगलावती की शादी 29 मई 2019…
बडगाम। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के गलवनपोरा गांव में ईद के पावन त्योहार के बीच एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। इस वीभत्स घटना से पूरे इलाके में गहरा आक्रोश और मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की है और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। धार्मिक शिक्षा के लिए निकली थी मासूम मिली जानकारी के अनुसार, गलवनपोरा की रहने वाली मासूम बच्ची कुछ दिन पहले अपने घर से दरसगाह (धार्मिक…
बहुउद्देशीय शिविर में 19 दिव्यांगों को मिले विकलांग प्रमाण पत्र, शिकायत काउंटर पर 58 शिकायतें और 55 मांग हुए प्राप्त एकेश्वर (पौड़ी)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और रोजगार, चारधाम सड़क, रेल कनेक्टिविटी, मेडिकल कॉलेज और स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से निरंतर विकास की गंगा बह रही है। उक्त बात प्रदेश के प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने शुक्रवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत विकासखण्ड एकेश्वर के…
