Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली: नारायणबगड़ में आवारा कुत्तों का आतंक, 10 स्कूलों में तीन दिन का अवकाश

    August 20, 2026

    उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा फेरबदल, श्रीनगर की निर्दलीय मेयर समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

    August 19, 2026

    राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर बोले तीरथ सिंह रावत- नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरूंगा

    August 18, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, August 20
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»Kedarnath Heli Tickets की बुकिंग इसी सप्ताह शुरू, 15 जून के बाद के यात्रियों को मिलेगा मौका
    उत्तराखंड

    Kedarnath Heli Tickets की बुकिंग इसी सप्ताह शुरू, 15 जून के बाद के यात्रियों को मिलेगा मौका

    adminBy adminJune 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Kedarnath Heli Tickets की बुकिंग इसी सप्ताह शुरू, 15 जून के बाद के यात्रियों को मिलेगा मौका
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। केदारनाथ हेली सेवा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग का दूसरा चरण जून के पहले सप्ताह में शुरू होने जा रहा है। इस चरण में 15 जून 2026 के बाद की यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुक किए जा सकेंगे। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं और जल्द ही बुकिंग की आधिकारिक तिथि घोषित की जाएगी।

    यूकाडा ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए पहला बुकिंग स्लॉट 15 अप्रैल को खोला था। उस दौरान 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए टिकट उपलब्ध कराए गए थे। श्रद्धालुओं में हेली सेवा को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला था और बुकिंग शुरू होने के मात्र एक घंटे के भीतर 33 हजार से अधिक टिकट बुक हो गए थे।

    अब यात्रा सीजन को देखते हुए यूकाडा दूसरा स्लॉट खोलने जा रहा है, जिसमें 15 जून के बाद की यात्रा के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा मिलेगी। यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि बुकिंग की तारीख जल्द घोषित की जाएगी ताकि श्रद्धालु समय रहते अपनी यात्रा की योजना बना सकें।

    खराब मौसम के कारण केदारनाथ यात्रा प्रभावित

    इधर, उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा पर भी असर पड़ा है। मौसम विभाग ने रुद्रप्रयाग जिले के लिए भारी बारिश, तेज आंधी और प्रतिकूल मौसम की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एहतियातन केदारनाथ यात्रा को कुछ समय के लिए रोक दिया था।

    हालांकि दोपहर बाद मौसम में सुधार होने पर यात्रियों को दोबारा आगे जाने की अनुमति दे दी गई। प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर मौजूद श्रद्धालुओं को निकटतम होल्डिंग सेंटरों और सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के निर्देश दिए हैं।

    सभी राहत एजेंसियां अलर्ट मोड पर

    जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि खराब मौसम और ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ समेत सभी राहत एवं बचाव एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

     

    प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम की ताजा जानकारी लेते रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। मौसम सामान्य होने के बाद ही यात्रा को पूरी तरह सुचारु रूप से संचालित किया जाएगा।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली: नारायणबगड़ में आवारा कुत्तों का आतंक, 10 स्कूलों में तीन दिन का अवकाश

    August 20, 2026

    उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा फेरबदल, श्रीनगर की निर्दलीय मेयर समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

    August 19, 2026

    राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर बोले तीरथ सिंह रावत- नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरूंगा

    August 18, 2026

    युवाओं को रोजगार, पहाड़ में उद्योग और कब्जाधारियों को भूमिधरी अधिकार—धामी के बड़े ऐलान

    August 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version