Author: admin
ऋषिकेश। थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के अंतर्गत सिंगटाली पुल के समीप गंगा नदी में डूबे दो लोगों की तलाश में जुटी एसडीआरएफ टीम को बड़ी सफलता मिली है। लगातार चलाए जा रहे सर्च एवं रेस्क्यू अभियान के दौरान एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि एक महिला की तलाश अभी भी जारी है। जानकारी के अनुसार 28 मई 2026 को सिंगटाली पुल के पास गंगा नदी में दो लोग डूब गए थे। घटना के बाद से एसडीआरएफ द्वारा स्कूबा डाइविंग, राफ्ट और अन्य आधुनिक खोज एवं बचाव उपकरणों की मदद से नदी के विभिन्न संभावित क्षेत्रों में…
उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को परेड ग्राउंड स्थित मल्टीपरपज हॉल में उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में 200 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सचिवालय कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा शनिवार और रविवार के अवकाश के दिन आयोजित यह प्रतियोगिता हमें यह संदेश देती है कि काम जितना जरूरी है खेल भी शरीर के लिए उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि खेल हमें…
पंचकूला (हरियाणा): हरियाणा के पंचकूला जिले में रायपुररानी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांव ठरवा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ खेतों की सिंचाई के लिए बिछाई जाने वाली पानी की पाइपलाइन को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस हिंसक झड़प में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग कर्म सिंह (पुत्र गुरदयाल) की मौत हो गई। इस वारदात के बाद से ही पूरे गांव में भारी तनाव का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मामले की तफ्तीश शुरू कर…
गाजियाबाद: गाजियाबाद जिले के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ लोनी खरखड़ी रेलवे स्टेशन के अंडरपास में सुबह करीब 8 बजे बाइक सवार 45 वर्षीय युवक ओमकार की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर घायल को अपने साथ ले गए। मृतक ओमकार लोनी के गनौली गांव का रहने वाला था। घटना के बाद से ही ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है और उन्होंने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। मिली जानकारी के अनुसार, ओमकार सुबह अपनी बाइक से जा रहा था, बदमाशों…
लोकतंत्र की मजबूती में पत्रकारों की भूमिका अहम- मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रदेश सहित देशभर के पत्रकारों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती और समाज को जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है। मुख्यमंत्री धामी ने समस्त पत्रकार बंधुओं को हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सत्य, निष्पक्षता और जनहित के प्रति पत्रकारों की प्रतिबद्धता लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी अहम योगदान देती है। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज का सशक्त स्तंभ…
गंगा संरक्षण और स्वच्छता अभियानों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी- डीएम
अर्धकुंभ-2027 की तैयारियों, एसटीपी और अपशिष्ट प्रबंधन परियोजनाओं की गहन समीक्षा देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला गंगा संरक्षण समिति तथा अर्धकुंभ मेला-2027 से संबंधित प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि गंगा संरक्षण और स्वच्छता अभियानों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि केवल प्रेजेंटेशन देने से काम नहीं चलेगा, बल्कि योजनाओं के सकारात्मक और प्रभावी परिणाम धरातल पर दिखाई देने चाहिए। बैठक में गंगा संरक्षण, सीवरेज, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, नाला टैपिंग तथा स्वच्छता संबंधी परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने…
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र स्थित नवनीत विहार कॉलोनी से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। त्योहार के दिन 11वीं कक्षा के एक छात्र की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि छात्र सूर्या पर उसके पूर्व परिचित असद (उर्फ अरशद) और उसके साथियों ने जानलेवा हमला किया। पेट में चाकू घोंपे जाने के बाद सूर्या करीब 200 मीटर तक जान बचाने के लिए भागा, लेकिन आरोपियों ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया और दोबारा कई बार वार किए। अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को सूर्या ने दम…
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी रहे मौजूद देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को देहरादून स्थित ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर पहुंचने पर नितिन नवीन ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे। टपकेश्वर महादेव मंदिर देहरादून के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है, जहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंदिर में पूजा-अर्चना…
रुड़की: शहर के डबल फाटक क्षेत्र स्थित एक होटल में शुक्रवार दोपहर एक युवक और युवती के शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। शुरुआती जांच में दोनों द्वारा कोई जहरीला पदार्थ (कीटनाशक) खाकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, नाथुखेड़ी (सागर) निवासी युवक और लंढौरा क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बृहस्पतिवार शाम को इस होटल में एक कमरा किराए पर लिया था। शुक्रवार सुबह जब होटल…
जालंधर : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैचों पर चल रहे अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस की स्पेशल टीम ने वेस्ट हलके से तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर देर रात की गई इस छापेमारी (रेड) में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई मोबाइल फोन, लैपटॉप और भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुख्य संचालक व मोबाइल विक्रेता केशव मदान, जसनूर और उनके एक अन्य साथी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा अवैध कारोबार…
