Author: admin

गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी कई महीनों से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था। कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सोमवार सुबह सेवाधाम-टीला मोड़ रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान स्कूटी पर सवार एक युवक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस का…

Read More

अभिनेता जैकी श्रॉफ की बच्चों और पारिवारिक दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित प्रदर्शन करने में संघर्ष करती नजर आ रही है। शुरुआती दो दिनों में सीमित कमाई करने वाली यह फिल्म रविवार को भी कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा सकी। हालांकि वीकेंड के चलते कारोबार में कुछ उम्मीदें थीं, लेकिन आंकड़े उम्मीदों पर पूरी तरह खरे नहीं उतर पाए। रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार को फिल्म ने लगभग 56 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही तीन दिनों में फिल्म की कुल कमाई करीब 1.31 करोड़ रुपये तक पहुंच…

Read More

गणेश जोशी ने की भगत सिंह कोश्यारी से शिष्टाचार भेंट देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्मभूषण सम्मान मिलने पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित उनके आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर गणेश जोशी ने कहा कि पद्मभूषण सम्मान, भगत सिंह कोश्यारी के लंबे सार्वजनिक जीवन, जनसेवा और समाज के प्रति उनके योगदान का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल भगत सिंह कोश्यारी के लिए, बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। मुलाकात के…

Read More

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में देर रात एक कांवड़ यात्री पर गोली चलाए जाने से हड़कंप मच गया। हरिद्वार से गंगाजल लेकर ग्रेटर नोएडा लौट रहे कांवड़ियों के दल के साथ कुछ युवकों का विवाद हो गया, जिसके बाद एक युवक ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा निवासी अजय अपने साथियों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा पर था। रविवार देर रात उनका दल गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास हाईवे किनारे विश्राम कर रहा था। इसी…

Read More

आरसीबी ने फाइनल में गुजरात को 5 विकेट से हराया अहमदाबाद। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से मात दी और लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने 156 रन के लक्ष्य को 18 ओवर में हासिल कर क्रिकेट जगत में नया इतिहास रच दिया। फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती…

Read More

टीकमगढ़। जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के भगवंतपुरा गांव में एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मुफ्त में मछली देने से इंकार करने पर हुए झगड़े में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीण शव लेकर थाने पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर देर रात तक प्रदर्शन किया। जानकारी के मुताबिक, भगवंतपुरा निवासी 27 वर्षीय बबलू केवट गांव के पास एक नाले में मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान पड़वार गांव का रहने वाला सुभाष यादव वहां…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एयरपोर्ट रोड स्थित मुबारकपुर इलाके में छापेमारी के दौरान करीब 50 लाख रुपये मूल्य की नशीली कफ सिरप बरामद की गई। इस कार्रवाई के बाद जांच एजेंसियों को एक संगठित ड्रग सप्लाई नेटवर्क के सक्रिय होने के संकेत मिले हैं। एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि मुबारकपुर क्षेत्र में प्रतिबंधित कफ सिरप का अवैध भंडारण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर 30 और 31 मई की रात संयुक्त टीम ने कार्रवाई…

Read More

भगत सिंह कोश्यारी का सम्मान पूरे देश के लिए प्रेरणा- मुख्यमंत्री  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के आवास पर पहुंचकर उन्हें भारत सरकार द्वारा देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान “पद्म भूषण” से सम्मानित किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना न केवल उत्तराखण्ड बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान उनके दशकों लंबे सार्वजनिक जीवन, राष्ट्रसेवा, सामाजिक सरोकारों तथा जनकल्याण के प्रति समर्पित योगदान का राष्ट्रीय स्तर पर किया गया…

Read More

चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। केदारनाथ हेली सेवा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग का दूसरा चरण जून के पहले सप्ताह में शुरू होने जा रहा है। इस चरण में 15 जून 2026 के बाद की यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुक किए जा सकेंगे। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं और जल्द ही बुकिंग की आधिकारिक तिथि घोषित की जाएगी। यूकाडा ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए पहला बुकिंग स्लॉट 15 अप्रैल को खोला था। उस दौरान 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के…

Read More

अहमदाबाद में होगा महामुकाबला अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानि रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है और अब ट्रॉफी जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं। आरसीबी लगातार दूसरे खिताब पर नजर लगाए हुए है, जबकि गुजरात टाइटंस पांच वर्षों में तीसरी बार फाइनल खेल रही है और दूसरी बार चैंपियन बनने का सपना देख रही है। दोनों टीमों की खेल शैली एक-दूसरे से…

Read More